मोहनलालगंज:महिला सुरक्षा पर सवाल ? बोरे में भरकर बांक नाले में फेका गया शव,क्लिक करें और भी खबरें

-महिला की हत्या की आशंका,पुलिस नही कर सकी शिनाख्त 

-निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के बाहर से गुजरे बांक नाले में मिला कई दिन पुराना शव 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के बाहर से गुजरे बांक नाले में शनिवार को अज्ञात महिला की हत्या कर बोरे में भरकर फेका गया शव पड़ा मिला।नाले में रस्सी बंधे पड़े बोरे से तेज दुर्गंध आने पर उधर से गुजरे ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाकर खुलवाया तो उसके अंदर से एक अज्ञात महिला का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ।वही बोरे के अंदर से पुलिस को एक प्रेस भी मिला।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया,वही लोग महिला सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे है।घटना की जानकारी होते ही एसीपी विकास कुमार पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर थानेदार को तत्काल शव की शिनाख्त के निर्देश दिए।एसीपी ने खुद बारीकी से घटना स्थल को देखा।

थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया शनिवार की देर शाम गौतमखेड़ा गांव के बाहर से गुजरे बांक नाले में पड़े एक सफेद कलर के बोरे से तेज दुर्गंध आने पर उधर से गुजरे राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचकर नाले से बोरे को बाहर निकलकर रस्सी खुलवायी गयी तो उसके अंदर से 40 वर्ष के करीब एक महिला का शव बरामद हुआ।देखने में शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा था और सड़ चुका था। जिसके चलते शिनाख्त नही हो सकी।वही बोरे के अंदर से एक प्रेस भी मिला है।थाना प्रभारी ने बताया मृतक महिला ने लाल रंग का छीटदार शूट व छीटदार काले व मटमैल कलर का सलवार पहन रखा था।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।आस-पास के थानो में सम्पर्क कर मृतका के कपड़ो से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणो ने हत्या कर शव को फेके जाने की आंशका जताई…

ग्रामीणो ने बताया जगंल से जुड़ा इलाक होने के चलते बाहरी थाना क्षेत्रो व जनपदो से भी शवो को लाकर जगंल व नाले में फेक दिया जाता है।उसके पहले भी नाले समेत जगंल में हत्या कर फेके गये कई शव बरामद हुये है।ग्रामीणो ने महिला की बेहरमी से हत्या कर शव को बोरे में भरकर नाले में फेके जाने की आंशका जताई है।

घटना स्थल पर नहीं पहुंचे कमिश्नरेट के बड़े अफसर 

घटना स्थल पर एसीपी विकास कुमार पांडे के आलावा कमिश्नरेट का कोई भी बड़ा अफसर नहीं पंहुचा ।जबकि डीजीपी राजीव कृष्णा सहित खुद पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर बड़ी घटनाओं को लेकर गंभीर है ।खुद भी घटना स्थलों का निरीक्षण करते है, लेकिन उनके अन्य मातहत ADCP और DCP और कमिश्नरेट के अन्य बड़े अफसर घटना स्थल पर नहीं गये,जबकि मामला महिला की मौत से जुड़ा हुआ है।इन अफसरों की बड़े स्तर से जिम्मेदारी भी तय है।

निगोहां में खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

निगोहां में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन कर राहगीरो को प्रसाद का वितरण किया गया।नगराम मोड़ पर स्थित दुर्गा माता मंदिर में शनिवार को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर सात किलो का केक काटा गया।जिसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का आयोजन प्रधान अभय कान्त दीक्षित,अंशू मिश्रा,सौरभ मिश्रा, आकाश साहू के द्वारा किया गया।भंडारे में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित,थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी,कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी,अभिषेक शुक्ला,अमरेन्द्र यादव,देवेश शुक्ला समेत काफी संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।

 बेटे की शादी से पहले फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारियो को दी दावत,बांटे गिफ्ट

मोहनलालगंज में स्थित एक निजी फैक्ट्री के मालिक ने अपने बेटे की शादी से पहले कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियो व मजदूरो को शनिवार को दावत देने के साथ ही गिफ्ट बांटकर अपनी खुशियो में शामिल किया।मोहनलालगंज में स्थित फैक्ट्री के मालिक संदीप गर्ग के बेटे मनुज गर्ग की 14नवम्बर को शादी है,मालिक संदीप गर्ग ने बेटे की शादी से पहले अपनी फैक्ट्री के सभी अधिकारियो व कर्मचारियो समेत मजदूरो के साथ खुशिया साझा करते हुये शनिवार को फैक्ट्री परिसर में दावत देने एक साथ गिफ्ट बांटे व सभी कर्मचारियों को कम्बल भी वितरित किये।इस दौरान कर्मचारियो ने डीजे पर बजते गानो पर जमकर डांस किया।फैक्ट्री के जीएम जी.एन. श्रीवास्तव ने बताया फैक्ट्री की सहयोगी संस्था एनसीपीएल के मालिक संदीप गर्ग के पुत्र मनुज गर्ग का विवाह समारोह है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए मालिक ने अपनी खुशियों में कर्मचारियों को भी शामिल किया, जिससे सभी के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी।स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “यदि मालिक अपने कर्मचारियों को परिवार समझे तो कार्यस्थल पर समर्पण और खुशियों का वातावरण अपने आप बन जाता है।कार्यक्रम में महाप्रबंधक तकनीक अतनु दास, कार्मिक राम सागर, आशीष गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत,मुकदमा दर्ज

रायबरेली जनपद के मलिकमऊ कालोनी निवासी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उनके भाई मनोज कुमार सिंह 28अक्टूबर को जौनपुर से प्राइवेट बस से सड़क दुर्घटना में घायल अपनी पत्नी रूबी जो कि लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती थी,देखने के लिये निकले थे।देर रात मोहनलालगंज पहुंचने पर दोस्तो का फोन आने पर उनके साथ ट्रामा सेंटर जाने के लिये निशा ढाबा के पास उतर पड़े।इस दौरान सड़क पार करते समत किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भाई मनोज को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल मनोज को साथी इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन समेत चालक पर मुकदमा‌ दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।

साइन सिटी के डायरेक्टर समेत तीन पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा‌ दर्ज

लखनऊ के आलमबाग के टेढी पुलिया निवासी नवीन भाटिया ने बताया 2018 में मोहनलालगंज तहसील के सिद्वपुरा गांव में साइन सिटी कम्पनी के निदेशक राशिद नसीम व प्रबंधक आसिफ व राहुल शर्म से सालिटियर सिटी फेज-2 में 3200वर्गफिट का प्लाट 17लाख93हजार रूपये चेक से व 39लाख रूपये नगद देकर खरीदा था।प्लाट की रजिस्ट्री कराये जाने के कई साल भी निदेशक ने कब्जा नही दिया।जिसके बाद पता चला उक्त जालसाजो ने आवास विकास द्वारा अधिग्रहित की गयी जमीन की उनको रजिस्ट्री कर लाखो रूपये ठग लिये है।पुलिस समेत अधिकारियो से क ई शिकायतो के बाद भी जालसाजो पर मुकदमा ना दर्ज होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।न्यायालय ने मोहनलालगंज पुलिस को जालसाज राशिद नईम समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दियें।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर साइन सिटी के निदेशक राशिद नईम समेत तीन के विरूद्व धोखाधड़ी व जालसाजी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *