मोहनलालगंज:नये ACP विकास कुमार पांडे पहुचें नगराम थानें,देखी हकीकत,क्लिक करें और भी खबरें

-हकीकत देख कमियों को  दिए सुधार के निर्देश,सख्त तेवर देख कापे पुलिस कर्मी 

– पुलिस फोर्स संग की पैदल गश्त,लोगो से पूंछा हाल-चाल 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।राजधानी के मोहनलालगंज सर्किल के नवनियुक्त एसीपी विकास कुमार पांडे ने सोमवार को नगराम थाने का औचक निरीक्षण कर स्थलीय हकीकत देखी,पुलिस कर्मियों को पीड़ितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए ।नये एसीपी ने मातहतों से सख्त लहजे में कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाये पब्लिक से मधुर सम्बन्ध बनाये,यदि कोई शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी ,किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा।नए एसीपी के सख्त तेवर देख लापरवाह पुलिस कर्मी कपने लगे ,लेकिन उन्होंने सभी को सुधरने की हिदायत दी ।
एसीपी विकास कुमार पांडे ने थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी की मौजूदगी में मालाखाना,महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। थाना परिसर व बैरक की साफ सफाई देखी। हिस्ट्रीशीट देखते ही उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के निर्देश देते हुए सभी की स्थिति को पता लगाने को कहा ।

नवनियुक्त एसीपी विकास कुमार पांडे ने अपराध रजिस्टर,समाधान दिवस रजिस्टर व त्यौहार रजिस्टर समेत कार्यालय के अन्य अभिलेखो को भी बारीकी से देखा और उनके  सही से रख रखाव के निर्देश दिये।एसीपी ने थाना प्रभारी समेत उपनिरीक्षको को प्राथमिकता पर जन शिकायतों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।थाने का निरीक्षण करने के उपरान्त एसीपी विकास कुमार पांडे ने थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी व पुलिस फोर्स संग नगराम कस्बे में पैदल गश्त कर व्यापारियो व कस्बावासियो को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान बाजार में रूककर व्यापारियो समेत लोगो से सवांद भी किया।

मेड़बंदी कराने गयी राजस्व व पुलिस टीम पर विपक्षियो ने हमला कर की मारपीट,दो गिरफ्तार
-कुशलीखेड़ा गांव में एसडीएम न्यायालय के आदेश पर मेड़बंदी कराने गयी थी राजस्व व पुलिस टीम,पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा 

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशलीखेड़ा गांव में सोमवार को एसडीएम न्यायालय के आदेश पर किसान के खेत की पैमाईश कर मेड़बंदी कराने गयी राजस्व व पुलिस टीम पर विपक्षियो ने हमला कर मारपीट करते हुये मेड़बंदी कर खेत में लगाये गये खम्भे तोड़ दिये।पीड़ित राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियो के विरूद्व सरकारी कार्य में बांधा व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया।मोहनलालगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक प्रहलाद नारायण तिवारी ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया एसडीएम न्यायालय के आदेश के क्रम में कुशलीखेड़ा गांव में मेड़बंदी कराने के लिये सोमवार को लेखपाल सुशील कुमार गुप्ता व उपनिरीक्षक आशीष कुमार समेत पुलिस बल के साथ मौके पर गया था।जहां मेड़बंदी कर लगाये जा रहे खम्भो को विपक्षी निखिल व अखिल अपनी बहनो सरिता,ललित व मां शांति देवी ने तोड़ दिया ओर राजस्व व पुलिस टीम से गाली-गालौज करते हुये न्यायालय के आदेश में बांधा उत्पन्न करते हुये मेड़बंदी का कार्य रोक दिया।इस दौरान सभी ने राजस्व समेत पुलिसकर्मियो से मारपीट भी की।सूचना के बाद कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुॅचा तो आरोपी धमकी देते हुये मौके से आरोपी भाग निकलें।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियो पांच आरोपियो के विरूद्व सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी निखिल व अखिल को गिरफ्तार कर फरार अन्य आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।

युवक के खाते से साइबर जालसाज ने 43हजार रूपये उड़ाये

निगोहां थाना क्षेत्र के दयालपुर मजरा नीलकंठखेड़ा गांव निवासी डा०आशीष कुमार मिश्रा ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया माई स्पीड पोस्ट डांट काम नाम की फर्जी बेवसाइट के जरिये साइबर जालसाजो ने 17अक्टूबर को उनके खाते से 43999 रूपये उड़ा दिये।खाते से हजारो रूपये कटने का मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद उनके होश उड़ गये।जिसके बाद पुलिस से शिकायत कर अज्ञात साइबर जालसाजो पर कार्यवाही की मांग की।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर अज्ञात साइबर जालसाजो के विरूद्व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा‌ दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

 10ली०अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

निगोहां पुलिस ने सोमवार को 10लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने तस्कर के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया सोमवार को पुलिस टीम ने अवैध नशे के विरूद्व अभियान चलाकर एक तस्कर रामू निवासी निगोहां को अहिनवार गांव के पास से 10लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी तस्कर के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की जीत का आधार है:धर्मपाल सिंह
-मोहनलालगंज के सत्य शिव रिसार्ट में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आगामी अभियानो पर बूथ कार्यकर्ताओ से की चर्चा

मोहनलालगंज के सत्य शिव रिसार्ट में सोमवार को विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री(संगठन)धर्मपाल सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है, जो बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करता है।उन्होने सभी पदाधिकारियो से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और स्थानीय जनता से संवाद बनाए रखें ताकि संगठन और जनता के बीच समन्वय और मजबूत हो। संगठन महामंत्री ने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की जीत का आधार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विजय का मंत्र ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ है, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहना चाहिए। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के पास अपने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ, वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों तथा मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों की सूची होनी चाहिए, ताकि संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।संगठन महामंत्री ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के चल रहे अभियानों की समीक्षा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष विजय मौर्य,विधायक अमरेश रावत,जिला सहकारी बैंक लखनऊ के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी बूथ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।सम्मेलन में ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,जिला महामंत्री राज कुमार वर्मा,जिला महामंत्री रामलाल,भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे,वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भूनाथ पांडे,मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह, ललित सिंह, सुनील गुप्ता, बलराम कश्यप,पंकज नयन,मीडिया प्रभारी आशीष द्विवेदी समेत सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूनिटी मार्च अभियान’ की रूपरेखा पर की चर्चा….

संगठन महामंत्री ने पार्टी द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान’ की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा। इस अभियान के तहत 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विधानसभा स्तर पर पदयात्राएं, 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी,’ और विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं शामिल हैं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी, और उनका जीवन आज भी संगठन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत है।

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार में सेंध लगाकर चोरो ने खेलकूद का सामान उड़ाया

निगोहां के रामपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार में सेंध लगाकर बीते रविवार की देर रात बैखोफ चोर बच्चो के खेलकूद के सामान सहित साउंड बाक्स व इको क्लब का सामान चोरी कर ले गये।सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापक शिव सिंह विद्यालय पहुंचे तो उन्हे चोरी का पता चला।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी।प्रधानाध्यापक शिव सिंह ने बताया इससे पहले भी विद्यालय में कई बार चोरी हो चुकी है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया प्रधानाध्यापक ने तहरीर दी है जांचकर कार्यवाही की जायेगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *