- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम कस्बे में कमरा लेकर किराये पर रहने वाले बी फार्मा छात्र की को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।सू्चना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक का शव परिजनो को सौंपा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हनुंतगढी निवासी गौरव वर्मा(24वर्ष)मोहनलालगंज के महाराणा इंजीनियरिंग कालेज में बीफार्मा फाइनल ईयर का छात्र था।वो अपने दोस्त के साथ पीजीआई के कल्लीपश्चिम के एक मकान में किराये पर रहता था।साथी ने बताया बुद्ववार की देर रात अचानक से गौरव की हालत बिगड़ गयी।जिसके बाद आनन फानन उसे इलाज के लिये एम्बुलेंस की मदद से मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गये।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद पिता रमेश वर्मा समेत परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।परिजनो ने बताया एक साल पहले भी बेटे गौरव को हार्ट अटैक हुआ था लेकिन वो ठीक हो गया था।परिजनो ने पुलिस से मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने से मना कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया।देर रात परिजन शव को संतकबीरनगर स्थित घर लेकर रवाना हुये।
आटो में बैठी महिला के पर्स से टप्पेबाजो ने पैसे व जेवरात उड़ाये
चिनहट क्षेत्र के कमता निवासी महिला मंजू गुप्ता ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया गुरूवार की सुबह वो मोहनलालगंज के भंसडा गांव स्थित अपने मायके जाने के लिये कमता से आटो से उतरठिया आयी और वहा से दूसरे आटो से मोहनलालगंज कस्बा आने के दौरान आटो में बैठी टप्पेबाजो ने उनके पर्स से दो हजार रूपये व सोने का मगंलसूत्र व चांदी की दो जोड़ी पायल व बिछिया उड़ा दिया।मोहनलालगंज कस्बा पहुंचने पर आटो चालक को पैसा देने के लिये पर्स खोला तो उसमें रखे जेवरात व नगदी गायब देख महिला के होश उड़ गये।सूचना के बाद मायके से भाई अरविंद गुप्ता के मौके पर पहुंचने पर पीड़िता ने मोहनलालगंज पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़ित महिला ने तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।हालाकि रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक करायी गयी लेकिन महिला ने जिन तीन लड़कियो के बारे में उतरने का जिक्र किया वो बतायी गयी जगह पर उतरती नही दिखी।
महिलाओ की फर्जी इंस्टा आईडी बनाने वाले दो गिरफ्तार,भेजा जेल
मोहनलालगंज पुलिस व साइबर टीम ने महिलाओ की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर अश्लील वीडियो व फोटो अपलोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई से महिलाओ की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए वायरल करने वाले दो युवकों को मोहनलालगंज पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियो को न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने शिकायत करते हुये बताया था उसकी बहन की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर उसमें एडिटेड अश्लील फोटो व वीडियो डालने के साथ भद्दे कमेंट किये जा रहे है।पीड़ित भाई की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात के विरूद्व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह समेत पुलिस व साइबर क्राइम की सयुंक्त टीमो को खुलासे के लिये लगाया गया था। इंस्टाग्राम से मिले डेटा और आईपी एड्रेस के विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान हुयी।जिसके बाद पुलिस टीम ने सुभाष यादव निवासी मऊ व सूरज कुमार निवासी अहमदखेड़ा थाना मोहनलालगंज को गिरफ्तार किया।पुछताछ में पता चला आरोपियों ने पीड़िता की असली इंस्टाग्राम प्रोफाइल से तस्वीरें डाउनलोड कर एआई की मदद से उन्हें अश्लील रूप में एडिट किया और फिर फर्जी अकाउंट बनाकर पोस्ट कर दिया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई महिलाओं की तस्वीरों को इसी तरह एडिट किया था। उनके मोबाइल से करीब 50 महिलाओं की फोटो और 10 से अधिक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड बरामद हुए हैं।पुलिस ने दोनो आरोपियो के पास से फर्जी इस्टा आईडी बनाने में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किये।पकड़े गये आरोपी इतने शातिर थे महिलाओ की फर्जी इंस्टा आईडी बनाने के लिये दूसरे के वाईफाई का प्रयोग करते थे जिससे पकड़े ना जा सके।आरोपियो ने पुलिस को भी चैलेंज दे रखा था कि उन्हे पकड़कर दिखाये।एसीपी रजनीश वर्मा ने महिलाओ से अपील करते हुये कहा सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल प्राइवेट मोड में रखे।अज्ञात व्यक्तियो की फ्रेंड रिक्वेस्ट या लिंक पर क्लिक ना करे।अपनी फोटो या निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से शेयर ना करे।किसी भी फर्जी आईडी व साइबर उत्पीड़न की शिकायत साइबर क्राइम की वेबसाइट समेत स्थानीय थाने पर करें।
