-पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी औऱ एडीसीपी नें संभाली कमान
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ :कमिश्नरेट पुलिस के उत्तरी जोन में नए कानून बी एन एस जागरूकता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। नये आपराधिक


कानूनों को लेकर इसकी जानकारी आम लोगो तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, संस्थाओं और मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी, डा० अमोल मुरकूट के नेतृत्व में उत्तरी जोन में नए कानून की जानकारी देने की शुरुआत हुईं।पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बताया कि भारत सरकार पुराने औपनिवेशिक कानूनों को समाप्त कर नए कानूनों को लागू करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।उन्होंने बताया कि इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनता की जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसी को लेकर लखनऊ पुलिस ने यह जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है।
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बताया कि कानून व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कमिश्नरेट ने नये कानून बी एन एस के जागरूकता अभियान- 2.0 की शुरुआत की है।इस विशेष अभियान में आम नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और पुलिस कर्मियों को “नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (भारतीय न्याय संहिता – बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (भणितीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (भारतीय साक्ष्य अधिनियम – बीएसए) के बारे में जागरूक किया जायेगापुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बताया कि कमिश्नरेट लखनऊ का प्रयास है कि हर नागरिक यह समझे कि नया कानून केवल दंड देने के लिए नहीं, बल्कि न्याय और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए है।इस अभियान में विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कोलेजों में छात्रों के लिए इंटरेक्टिव सत्र, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ताकि युवाओं को नए कानूनों की जानकारी रोचक तरीके से दी जा सके।
पुलिस कमिश्नर नें बताया कि थाना मड़ियांव पुलिस नें महर्षि विद्या मंदिर में बालक बालिकाओं को नये कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया।एसीपी बीकेटी नें थाना बीकेटी पर लोगों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।थाना जानकीपुरम के भिटोली क्रासिंग पर बालक बालिकाओं को नये कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।थाना रहीमाबाद में प्रभारी निरीक्षक नें नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत धाना परिसर में मौजूद आगंतुकों को नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।थाना मड़ियांव पुलिस टीम नें महर्षि विद्या मंदिर में बालक बालिकाओं को नये कानूनों के संबंध में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।थाना मड़ियांव पुलिस टीम नें बाल निकुज गर्ल्स इंटर कालेज बेलीगारद में बालक बालिकाओं को नये कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।थाना माल पुलिस नें कस्बा नवीपनाह में लोगों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।थाना इटौंजा पर नये अपराधिक कानून जागरूकता अभियान-2.0 को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर नें बताया कि छात्रों को साइबर अपराधों, डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, और नए


कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।इसके अलावा बाजार समित्तियों, व्यापारी संगठनों, महिला समूहों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और सामाजिक संस्थाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बताया कि लखनऊ कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल लगातार ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से नए कानूनों के मुख्य बिंदुओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। कमिश्ररेट के सभी थानों एवं शाखाओं में पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ताकि नए प्रावधानों की सही व्याख्या और उनका व्यावहारिक प्रयोग सुनिश्चित हो सके।
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बताया कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता बैनर, पोस्टर, एलईडी वैन, वीडियो संदेश और पंपलेट्स के जरिये नागरिकों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।इस अभियान में नागरिकों को नए कानूनों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। कानून तब ही प्रभावी होता है जब जनता उसे समझे और अपनाए। यह अभियान पुलिस- जन सहयोग की दिशा में एक मजबूत कदम है।नये क़ानून को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान 2.0 लखनऊ कमिश्ररेट की उस दूरदर्शी सोच का प्रतीक है जिसके तहत कानून को केवल कागजों से निकालकर आम जनता की समझ और व्यवहार में लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल निश्चित रूप से पुलिस और समाज के बीच विश्वास, जागरूकता और सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगी।