-तीनो शवों को कब्जे में लेकर पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जाँच पड़ताल शुरू
-सुरक्षा को लेकर गांव में भारी फ़ोर्स तैनात, एडीजी सहित बड़े अफसरों नें लिया घटना स्थल का जायजा
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी के बागपत जिले के गांगनौली गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। यहां मस्जिद के मौलाना की पत्नी
और उनकी दो बेटियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।हत्या की घटना के बाद तीनों के शव घर के ऊपरी कमरे में खून से लथपथ मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना थाना दोघट क्षेत्र के गांगनौली गांव में हुई है। जहाँ घर में मौजूद मौलाना की पत्नी और उनकी दोनों बेटियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।घटना से पूर्व बदमाशों ने मस्जिद और घर के सभी सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया। जिसके कारण घटना की रिकॉर्डिंग न होनें पाये।जानकारों की माने तो वारदात के समय मौलाना घर पर मौजूद नहीं थे। वह देवबंद गए हुए थे। ज़ब वह घर लौटे तो उन्होंने अपने घर का जब दरवाजा खोला तो अंदर का सीन देख कर उनके होश उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार होनें लगी। मौलाना की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर थाना दोघट पुलिस, फॉरेंसिक टीम और उच्च अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल को पुलिस नें चारो ओर से घेर कर साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई।घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट या रंजिश से जुड़ा होनें संभावना है।फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना स्थल पर एडीजी मेरठ जोन और एसएसपी बागपत ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना था कि वह जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी कर लेगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों नें गांगनौली गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस इस घटना की जाँच अलग अलग तरीके से कर गहराई तक पहुंचने में जुट गई है।
