Breaking News

मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की धूम धाम से मनाई जयंती

फतेहपुर जिले के वी आई पी रोड़ स्थित चंद्रगुप्त मौर्य भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से जयंती मनाई।

वहीं मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक सेवा संस्थाओं जैसे संत गाडगे समिति, अंबेडकर विकास समिति, पटेल सेवा संस्थान, सविता समाज, पासी कल्याण समिति,आदि समाज के पदाधिकारियों ने पहुंच कर सम्राट अशोक के समाजिक एकता एवम समरसता के अनुसार उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया । वही फतेहपुर जिले के नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के विचार धारा पर प्रकाश डालते हुए बताया की जिस प्रकार सम्राट अशोक मौर्य ने राजनीतिक वा समाजिक क्षेत्रों में सलीनता के साथ भारत में ही नही विदेशों में भी अपना साम्राज्य स्थापित किया जो आज उनके आदर्शों पर चलकर समाजिक एकता और अखंडता को कायम करते हुए एकजुट होकर समाज और देश का विकास करना चाहिए । वहीं मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के महामंत्री ज्ञान मौर्य ने बताया की आज हमारे मौर्य समाज के संगठन ने सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह मना रहे हैं जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक व पूर्व प्रधानाचार्य श्यामलाल वर्मा रहे वही नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम की शुरुवात किया जिसमें वक्ताओं ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन ज्ञान मौर्य ने किया जहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के कार्यों का बखान किया इस समारोह में पूर्व सांसद अशोक पटेल, हुसेनगंज विधायक उषा मौर्य और मौर्य उत्थान समिति के अध्यक्ष वीर बहादुर मौर्य एवम तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *