-रॉक फॉस्फेट की फर्जी आपूर्ति दिखाकर मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड नें किया रूपये 71,85,600 का गबन
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी के बहराइच जिले के मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड नें रॉक फॉस्फेट की फर्जी आपूर्ति दिखाकर भारत सरकार से अनुदान प्राप्त कर रूपये 71,85,600 का गबन कर लिया। जिसको मंगलवार को ई0ओ0डब्लू0 की टीम नें आरोपी राजकुमार मित्तल को गिरफ्तार किया है।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन,(ई.ओ. डब्ल्यू. ) की डीजी नीरा रावत नें मंगलवार को बताया कि मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड मिहिरपुरवा, बहराइच नें रॉक फॉस्फेट के क्रय एवं सिंगल सुपर फॉस्फेट की बिक्री दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करके भारत सरकार से 71,85,600 रूपये का अनुदान प्राप्त कर गबन कर लिये जाने को लेकर यूपी के बहराइच जिले के थाना मोतीपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे की विवेचना उ0प्र0 शासन नें ई0ओ0डब्लू0 को सौपी।डीजी ई.ओ. डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि विवेचना से मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लि0 मिहिरपुरवा, बहराइच के निदेशक सहित कुल तेरह आरोपियों को अपराध करने का दोषी पाया।इसमें से दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए आरोप-पत्र प्रेषित किया जा चुका है ।डीजी ई.ओ. डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि आरोपी राजकुमार मित्तल पुत्र गोविन्द राम मित्तल निवासी-2ई/92 नेहरू नगर, जनपद गाजियाबाद की गिरफ्तारी के लिए ई0ओ0डब्लू0 की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन आरोपी राजकुमार मित्तल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।इस मामले की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 की लखनऊ टीम नें राजकुमार मित्तल पुत्र गोविन्द राम मित्तल को सोसायटी ईको विलेज 01 सेक्टर-01 ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर थाना क्षेत्र विसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
