LUCKNOW:मुजफ्फर नगर और अमेठी में मुठभेड़,एक बदमाश ढेर, एक घायल

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:यूपी के मुजफ्फर नगर और अमेठी में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एक उपनिरीक्षक, एक आरक्षी घायल हो गये।वही पुलिस की जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई और एक घायल है ।बदमाशों का एक साथी मौके से फरार हो गया ,पुलिस उसकी तलाश में जुटी है ।
पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढाना, थाना शाहपुर पुलिस व एसओजी टीम ने कुरालसी पुलिया पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिसमें एक उपनिरीक्षक, एक आरक्षी घायल हो गये।पुलिस ने जब जबाबी कार्रवाई की तो पुरस्कार घोषित महताब घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।पकड़े गये आरोपी के कब्जे से लूट के सोने-चॉदी के आभूषण, एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट, एक रिवाल्वर .38 बोर व जीवित और खोखा कारतूस, एक पिस्टल 9 एमएम बरामद हुये। घायल आरोपी महताब को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मृत महताब हिस्ट्रीशीटर अपराधी था, जो थाना बुढ़ाना पर दर्ज लूट के अभियोग में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जोन स्तर से 01 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध जनपद शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर लूट, डकैती,अपहरण, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 19 मुकदमे दर्ज हैं।

अमेठी जिले में बदमाश मनीष उर्फ मिन्टू घायल

अमेठी जिले के थाना रामगंज पुलिस व स्वाट टीम ने बैरघाट पुल के पास बदमाश की घेराबन्दी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।पुलिस टीम की कार्यवाही में आरोपी मनीष उर्फ मिन्टू घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट, एक अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित व खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना रामगंज पर दर्ज मुकदमें में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु रेन्ज स्तर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध जनपद जौनपुर, चन्दौली के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, सीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि केलगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *