-सम्मान में मोहनलालगंज व निगोहां थानो में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, नवनियुक्त एसीपी विकास कुमार पांडे ने संभाला मोहनलालगंज सर्किल का चार्ज
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।ACP रजनीश वर्मा ने मोहनलालगंज सर्किल में तैनाती के दौरान वह चरितार्थ कर दिया,जिसकी लोगों ने कल्पना नहीं की
थी,15महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने न सिर्फ सर्किल के थानो में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि फरियादी से लेकर क्षेत्रीय जनता में पुलिस का इकबाल बुलंद किया,पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को एसीपी रजनीश वर्मा का तबादला कृष्णानगर सर्किल कर दिया गया था।शनिवार को मोहनलालगंज व निगोहां थानो में आयोजित सम्मान व विदाई समारोह में पुलिसकर्मियो से लेकर क्षेत्रीय जनता की आंखे नम हो गयी।मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित सम्मान समारोह में एसीपी रजनीश वर्मा को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह व एसएसआई यशवंत सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियो ने फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेटकर विदाई दी।बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री रामलखन,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह समेत क्षेत्रीय जनता ने फूल माला व अगंवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेटकर एसीपी रजनीश वर्मा को भावपूर्ण विदाई दी।कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियो ने भी एसीपी रजनीश वर्मा को फूलमाला पहनाकर विदाई दी।निगोहां थाने पर आयोजित कार्यक्रम में निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी व नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी समेत इलाके के प्रधानों समेत सभी पुलिसकर्मियो व क्षेत्रीय जनता ने एसीपी रजनीश वर्मा को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेटकर विदाई दी।एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि सर्किल में तैनाती के दौरान थानेदारो सहित सभी पुलिसकर्मियो,अधिवक्ताओ,पत्रकारो व क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग मिला,इसके लिए सदैव सभी के आभारी रहेगें।नवनियुक्त एसीपी विकास कुमार पांडे ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर मोहनलालगंज सर्किल का कार्यभार सभांला।मातहतो ने पुष्पगुच्छ भेटकर उनका स्वागत किया।
बेटियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता…
एसीपी रजनीश वर्मा ने बेटी और महिला सुरक्षा को लेकर जो प्रयास किए, वह अनुकरणीय हैं। उन्होंने गांव-गांव चौपाल लगाकर जाकर महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना जगाई। रात-दिन जागरूकता अभियान चलाकर उन्होंने यह साबित किया कि “सुरक्षित समाज की नींव, संवेदनशील पुलिस से ही बनती है।”
साइबर अपराध में रचा इतिहास…
साइबर अपराध की रोकथाम में भी एसीपी रजनीश वर्मा ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। ऑनलाइन ठगी और गेमिंग से जुड़े अपराधों पर उन्होंने कड़ा शिकंजा कसा। मोहनलालगंज के किशोर छात्र यश की मौत के ऑनलाइन गेमिंग केस में उन्होंने जिस दृढ़ता और सूझबूझ से जांच कर दोषियों को जेल भेजा, वह पुलिस सेवा के लिए एक मिसाल बन गई।साइबर अपराधियो को पकड़कर लोगो से ठगी गयी रकम वापस कराई।
डकैती समेत कई बड़ी घटनाओ का किया खुलासा…
सर्किल के थाना क्षेत्रो में हत्या,लूट समेत चोरी व अन्य जघन्य अपराध करने वाले अपराधियो को सलाखो के पीछे पहुंचकर एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिस का इकबांल बुलंद करने के साथ ही कई ब्लाइंड मर्डर की घटनाओ में फंसे निर्दोषो को बचाकर असली कातिलो को सलाखो के पीछे भेजा।सीतापुर से राजधानी आकर डैकेती की घटनाओ को अजांम देने वाले गैंग का भाड़ाफोड़ कर कई बदमाशो का हाफ एंकाउटर कर पूरे गैंग को पकड़कर सलाखो के पीछे भेजकर अपराधियो में पुलिस का खौफ पैदा किया।यहि नही सर्किल के थानो में आतंक का पर्याय बने गुर्जर गैंग के गुंडो को भी सलाखो के पीछे पहुंचाया।रेप जैसी घटनाओ में 24घंटे के अंदर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर आरोपियो को सलाखो के पीछे भेजा।हर छोटी से बड़ी घटना को अपनी सुझबूझ से खोलकर अपराधियो को उनकी असली जगह जेल पहुंचाने का काम किया।
न्याय निष्पक्षता और जनसेवा को बनाया मूल मंत्र…..
एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिस सेवा में आने के बाद से ही न्याय निष्पक्षता और जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाया। लखनऊ में तैनाती के दौरान उन्होंने अपने सर्किल में पारदर्शिता और जवाबदेही का ऐसा उदाहरण पेश किया, जो आने वाले समय में लंबे अरसे तक याद किया जाएगा।मोहनलालगंज के लोगों के दिलों में अब भी एक ही आवाज गूंज रही है “एसीपी रजनीश जैसे अधिकारी दुर्लभ होते हैं, जिन्होंने पुलिस की वर्दी को वाकई जनता का रक्षक बनाया।
तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर ईट से वार कर युवती का फोड़ा सिर,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी निवासी महिला उर्मिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसके मोहल्ले में रहने वाले राजेश प्रतिदिन सुबह व रात में तेज आवाज में डीजे बजाते है जिसके चलते बच्चो को पढाई में परेशानी होती है.पूर्व में कई बार तेज आवाज में डीजे बजाने से राजेश को मना किया तो डीजे की आवाज तेज कर देते है ओर गाली-गालौज भी करते है,बीते सोमवार की रात पड़ोसी राजेश तेज आवाज में फिर से डीजे बजा रहे थे बेटी प्रिया ने मना किया तो नाराज पड़ोसी राजेश ने अपने पिता प्यारेलाल व बहनो रेनू,हिना के साथ मिलकर मेरी बेटी प्रिया की पिटाई के बाद ईट से वार कर सिर फोड़ दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी मौके से भाग निकलें।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
दम्पत्ति ने पटाखे जलाने के विवाद में युवक को पीटा
मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ निवासी दीपक कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार को दीपावली पर्व पर अपने घर के बाहर पटाखे दगा रहे थे तभी पड़ोसी शिवशंकर मौके पर आकर पटाखे जलाने पर नाराजगी जताते हुये विवाद करने लगे ओर पिटाई कर दी इस दौरान बीच बचाव को आये पड़ोसियो से भी आरोपी शिवशंकर व उसकी पत्नी सुष्मिता ने मारपीट की कोशिश करते हुये जान से मारने की धमकी दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दम्पति के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
जमीनी विवाद में दम्पति की पिटाई कर तोड़ा हाथ,मुकदमा दर्ज
निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां निवासी महिला मनीषा ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया विपक्षी सहजराम व उनकी पत्नी संध्या ने घर के बंटवारे को लेकर बीते सोमवार को विवाद करते हुये उसकी व पति की लाठी डंडो व सरिया से पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी भी दी।पिटाई से उसके पति का दाहिना हाथ टूट गया ओर पैर में भी चोट आयी है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
जुआ खेलने के दौरान दो पक्षो में मारपीट,कई घायल
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में बीते मगंलवार की देर रात जुआ खेलने के दौरान दो पक्षो में विवाद हो गया जिसके बाद दोनो पक्षो केड कई लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये ओर जमकर मारपीटरहुयी।जिसमें दोनो पक्षो के कई लोग घायल हो गये।सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास लेकिन पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू हो गये।जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनो पक्षो से चार लोगो को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया जुआ खेलने के दौरान दो पक्षो में मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से राजन उर्फ वैभव व दूसरे पक्ष के अरुण कुमार,नित्यानंद,शशिकांत निवासीगण जैतीखेड़ा को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया।
