मोहनलालगंज:कस्तूरबा विद्यालय पहुंचकर ADM आपूर्ति के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने की जांच

-छात्राओ व अभिभावको के दर्ज किये बयान,सीसीटीवी कैमरो की रिकाडिंग देखने के बाद डीवीआर को सील कर जांच के लिये ले गयी

-अभिभावको ने छात्राओ की पिटाई कर प्रताड़ित करने वाली प्रधानाध्यापिका व वार्डेन पर मुकदमा‌ दर्ज किये जाने की मांग

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS  || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ।डीएम के निर्देश पर मोहनलालगंज के खुजौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रकरण की जाँच के लिए एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम के नेतृत्व में बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने रविवार को विद्यालय पहुंचकर हर पहलू की जांच करने के साथ ही छात्राओ व अभिभावको के बयान दर्ज किये।वही जाँच टीम विद्यालय के अन्य पहलू पर भी मंथन कर रही है।सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक करने के बाद डीवीआर को सील कर जांच के लिये ले गयी।

ज्ञात हो मोहनलालगंज के खुजौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दर्जन भर के करीब छात्राओ ने बीते शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी विशाख जी से लिखित शिकायत करते हुये बताया था प्रधानाध्यापिका व वार्डेन स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाती है और  बाथरुम तक साफ कराती है,विरोध करने पर पिटाई करती है और  प्रताड़ित भी करती है,रात के समय कई गाड़ियो से बाहरी लोग विद्यालय आते है।प्रधानाध्यापिका छात्राओं को धमकती है अगर मुंह खोला तो मार के फिकवा देगे मेरा कोई कुछ नही कर पायेगा।अभिभावको ने बताया था दशहरा की छुट्टियो में जब छात्राये घर पहुंची तो प्रधानाध्यापिका व वार्डेन की बर्बरता के बारे में बताया।कई छात्राओ को पिटाई से चोटे भी लगी हुयी थी।डीएम विशाख जी ने छात्राओ की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वार्डेन को तत्काल पद से हटाये जाने के साथ ही अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ज्योति गौतम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर रविवार को स्कूल जाकर जांच करने के निर्देश दिये थे।

रविवार को एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम के नेतृत्व में स्कूल पहुंची टीम ने छात्राओ समेत अभिभावको के बयान दर्ज किये।छात्राओ ने अधिकारियो को प्रधानाध्यापिका व वार्डेन की करतूतो के बारे में बताया तो अधिकारियो के भी होश उड़ गये।अधिकारियो ने प्रधानाध्यापिका समेत वार्डेन के भी बयान दर्ज किये।वही सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही टीम डीवीआर को सील कर जांच के लिये अपने साथ लेकर गयी।छात्राओ ने बताया प्रधानाध्यापिका एक मोटा डंडा लेकर हमेशा चलती है और  उसी से छात्राओ की पिटाई भी करती है।जांच के बाद टीम मोहनलालगंज तहसील पहुंची, काफी देर रूकने के बाद वापस लखनऊ लौट गयी।जांच के दौरान उप निदेशक बालिका शिक्षा डाॅ०मुकेश कुमार सिंह,बीएसए राम प्रवेश,उपजिलाधिकारी पवन पटेल मौजूद रहे।

अभिभावको को शिकायत वापस लेने की मिली धमकी…

बालिका विद्यालय में पढने वाली एक छात्रा के पिता ने बताया डीएम से शिकायत के बाद एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हे समेत अन्य अभिभावको को शिकायत वापस लेने की धमकी दी‌।हालाकि अभिभावको ने धमकी देने वाले को दो टूक जबाब देते हुये शिकायत वापस लेने से इंकार कर दिया।

अभिभावको ने प्रधानाध्यापिका व वार्डेन पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग…

अभिभावको ने छात्राओ के साथ मारपीट कर उन्हे प्रताड़ित करने वाली प्रधानाध्यापिका व वार्डेन पर अधिकारियो से तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर निलंबित किये जाने की मांग की है,अभिभावको ने कहा कि एक तरफ सूबे में  मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है , वही बालिकाओ के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार राजधानी के ही बालिका विद्यालय में किया जा रहा है जो बेहद शर्मनाक है।

अज्ञात ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की हालत गम्भीर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा पुल के पास रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिसके बाद बाइक समेत युवक गिर पड़ा ओर गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये ट्रामा टू भेजा।जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुयी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के थाना बिहार क्षेत्र के नमाखेड़ा निवासी अनुराग सिंह(24वर्ष)रविवार की सुबह काम से लखनऊ जा रहे थे,जैसे ही वो बाइक से मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी ओर दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।गम्भीर रूप से घायल युवक अनुराग को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गयी।जहां भर्ती कर युवक का इलाज जारी है ओर हालत गम्भीर बनी हुयी हैं।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *