ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत,उनकी हालत स्थिर

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।

निधन की खबरें सामने आने के बाद हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा- जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें। मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली। धर्मेंद्र को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार (10 नवंबर) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।

बेटियों को विदेश से बुलाया गया मुंबई,बॉबी देओल,सनी देओल कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे

सनी देओल की टीम ने मंगलवार को धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर नया अपडेट दिया है। टीम का कहना है कि ट्रीटमेंट के बाद धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आ रहा है। वो रिकवर कर रहे हैं। उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ करिए। देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और पिता से मिलने पहुंचे थे। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *