नई दिल्लीःन्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को किया गिरफ्तार

नई दिल्लीःन्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है।भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी की गिरफ्तारी रेप के आरोप में की गई है। रेप का यह प्रकरण काफी पुराना बताया गया है ।वह गुरुवार को जब दिल्ली से बाहर जा रहा था।तभी एयरपोर्ट से उसे हिरासत में लिया गया था।इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है।समीर मोदी ने गिरफ्तारी को लेकर अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रखा है। समीर की माने तो उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर उसकी गिरफ्तारी की गई है। रेप के इस मुकदमें में उसे एक दिन की पुलिस कस्टडी में सौपा गया है।समीर मोदी का संबंध महिला से वर्ष 2019 से होना बताया गया है।बीती 10 सितंबर 2025 को महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी।वह 8 और 13 अगस्त को पहले से दिल्ली पुलिस के कई थानों में शिकायत कर चुका है।महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल करके 50 करोड़ रुपए मांगे जा रहे हैं।बीती 10 सितंबर 2025 को एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।उसने 2019 से समीर मोदी के साथ संबंध होने का दावा किया। शिकायत झूठे और मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है,यह आरोप समीर मोदी से पैसे ऐंठने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

मांगी थी 50 करोड़ की राशि

बीती 8 और 13 अगस्त को समीर मोदी ने विभिन्न पुलिस अधिकारियों के समक्ष महिला द्वारा जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने की शिकायतें दर्ज कराई थी।उनका संपर्क व्हाट्सएप चैट से हुआ, जिसमें उन्होंने 50 करोड़ की राशि मांगी थी। वकील ने कहा कि यह कानून के प्रावधानों के दुरुपयोग का एक स्पष्ट मामला है और तथ्यों की पुष्टि किए बिना गिरफ्तारी करने में पुलिस की जल्दबाजी भी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *