थाना सुंशात गोल्फ सिटी:सदिग्धं मौत के आरोपितों को छोड़ने से नाराज परिजनों और पुलिस में तीखी झड़प,कई घायल

-कई घायल,पुलिस ने भांजी लाठियां,हिरासत में पांच लोग

-पांच नामजद एवं 15–20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।सुंशात गोल्फ सिटी क्षेत्र के होटल में युवक की सदिग्धं मौत के मामले पकड़े गए आरोपितों को पुलिस द्वारा छोंड़ दिये जाने की जानकारी होने पर थाने पर विरोध करने पहुंचे परिजनो की पुलिस से तीखी झड़प हो गई,इस दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया।दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोगो को चोटे भी आई है। नाराज परिजनों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाये हुए कहा है कि पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर बड़ी बेरहमी से लोगों को मारा पीटा गया और महिलाओं का पल्लू खींचते हुए उनके साथ जमकर अभद्रता की गई।।पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

ज्ञात हो कि विद्यानगर कॉलोनी कटेहरी बाग थाना कैंट लखनऊ के रहने वाले अरुण रावत 48 मंगलवार की सुबह मलाक रोड पर स्थित कार्तिक गेस्ट हाउस के कमरे में घायल अवस्था मे पड़ा मिला था।जिसे परिजन इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।जिसपर परिजनों ने मृतक के साथ होटल में रुके विकास रावत तथा अमन व उसकी पत्नी विमला निवासी पश्चिम बंगाल पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई किये जाने की मांग की थी।लेकिन सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा कार्रवाई नही कि गई थी।तब परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था।जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वाशन देते हुए आरोपितों को हिरासत में ले लिया था।

परिजनों की मानें तो उनको जब जानकारी हुई कि पकड़े गए आरोपितों को पुलिस द्वारा थाने से छोड़ दिया गया है।तो वह शनिवार को विरोध दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे।जहां इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उनसे अभद्रता की जाने लगी।जिसका विरोध करने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी और मृतक के परिजनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।जिससे कई लोग घायल हो गए वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाकर रख दी है।इस मामले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें से एक वीडियो में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला की साड़ी का पल्लू खींचते हुए उसके साथ अभद्रता की जा रही है।विरोध करने थाने पहुंचे मृतक के परिजनो व ग्रामीणो पर ही तोड़ फोड़ करने व पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाते हुये मुकदमा कर रही है।

थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस नें पांच लोगो को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का कहना है कि पुलिस से अभद्रता करने वाले पांच लोगो को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि शनिवार को कुछ व्यक्तियों नें थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से अभद्रता की गई जिसमें चार–पांच पुलिसकर्मियों को खरोंचे आई एवं उनकी वर्दी के बटन भी टूट गए। घटना को लेकर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर पुलिस नें धारा 191(2),190,126(2),115(2),352, 351(3),121,132 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट बनाम पांच नामजद एवं 15–20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले पांच नामजद आरोपियों राजाराम पुत्र रामप्रसाद निवासी मकान नम्बर 23 नीलमथा थाना कैन्ट व अमन कुमार पुत्र राजाराम निवासी विद्यानगर कालोनी नीलमथा थाना कैन्ट व अरविन्द चटियार पुत्र टी राजू निवासी मकान नम्बर 08 तोपखाना बाजार थाना कैन्ट व आनन्द कुमार पुत्र रामचरन निवासी ग्राम बरौना थाना सुशान्त गोल्फ सिटी व पिन्टु पुत्र स्व० रामसनेही निवासी कटहरीबाग नीलमथा थाना कैन्ट को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *