-माड़ियाव पुलिस नें छापा मार कर की कार्रवाई, किया रंगे हाथ गिरफ्तार
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी की राजधानी में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता की साथियों सहित जुआ खेलते गिरफ्तारी होने से राजनीतिक हलकों में हडकम्प मच गया है।राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के काकोली गांव में पुलिस ने छापा मारकर सपा नेता सरबजीत यादव सहित सात लोगो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से 19220 रूपये नगद व 52 ताश पत्ते व एक ताश की नई गड्डी बरामद की है।यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है कि बड़े नेता बिहार चुनाव को लेकर ब्यस्त है। सपा नेता के जुआ खेलने और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसको लेकर पूरी तरह चुप्पी साध ली है।
पुलिस को अपने मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि थाना- मडियांव इलाके के काकोली गांव के एक घर में लाखों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है,इस को गंभीरता से लेते हुए मड़ियांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से न केवल सपा नेता सरबजीत यादव को गिरफ्तार किया बल्कि उनके साथी उत्तम दीक्षित पुत्र रामू दीक्षित उम्र 25 वर्ष व बलजीत सिंह पुत्र स्व० भीम सिंह उम्र 44 वर्ष व अरविन्द जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल उम्र 37 वर्ष तथा गोपी सिंह पुत्र स्व० मुन्ना सिंह उम्र 36 वर्ष औऱ मनीष कुमार पुत्र रामभरोसे उम्र 48 वर्ष औऱ अमर सिंह पुत्र महेश चन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष को भी दबोच लिया ,बल्कि जुए में इस्तेमाल हो रही रकम भी जब्त की है। गिरफ्तार किए गए सपा नेता सरबजीत यादव की पहचान लखनऊ की उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के 537भ/531 भरत नगर से हुई है। सर्वजीत यादव पहले फैजुल्लागंज वार्ड से पार्षदी का चुनाव भी लड़ चुके हैं।यह भी बताया गया है कि सरबजीत यादव पर पहले से ही कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। इस छापे के दौरान पुलिस को मौके से कई अनैतिक गतिविधियों के भी सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहन जांच हो रही हैं। खुलासे के बाद यह जुआ कांड अब केवल अवैध गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके तार अन्य अनैतिक कृत्यों से भी जुड़ते दिख रहे हैं।इतने बड़े पद पर बैठे पार्टी नेता की जुआ खेलते हुए गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। इस पूरे मामले पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध ली है और कोई भी बयान देने से साफ इनकार कर रहे है।पार्टी नेताओं की यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जुआ और अन्य अनैतिक गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।सपा नेता सरबजीत यादव 537भ/531 भरत नगर के रहने वाले है।पुलिस नें सभी लोगो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।वही पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थाना व जिले से जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
सपा नेता सरबजीत यादव सहित सात लोगो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नितिन कुमार व शुभम तिवारी व अखिलेश सिंह औऱ मुख्य आरक्षी आकाश सिंह व सन्दीप कनौजिया नें शामिल थे।माड़ियाव पुलिस के इस गुडवर्क की इलाके में खूब सराहना हो रही है ।लोगों का कहना था कि पुलिस ने काफी सराहनीय कार्य किया है ।
