-एसटीएफ नें किसान पथ से दबोचा,575 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
-यूरिया खाद की बोरियो के बीच ले जा रहे थे छुपाकर
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लिया। इस दौरान करीब 75 लाख रुपये मूल्य की 575 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई लखनऊ के किसान पथ इलाके में की गई। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक में यूरिया खाद की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बिहार भेजी जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ट्रक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में 575 पेटी शराब मिली, जिसकी कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के आधार पर यह भी पता चला है कि पकड़ी गई अवैध शराब का इस्तेमाल बिहार में चल रहे चुनावों के दौरान किया जाना था। इस जानकारी के बाद, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लखनऊ के पीजीआई थाना में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
राजधानी के थाना रहीमाबाद इलाके के तरौना के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई है।पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना रहीमाबाद के तरौना के पास अज्ञात वाहन नें तरौना के रहने वाले बुद्धिपाल चौरसिया उम्र करीब 59 वर्ष को ट$क्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मौके पर पहुंची तो परिजन उन्हें लेकर घायल अवस्था में सीएचसी मलिहाबाद जा चुके थे। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगो से पुलिस नें जानकारी कर परिजनों से सम्पर्क कर जानकारी की तो उसे पता चला कि बुद्धिपाल चौरसिया थाना रहीमाबाद के तरौना के रहने वाले है।वह सुबह टहलने के प्रतिदिन की तरह घर से करीब प्रात: चार बजे निकले थे, जिनका किसी अज्ञात वाहन से कटरा भारत पेट्रोल पंप थाना क्षेत्र औरास, जनपद उन्नाव के पास किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया।परिजनों नें उन्हें घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दौराने इलाज जिनकी मृत्यु हो गई है। शव सीएचसी मलिहाबाद में रखा है।पुलिस के मुताबिक थाना रहीमाबाद पुलिस नें शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
मानसिक रूप से बीमार युवक नें की आत्महत्या
राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार एक उन्नीस वर्षीय युवक नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक थाना महिंगवा के मझिगवा जलालपुर के रहने वाले शैलेंद्र सिंह नें बताया कि उनके पुत्र विकास उम्र करीब 19 वर्ष जो मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे अपने घर से निकला था।शनिवार को थाना क्षेत्र इंटौजा के ग्राम पंचायत ऊसरना में आम के बाग में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस नें बताया कि मामले की जानकारी होते ही मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
गाड़ी ख़डी करने को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट, कई चोटिल
राजधानी के थाना अलीगंज क्षेत्र में गाड़ी को एक दूसरे के आगे ख़डी करने को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें कई लोग चोटील हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक थाना अलीगंज के इलाके के केंद्रीय भवन के पास बीती रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रथम पक्ष के अमित कनौजिया पुत्र रामगोपाल कनौजिया निवासी छठा मील थाना सैरपुर व अकील पुत्र शमशाद निवासी सबोली गांव थाना विकास नगर व द्वितीय पक्ष के राहुल तिवारी पुत्र वीरेंद्र कुमार तिवारी निवासी 538क/887/26 त्रिवेणी नगर सेकंड व प्रशांत तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी 538क/887/26 त्रिवेणी नगर सेकंड औऱ अभिषेक सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी 7/239 विकास नगर तथा विवेक तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी 538क/887/26 त्रिवेणी नगर सेकंड औऱ अनिमेष सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी 7/239 विकास नगर तथा ऋषभ अग्रवाल पुत्र राज रतन खन्ना निवासी ई/4 महानगर के मध्य खड़ी गाड़ी को आगे बढ़ाने को लेकर कहा सुनी हो गई। कहासुनी इतना बढ़ी दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हो गई।इस मारपीट में कई लोग चोटील हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना अलीगंज ले गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है ।दोनों पक्षों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।
पचास प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के पहले दिन की परीक्षा आज संपन्न हुई। लखनऊ के 47 केंद्रों पर 20036 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से करीब 45 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। करीब 55 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई।परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। सुबह 9 बजे से जांच-पड़ताल के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक जांच हुई। जूता, कलावा, हेयर पिन आदि पहनकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्तों की तैनाती रही। रियल टाइम मॉनिटरिंग हुई। स्ञ्जस्न और रुढ्ढ भी अलर्ट रहा। जिलाधिकारी विशाखा जी और ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) जैसे पदों पर भर्ती होनी है। आज पहले दिन की परीक्षा हुई। दूसरे दिन की परीक्षा कल यानी 2 नवंबर की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। लखनऊ में 35 केंद्रों पर 13595 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
बैरियर से टकराकर बाइक सवार की मौत
गौतमपल्ली थानाक्षेत्र में बैरियर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार रात पार्टी से लौटते वक्त 1090 चौराहे स्थित चटोरी गली चला गया। रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए बैरियर में टकरा गया। जिसके बाद गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।इंदिरानगर, जरहरा निवासी शनि गौतम (30) स्काई विज कंपनी में डीजे ऑपरेटर का काम करता था। शुक्रवार रात ऑफिस के दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। वहां से लौटने के दौरान करीब 3 बजे शनि अपनी बाइक से अकेले चटोरी गली की तरफ चला गया। जहां लामार्टिनियर स्कूल के पास लगाए गए बैरियर में टकरा गया। वहां मौजूद गार्ड प्रमोद यादव टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा कि शनि लहुलुहान हालत में पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शनि ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई संजय ने बताया कि शनि की तीन साल पहले रेखा से शादी हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का लड़का है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया- घटना के बाद युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी। उसके पास मिले मोबाइल और बाइक की मदद से शनि के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
