- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र के भद्दीखेड़ा गांव में बुधवार की देर रात मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।गुरूवार की सुबह मजदूर का शव एक बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता देख ग्रामीणो ने परिजनो को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां के भद्दीखेड़ा गांव मे मजदूर पवन(28वर्ष)अपनी पत्नी शोभावती,बेटा विवेक व बेटी राधिका के साथ रहता था।पिता शिवलाल ने बताया बीते बुद्ववार की रात दस बजे के करीब बेटा पवन बैलो को चारा देने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नही लौटा।गुरूवार की सुबह घर से कुछ दूर पर स्थित एक बाग में लगे आम के पेड़ की डाल में बेटे का रस्सी के फंदे के सहारे शव लटकता देख उधर से गुजरे ग्रामीणो ने परिजनो को सूचना दी।जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
जमीन में बनी बाउंड्री तोड़ी विरोध पर जान से मारन की धमकी,मुकदमा दर्ज
लखनऊ के फैजाबाद रोड के संजय गांधी पुरम निवासी मो० आदिल ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया मोहनलालगंज के डेहवा गांव में उसकी कृषि योग्य भूमि है जिसमें बनी बाउंड्री वाल को बीते मगंलवार की देर रात रामविलास यादव ने अपने साथियो के साथ मिलकर गिरा दिया।जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी ने गाली गालौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी समेत साथियो के विरूद्व तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
