- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:ए0एन0टी0एफ0 ऑपरेशनल यूनिट मेरठ व थाना मेरठ पुलिस की टीम ने बिहार से अवैध चरस तस्करी कर रहे गिरोह के दो सक्रिय तस्कर सतेन्द्र कुमार व राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।जिसकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये है।इसी के साथ दो मोबाइल व तेरह सौ रूपये नकद मिले है।एडीजी कानून एवं व्यवस्था अमिताभ एश पर पुलिस महानिरीक्षक एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के संरक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तह्तए0एन0टी0एफ0 ऑपरेशनल यूनिट मेरठ के पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास के पर्यवेक्षण में टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों सतेन्द्र कुमार निवासी पावली, रोड मोदीपुरम, थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ व राजीव शर्मा निवासी स्ठ-31, डबल स्टोरी, फेस-2, पल्लवपुरम, थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ को मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के ट्रेडर्स फैक्ट्री जटौली पावली रोड से गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध चरस जिसकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 01 करोड़ रुपये है,और दो मोबाइल व तेरह सौ रूपये नकद बरामद किया है।इसको लेकर टीम ने थाना कंकरखेड़ा में मुक़दमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सतेन्द्र कुमार और इसका साथी राजीव शर्मा एक साथ 20 तारीख को बस से मुरादाबाद के लिये निकले थे। मुरादाबाद से ट्रेन से अगले दिन सुबह बेतिया पहुंचे थे, वहां पहुंचकर होटल में ठहरे थे। वहीं पर दोनों की बात व्हाट्सएप कॉल से राजू गुप्ता निवासी बेतिया, बिहार से बातें हुई थीं, वह इनके पास होटल पर ही आया था। वहीं पर उसने इनसे नगद रूपये लेकर 10 किलो चरस दे दी थी। उस चरस को बैग में रखकर वापसी में फिर ट्रेन से 21 तारीख को बेतिया से मुरादाबाद के लिये निकले थे। आज सुबह मुरादाबाद पहुँचकर वहाँ से बस पकडकर मेरठ बस अड्डे आये फिर यहां अपनी फैक्ट्री पर आये थे। यहीं पर दोनों ऑफिस में बैठकर, बैग खोलकर चरस के बन्डलों से पन्नी निकलाकर अलग कर रहे थे, चरस को अलग से पैक कर सप्लाई करना था, तभी पकड लिया गया। इस चरस को दोनों मिलकर मांग के अनुसार फुटकर में बेच देते। कुछ ही दिनों में सावन का कांवड मेला आ रहा है, जिसपर भी चरस की डिमांड बढ जाती है, जो महंगे दामों में बिक जाती है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस बरामदगी को उप निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ए0एन0टी0एफ0 ऑपरेशनल यूनिट मेरठ,मुख्य आरक्षी नवीन कुमार भारद्वाज ए0एन0टी0एफ0 ऑपरेशनल यूनिट मेरठ,मुख्य आरक्षी पंकज कुमार ए0एन0टी0एफ0 थाना मेरठ,आरक्षी अंकित कुमार ए0एन0टी0एफ0 थाना मेरठ व थाना कंकरखेड़ा के उप निरीक्षक हेमन्त कुमार,उप निरीक्षक विशाल कुमार उप निरीक्षक/यू0टी0 दीपक शाहू,मुख्य आरक्षी हरीश चौधरी व सर्विलांस टीम मुख्यालय लखनऊ के एस. आई. एम राजेश मिश्र एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ व एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम सर्विलांस ने किया है ।
