- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। राजधानी के थाना इंटौंजा औऱ थाना विभूतिखंड इलाके के अलग अलग स्थानों दो लोगो नें आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।थाना इंटौंजा के वार्ड नंबर दो महोना निवासी राम आसरे उर्फ दईया उम्र करीब 50 वर्ष अपने घर के पिछले कमरे की छत में लगे पंखे से बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें तत्काल मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट को बताया। फील्ड यूनिट नें घटना स्थल निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस नें बताया कि मृतक राम आसरे खेती करते थे। मृतक के 01 पुत्र व 03 पुत्रियां हैं।
अड़तीस वर्षीय बबलू रावत नें की आत्महत्या
पूर्वी-जोन के थाना विभूतिखंड इलाके के कठौता, वास्तुखंड-2 के निवासी बबलू रावत उम्र करीब 38 वर्ष नें अपने घर के कमरे की छत में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम नें तत्काल फील्ड यूनिट को बताया। फील्ड यूनिट नें घटना स्थल निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।
पेड़ से लटका मिला युवक का शव हत्या की आशंका
राजधानी के महिगंवा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। शनिवार सुबह भिखारीपुर गांव के पास इटौंजा कुम्हरांवा मार्ग पर ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।मृतक की पहचान भिखारीपुर निवासी 26 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र रामनरेश यादव के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद घर में हंगामा मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई। परिजनों ने फोरेंसिक टीम बुलाने की मांग की। मृतक की मां ने बताया कि महेंद्र शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।
मां ने आशंका जताई कि एक महीने पहले गांव के संजय, पप्पू, गुड्डू और बबलू से महेंद्र का झगड़ा हुआ था।परिजनों का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने महेंद्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया है। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
गोमती नगर विस्तार में चोरी
थाना गोमतीनगर विस्तार इलाके के एक घर में बाथरूम के दरवाजे तोड़ कर घर में घुसकर लाखों रुपए का कीमती सामान पार कर दिया,म0न0 1156 सेक्टर 4, गोमतीनगर विस्तार के रहने वाले सोहनलाल श्रीवास्तव पुत्र स्व० सुन्दर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अपने मूल निवास जौनपुर गये थे। शनिवार की सुबह उनकी काम वाली सफाई करने घर आयी तो देखा कि घर का सामान विखरा था। चोर बगल वाथरुम के दरवाजे तोड़कर घर में आये थे।उन्होंने बताया कि उनके बगल के रहने वाले जस्टिस उमेश कुमार के यहाँ सूचना दी। वह लोग आकर देखे तथा मुझे व थाने को सूचना दिए।उन्होंने बताया कि मैं आज अपराहन आकर देखा तो घर के कई दरवाजे खिड़किया तोड़ी व काटी गयी थी व आलमारी भी टूटी थी। घटना 2/3 अक्टूबर की रात की है। घर से इन्डेक्शन चूल्हा व चार पायल, 8 विछिया चादी की, बड़ी बोतल, काटोरी सब चादी थी, एक केतली दो मग चादी कोटेड व एक मूर्ति राधाकृष्ण 1/2 फिट चांदी की वो करीब पंद्रह हजार रुपए नगद चोरी हो गए, पुलिस ने सोहनलाल श्रीवास्तव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर करवाई कर रही है।
बाइक सवार दबंगो नें गमले के दुकानदार को जम कर पीटा
राजधानी के थाना गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में अपने मामा के यहां रह कर गमले की दुकान लगाने वाले युवक को बाइक सवार दबंगो नें जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गये।राजधानी के निगोहा थाना क्षेत्र के मीरख नगर के रहने वाले अभिषेक पटेल नें बताया कि वह अपने मामा के घर खरगापुर विजय नगर थाना गोमती नगर विस्तार में रहकर 60 फीट रोड पर गमले की दुकान लगाता है। मेरी दुकान पर दो अज्ञात लोग आए तथा बिना किसी कारण मुझे मारने लगे। उसमे से एक गन्ना लिये था। मैंने कहा मुझे मत मारो मुझे छोड़ दो लेकिन वह कह रहा था कि यहाँ पर तू दिखा तेरी जान ले लूँगा उसके बाद बाइक से भाग गए। पुलिस नें रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
चोरो नें किया बाइक पर हाथ साफ
थाना बी. बी. डी इलाके में चोरो नें एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित नें इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना बी बी डी इलाके के माधव ग्रीन सीटी लेन न0 106 जी-72 के रहने वाले विजय कुमार राय नें बताया कि वह अपनी वाइक सुपर इस्पेलेन्डर अपने घर के वगल में खड़ा किया था। उसे कोई चुराकर लेकर चला गया। पुलिस इसको लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
शराब पीने से मना करने पर कैंटीन संचालक को पीटा
नगराम के समेसी स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के पास कैंटीन में शराब पीने से मना करना संचालक को भारी पड़ गया । गुस्साए दबंग ने साथियों के साथ मिलकर कैंटीन के संचालक के साथ मारपीट कर काउंटर तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष नगराम के अनुसार पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सी सी टी वी फुटेज के आधार पर एक नामजद समेत चार को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया गया है।नगराम कस्बा के मोहल्ला दक्खिन टोला निवासी सत्यम द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार समेसी स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के पास उसकी कैंटीन है । शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे समेसी पावर हाउस के निकट रहने वाले सतगुरु उसकी कैंटीन में आकर शराब पीने लगे। उसके मना करने पर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गंदी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दिया व उसका काउंटर तोड़ दिया ।
थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित सत्यम द्वारा शनिवार के दिन दी गई तहरीर पर आरोपी सतगुरु व चार अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सी सी वी फुटेज के आधार पर पहचान में आए सतगुरु नीरज हंसराज व आशीष यादव को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया ।
मेले से लौट रहे युवक से लूट पुलिस मौन
राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में दशहरा मेला से लौट रहे एक युवक से बदमाशों ने लूटपाट कर कर 15200 रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन पीड़ित का आरोप है कि अभी तक कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है।कठवारा गांव निवासी प्रेम गौतम (पुत्र खेलावन गौतम) गुरुवार को बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में लगे दशहरा मेले में फल बेचने गए थे। देर रात करीब 11 बजे उनके पिता खेलावन गौतम ने प्रेम को 15200 रुपए दिए और उसे कठवारा गांव के ही छोटू की मोटरसाइकिल पर बैठा दिया, जो उसी गांव जा रहा था। छोटू प्रेम गौतम को जंगल के रास्ते से ले जा रहा था। सुनसान जगह पाकर छोटू ने प्रेम का गला दबाकर 15200 रुपए लूट लिए। प्रेम के शोर मचाने पर पास के खेत में निगरानी कर रहे एक व्यक्ति ने उसे छोटू के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान छोटू मौके से फरार हो गया।रात करीब 12 बजे जब खेलावन घर पहुंचे, तो प्रेम ने उन्हें पूरी घटना बताई। शुक्रवार सुबह खेलावन ने बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस पर आरोप है कि पीड़ित शनिवार सुबह भी वह बीकेटी थाने गए थे, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटू ने प्रेम का गला जान से मारने की नीयत से दबाया था, जिससे उसके गले में दर्द हो रहा है। पुलिस ने अभी तक प्रेम का मेडिकोलीगल परीक्षण भी नहीं कराया है।
किशोर का अपहरण दबंगों ने पीटा मुकदमा दर्ज
राजधानी के वजीरगंज इलाके में एक किशोर का अपहरण कर मारपीट की गई। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है बेटे को धमकाकर सुनसान जगह ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की।वजीरबाग सआदतगंज निवासी तनजीम फातिमा ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच उनका बेटा किराने का सामान लेने निकला था। इसी दौरान मोहल्ले में आए शहनवाज, अरशद, समीर, साहिल और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद धमकाकर जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की। सुनसान जगह ले जाकर आरोपितों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और थप्पड़ मारे। इस दौरान उन्होंने बड़े भाई को बुलाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया- आरोपितों में से कुछ के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं। इंस्पेक्टर सआदतगंज ने बताया- दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। लड़की को लेकर विवाद था। दोनों ने एक दूसरे से मारपीट की है। क्रॉस एफआईआर है। दोनों पक्षों से पांच लोगों का चालान किया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग:लाखों रुपए का सामान राख
राजधानी के बंथरा इलाके में शनिवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।यह घटना कानपुर रोड किनारे स्थित बालाजी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई। दुकान मालिक वीरेंद्र गुप्ता रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे दुकान के पास रहने वाले लोगों ने शटर से धुआं निकलते देखा और वीरेंद्र को इसकी सूचना दी। वीरेंद्र ने जब दुकान का शटर खोला तो अंदर आग की तेज लपटें उठ रही थीं। आसपास के लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सरोजनी नगर फायर स्टेशन से पहुंची एक दमकल गाड़ी ने कुछ देर में आग पर नियंत्रण पा लिया। सरोजनी नगर के एफएसओ धर्मपाल सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।दुकान मालिक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस आगजनी में मरम्मत के लिए रखे ग्राहकों के सामान और नए स्टॉक सहित लगभग 6 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। वीरेंद्र गुप्ता की यह दुकान जुनाब गंज स्थित उनके घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर है।
रिटायर्ड फौजी से साइबर जालसाजों ने ठगे लाखों रूपए
राजधानी के चिनहट इलाके में एक पूर्व सैनिक के साथ जालसाजों ने साइबर ठगी कर दी। ठगों ने उनके सेविंग अकाउंट से 3 लाख 8 हजार 500 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है।चिनहट निवासी गुलजार राम सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2025 को उनके बैंक अकाउंट से धोखे से रुपए ट्रांसफर किए गए। जबकि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी या खाते की जानकारी नहीं दी। ये ट्रांजैक्शन बिना परमिशन के तीन बार में हुआ। उनके अकाउंट से 3.8 लाख कटकर एक पवन नामक व्यक्ति के खाते में भेजी गई। गुलजार राम का कहना है कि घटना के वक्त वे अपने पुत्र और बहू के पास लखनऊ में थे। जैसे ही उन्हें अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज मिला, उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
