वाराणसी:विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं समस्याएं,दिए त्वरित समाधान के निर्देश

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

वाराणसी: कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक बुधवार की भांति आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक सतत रूप से चली, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मीरबाग, सिगरा निवासी मनीष मौर्य ने क्षेत्र में भूमिगत बिजली के जंक्शन बॉक्स के ढक्कन टूटे होने से जनहानि होने की आशंका की शिकायत की। इस पर विधायक ने SE, PUVVNL को तत्काल समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। गोलाघाट, रामनगर निवासी नीतू देवी ने पति की हत्या के बाद आर्थिक सहायता न मिलने की शिकायत की। इस पर विधायक ने जिलाधिकारी, वाराणसी को यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दुर्गाकुंड निवासी आनंद श्रीवास्तव ने पेयजल लाइन में लीकेज की शिकायत की। इस पर विधायक ने महाप्रबंधक, जलकल को यथाशीघ्र पेयजल लाइन की लीकेज का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सोनारपुरा निवासी शिप्रा बनर्जी ने अपने फ्लैट के ऊपर कराए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत की। इस पर विधायक ने जोनल अधिकारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक एवं वैभव मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *