LUCKNOW:विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण रहेगी भूमिका,क्लिक करें और भी खबरें

-डबल इन्जन सरकार में महिलाएं बनीं सशक्त, समृद्ध व सामर्थ्यवान ,गांवों का विकास आधी आबादी की भागीदारी के बगैर अधूरा – केशव 

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश  के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इन्जन सरकार में देश की आधी आबादी जहां और अधिक सशक्त, समृद्ध व स्वावलंबी हो रही है , वहीं उनका उनके घर, परिवार व समाज में मान-सम्मान भी उत्तरोत्तर रूप से बढ़ रहा है, यही नहीं महिलाएं हर क्षेत्र में  आगे बढ़कर  न केवल  दायित्वों का  निर्वहन कर रही है, बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए  सरकार की प्रतिबद्धताओं को मूर्त रूप प्रदान करने में अभूतपूर्वसहयोग प्रदान कर रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण रहेगी।डबल इन्जन सरकार में महिलाएं  सशक्त, समृद्ध व सामर्थ्यवान  बन रही हैं।देश व प्रदेश  विकास  नयी ऊंचाइयों को छू रहा है, इसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वित्तीय सहायता, कौशल विकास व प्रशिक्षण देकर महिलाओं के हुनर को निखारा जा रहा है। विकसित भारत के निर्माण का आधार विकसित ग्राम है, गांवों का विकास आधी आबादी की भागीदारी के बगैर अधूरा है। सरकार इस भागीदारी को सुनिश्चित करा रही है केशव प्रसाद मौर्य  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ मे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयी स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा वर्चुवल रूप से जुड़ने  पर उप मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया व सम्बोधन के लिए आभार जताया।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने प्रेरक उद्बोधन में  वेदों, पुराणों, ग्रन्थों में उल्लिखित नारी महिमा का बखान करते हुए नारी शक्ति की महत्ता व महत्व पर  विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि नारी शक्ति  मिशन के तहत हर क्षेत्र में विकास करने के लिए माताओं, बहनों को सरकार की ओर से लगातार हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार महिला सशक्तीकरण व स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता व संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है और इसके सार्थक व सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। कहा प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में 30 लाख लखपति दीदी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो  रहा है। उन्होने दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के  तहत पक्के आवासों का आवंटन महिलाओं के नाम ही किये जाने की व्यवस्था की गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत नये लाभार्थियों के सर्वे का कार्य चल रहा है, जो 31 मार्च  तक चलेगा। समूहों की जिन  पात्र दीदियों को  अभी पक्के आवास नहीं मिल पाये हैं, उन्हें पक्के आवास दिये जायेंगे,‌कहा कि ब्लाक मिशन प्रबंधक, व जिला मिशन प्रबंधक , ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों की आवासविहीन दीदियों को आवास दिलाने में सहयोग प्रदान करें। बड़ी संख्या में दिव्यागों व विधवाओं को आवास दिये गये हैं। कहा ड्रोन दीदियों में बहुत उत्साह है। दीदियों को ई- रिक्शा भी दिये जा रहे हैं।कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दीदियों के कौशल को निखारा जा रहा है। मातृशक्ति ने‌ देश को बहुत कुछ ही नहीं, सब कुछ दिया है। सबका साथ – सबका विकास की बात करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।
मोदी  के नेतृत्व में 2027 में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। नये संसद भवन के बनने के बाद सबसे पहले नारी शक्ति वन्दन अधिनियम बनाया गया, जिसमें लोकसभा व विधान सभाओ में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान किया गया है। कहा कि सरकार द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अनेक क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल  द्वारा  महिलाओं  को वर्चुवली दिए गये सम्बोधन को सभी ने पूरी तल्लीनता के साथ सुना ।राज्य मंत्री  ग्राम्य विकास विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीदियों को समाज  में आगे बढ़कर कार्य करने का अवसर मिला है। दीदियां अब किसी भी मामले में पीछे नहीं , दीदियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।कार्यक्रम को प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग बी एल मीणा,आयुक्त सचिव ग्राम्य विकास विभाग  एस प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन ने भी सम्बोधित किया।संयुक्त मिशन निदेशक जन्मेजय शुक्ला ने अतिथियों व अभ्यागतों के प्रति आभार प्रकट किया।

महिलाओं के समावेशी विकास व सशक्तिकरण हो  त्वरित कार्रवाई,मंत्री ने  महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

 उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा दिया गया है और हर युग में महिलाओं ने असाधारण कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘नारी तू नारायणी’ कहकर महिलाओं की शक्ति को सम्मानित किया है। उन्होंने यह बात माल, लखनऊ में सर्वोदय आश्रम, टाटा पावर और उषा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में कही।मंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सर्वोदय आश्रम द्वारा प्रशिक्षण उपरांत सिलाई मशीन वितरण की सराहना की। कार्यक्रम में प्रशिक्षित 160 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं, जिससे 82 गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया और कहा कि राज्य महिला आयोग उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर टाटा पावर के सुबोध दीक्षित, उषा इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष रूपा टैटे, सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त डॉ. अशोक शुक्ला, एडवोकेट अभय शंकर गौड़, जिला पंचायत सदस्य संतोष देवी, कवियत्री ममता सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम ने समूहों की दीदियों को विभिन्न योजनाओं से किया लाभान्वित,समूहों की दीदियों को वितरित किये ई- रिक्शा 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा समूहों की दीदियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों व विभिन्न क्षेत्रों में ख्यातिलब्ध महिलाओं को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समूहों की दीदियों को वितरित ई -रिक्शा वितरित किये और हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।विभिन्न जिलों के  समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री ने  उद्घाटन किया व अवलोकन  करते हुए तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 111 करोड़ रुपये की धनराशि का  निर्गतिकरण  किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मिशाल कायम करने वाली महिलाओं का संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होने 19 टेक होम राशन इकाइयों सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु खाद्य प्रसंस्करण नीति के अन्तर्गत रू 4.33 करोड़ की धनराशि अनुदान के रूप में अवमुक्त किया।, बैंक क्रेडिट लिंकेज के रूप में 200 करोड़ रूपए का कम ब्याज  पर ऋण स्वीकृत किया। आपदा निवारण निधि के अन्तर्गत 1200 ग्राम संगठनों को 18 करोड़ रुपए की धनराशि का निर्गतिकरण किया और 1227 उत्पादक समूहों को 18.40 करोड़ रुपए की धनराशि इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के रूप में निर्गतीकरण किया। 02 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिन्टर  व 02 बी सी सखियों को हैंड हेल्ड यन्त्र वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व रेशम विभाग के मध्य रेशम उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु पंचवर्षीय अनुबंध किया गया बताया गया कि इससे 50 हजार महिला सदस्य लाभान्वित होंगी।

नारी खुद सशक्त होने के साथ लोगों को भी बना रही सशक्त,नारी सशक्तिकरण के माध्यम से समाज व राष्ट्र बनेगा अधिक मजबूत-पीएमजी

नारी सृजन, सम्मान और शक्ति की अद्वितीय प्रतीक है। नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है बल्कि लोगों को सशक्त बना रही है। नारी को समाज में उसका उचित स्थान देकर ही नए आयाम गढ़े जा सकते हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए डाक विभाग द्वारा तमाम सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक जीवन बीमा में महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। यह विचार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पीएमजी कृष्ण कुमार यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारत सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत महिलायें आज सामाजिक व आर्थिक बदलाव की नई कहानियाँ गढ़ रही हैं। ‘अहर्निशं सेवामहे’ के तहत डाक विभाग अब लोगों तक सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है और इनमें महिलाओं की अहम भूमिका है। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। गुजरात परिमंडल में 15 लाख से ज्यादा बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते कार्यान्वित हैं, वहीं 3,500 से ज्यादा गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया गया है। 1.40 लाख से अधिक महिला सम्मान बचत पत्र खाते खोले गए हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के 37 लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं, जिनमे 48 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी साकार होगी। ऐसे में नारी का आर्थिक सशक्तिकरण आज सिर्फ जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और प्रगति का अनिवार्य तत्व है।

ब्रज में श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने बढ़ाई सुविधाएं -जयवीर,पर्यटकों को लुभा रही लट्ठमार होली  

मथुरा के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़ी तैयारी की गयी है। उनके ठहरने से लेकर गंतव्य दर्शनीय स्थल तक पहुंचने और भ्रमण तक की सुविधा प्रदान की जा रही है। बरसाना की लट्ठमार होली में शनिवार को आए पर्यटकों ने इन सुविधाओं का लाभ लिया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘रविवार को नंदगांव में लट्ठमार होली है। हमारा प्रयास है कि पर्यटक विशेष अनुभव लेकर लौटें।’ ‘बरसाना में राधारानी मंदिर तक पहाड़ी पर पहुंचने के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए रोप वे सेवा शुरू हुई है, जिसका बड़ी संख्या में पर्यटकों को लाभ मिल रहा है। शीघ्र ही यमुना नदी में वृदावन से गोकुल तक क्रूज चलाने की तैयारी की जा रही है।’पर्यटकों की सुविधा के अतर्गत मंदिर व अन्य दर्शनीय स्थलों के बाहर नये बोर्ड लगवाए गये हैं जिन पर हिंदी, गुजराती व बंगाली में मंदिर व दर्शनीय स्थल के बारे में लिखा गया है। क्यूआर कोड स्कैन कर पर्यटक दर्शनीय स्थलों की जानकारी ली जा सकती है।‘पर्यटकों की बड़ी संख्या देखते हुए मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग वृंदावन, गोवर्धन में बनी हैं। बढते वाहनों को देखते हुए ब्रज में अन्य स्थलों भी पार्किंग स्थल बनाये जा रहे हैं।’सड़कों के किनारे टिन शैड बने हैं जिन पर मंदिरों के चित्र व खुलने का समय अंकित है। वृंदावन में विविध उपयोग के लिए शहीद लक्ष्मण भवन बनाया है। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृदावन में बच्चों को रासलीला सिखायी जा रही है। सेफ सिटी पहल के तहत कैमरों को लगाया है। इसके तहत 22,000 कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही कई और तैयारियां की गई हैं। ‘उत्तर प्रदेश विविधताओं से भरा प्रदेश है। यहां के पर्व त्योहारों का अपना आकर्षण है। इन्हीं में से एक महाकुंभ मेला हाल ही में संपन्न हुआ है, जहां 66 करोड़ से अधिक पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके ठीक बाद रंगोत्सव बड़ा उत्स्व है। हमारा प्रयास है कि देश-दुनिया से पहुंच रहे श्रद्धालु सुव्यवस्थित दर्शन, पूजन और भ्रमण के साथ साथ पर्व का हिस्सा बनें और विशिष्ट अनुभव लेकर लौटें।’

खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन 10  को

होली के अवसर पर आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को आगंतुकों की भारी भीड़ और प्रतिभागी इकाइयों के अनुरोध के मद्देनजर एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह प्रदर्शनी 10 मार्च को संपन्न होगी।मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी बोर्ड, डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी को मिल रही जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे आगंतुकों को खरीदारी और भ्रमण के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, वहीं खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी इकाइयों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए अधिक अवसर प्राप्त होगा।इस प्रदर्शनी में खादी, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, ग्रामीण उद्यमों के सामान और होली पर्व से जुड़े विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। प्रदेशभर से आए शिल्पकारों, बुनकरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच मिल रहा है, जिससे स्थानीय कारीगरों को सीधा लाभ मिल रहा है।डॉ. उज्जवल कुमार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को अपनाकर स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करें।

किरण बेदी ने परिवहन निगम को प्रदान किया पुरस्कार,सीजीएम ने प्राप्त किया रोड सेफ्टी अवार्ड एवं फ्यूल एफिशिएंसी अवार्ड

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आज रोड सेफ्टी अवार्ड में प्रथम एवं फ्यूल एफिशिएंसी अवार्ड में रनर-अप रहने पर देश की जानी मानी महिला एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी ने आज नई दिल्ली में एएसआरटीयू द्वारा आयोजित नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड 2023-2024 के अवसर पर उक्त पुरस्कार को प्रदान किया गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि परिवहन निगम लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने परिवहन निगम में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी। परिवहन निगम की तरफ से उक्त पुरस्कार सीजीएम (टी) राजीव आनंद ने प्राप्त किया। सीजीएम राजीव आनंद ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा यह अवार्ड दिया गया है। गत वर्ष भी परिवहन निगम को उक्त दो श्रेणियां में अवार्ड मिल चुका है। 6 कैटेगरी में परिवहन निगम द्वारा नॉमिनेशन भेजा गया था जिसमें से दो कैटेगरी में परिवहन निगम को अवार्ड की घोषणा हुआ है। परिवहन मंत्री के कुशल नेतृत्व में परिवहन निगम लगातार बेहतर कार्य कर रहा है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं रेशम विभाग के बीच हुआ एमओयू,उप मुख्यमंत्री ने ‘रेशम सखियों’ के लिए ड्रेस कोड निर्धारण के द%B