-डंडे से सिर फोड़ कर किया लहुलूहान, जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी हुआ मौके से फरार,पुलिस नहीं लगा सकी पता
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।मोहनलालगंज कस्बा निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया वो मऊ रेलवे क्रासिंग के पास स्थित इंडियन ढाबे पर खाना खाने गया था,इस दौरान वहा मौजूद दबंग रंजीत शर्मा व राजू यादव अपने आधा दर्जन साथियो के साथ मिलकर गाली-गालौज करते हुये उसकी बुरी तरह पिटाई कर डंडे से सिर फोड़ कर लहुलूहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले।पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी ।अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद समेत पांच अज्ञात के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
आटो चालक ने सवारी को पीटा,मुकदमा दर्ज
निगोहां थाना क्षेत्र के ककुहाखेड़ा निवासी राधेलाल ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को वो तेलीबाग से घर जाने के लिये आटो रिक्शा में बैठे थे,निगोहां के मदापुर मंदिर चौराहे पर पहुंचे थे तो चालक से आटो रोकने को कहा तो वो आगबबूला हो गया ओर गाली-गालौज करते हुये चालक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकला।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।
गैगेंस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार,भेजा जेल
लखनऊ कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया,मगंलवार को निगोहा पुलिस ने गैगेंस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया मगंलवार की सुबह गैगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी दीपक यादव उर्फ रंजीत निवासी रहीमाबाद थाना बिजनौर,लखनऊ को पुलिस टीम ने मदापुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।शातिर अपराधी दीपक यादव अपने गिरोह के साथ मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिये लूट की घटनाओ को अजांम देकर जनता में भय व दहशत फैलाता था।उक्त शातिर अपराधी समेत उसके साथियो के विरूद्व मोहनलालगंज कोतवाली में गैगेंस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।गिरफ्तार गैगेंस्टर दीपक यादव को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