घूसखोरी का आरोपी ही बन गया जांच अधिकारी कर लिया निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर न्याय मिलने की उम्मीद लेकर आने वाले फरियादियों के साथ अब मज़ाक किया जा रहा है। जिन कर्मचारियों या पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत या घूसखोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हीं को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी जा रही है। परिणामस्वरूप आरोपी खुद ही अपनी जांच कर खुद को क्लीन चिट दे रहे हैं, और अधिकारी उनकी रिपोर्ट को अंतिम मानते हुए शिकायतों को “निस्तारित” बता रहे हैं।ऐसा ही मामला मोहनलालगंज के धर्मेन्द्र कुमार यादव का सामने आया है। उन्होंने 8 सितंबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार निगोहां के पेशकार पर पांच सौ रुपए की घूस लेने के बाद भी दाखिल-खारिज का आदेश न करवाने की शिकायत की थी। अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए पीठासीन अधिकारी को निर्देश तो दिए,तो आरोपी को ही पूरे मामले का जांच अधिकारी बना दिया गया और खुद जांच अधिकारी बनकर आरोपी ने जांच के नाम पर खुद को क्लीन चिट दे दी है।और मामले का निस्तारण करते हुए 17 सितंबर को आनन-फानन में दाखिल-खारिज का आदेश करवाकर 20 सितंबर को रिपोर्ट लगा दी गई कि “मामला निस्तारित” हो गया। रिपोर्ट में आरोप के मामले में कोई भी बात न लिखी न ही उसको लेकर रिपोर्ट में कोई जिक्र किया गया।इसको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे मामलों से सम्पूर्ण समाधान दिवस की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। जब आरोपी ही जांच अधिकारी बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उच्चाधिकारी पूरे मामले की जांच कार्यवाही करे।ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान दिवस पर लोगो की विश्वनीयता बनी रहे।
गैगेंस्टर एक्ट में वांछित शातिर जालसाज गिरफ्तार,भेजा जेल
लखनऊ कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, नगराम पुलिस ने गैगेंस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गैगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर जालसाज धीरज सिंह निवासी जैतीखेड़ा थाना मोहनलालगंज को पुलिस टीम ने जैतीखेड़ा से गिरफ्तार किया।शातिर जालसाज आर्थिक व भौतिक लाभ के लिये जालसाजी व धोखाधड़ी की घटनाओ को अजांम देकर जनता में भय व दहशत फैलाता था।उक्त शातिर अपराधी समेत उसके साथियो के विरूद्व मोहनलालगंज कोतवाली में धोखाधड़ी व जालसाजी के दो मुकदमे दर्ज थे।गिरफ्तार गैगेंस्टर धीरज सिंह को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
साढे आठ कुंतल अवैध पटाखो का जखीरा बरामद,चार गिरफ्तार
नगराम पुलिस को मुखबिर की सूचना पर नगराम कस्बे के कई घरो में छापेमारी कर साढे आठ कुंतल के करीब अवैध रूप से निर्मित पटांखे व,सोडियम व बारूद समेत रॉ मटेरियल बरामद किया।पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मगंलवार को नगराम कस्बे के कई घरो में छापेमारी की गई। आबादी के बीच घरों में पटाखे डंप कर रखे गए थे। मौके से करीब साढे आठ कुंतल के करीब अवैध रूप से निर्मित पटाखे,डेढ कुंतल सोडियम व 19किलो बारूद समेत अन्य सामान बरामद किया।पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले मो०रफीक व मो०रिजवान निवासीगण मोहल्ला चौधराना कस्बा नगराम मो० सलीम निवासी मोहल्ला गंढी,रमजान अली उर्फ आदाब अली निवासी घोसियाना थाना हैदरगढ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।पकड़े गए लोगों के पास पटाखा बनाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपित रॉ मटेरियल लाकर पटाखे बनाते और भंडारण करते थे।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि त्योहारों से पहले क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है ।
डीसीएम ने स्कूल वैन में मारी टक्कर,दो मासूम छात्रो समेत चालक घायल
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाक नाला पुल पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कून वैन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में वैन में सवार दो मासूम छात्रो समेत चालक घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रो व चालक को इलाज के लिये निजी अस्पताल भेजा।वही दुर्घटना करने वाली डीसीएम को कब्जे में लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के मुरलीनगर में स्थित न्यू पब्लिक इंटर कालेज की वैन लेकर चालक गुड्डू यादव निवासी शंकरखेड़ा छात्रो को लेने बुद्ववार को नेवलखेड़ा गांव गया था,जहां से छात्र रिषभ यादव को बिठाकर साढे आठ बजे के करीब वापस आ रहा था जैसी ही वैन लेकर बांक नाला पुल पर पहुंची ही थी कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही पार्सल डीसीएम ने स्कूली वैन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में एलकेजी छात्र रिषभ यादव(6वर्ष) निवासी नेवलखेड़ा व शाश्वत सिंह निवासी थाना मोहनलालगंज व चालक गुड्डू घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मासूम छात्रो व चालक को इलाज के लिये मोहनलालगंज कस्बे के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।जहां मासूम छात्रो समेत चालक का इलाज जारी है ओर हालत खतरे से बाहर है।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया स्कूल वैन में टक्कर मारने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है,अभिभावक या स्कूल प्रशासन के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
