सरोजनीनगर:जमीन के विवाद में हथियारबंद लोगों  ने किया हमला,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।राजधानी के  बन्थरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण एक व्यक्ति पर हथियारबंद हमले का प्रयास किया गया। पीड़ित विनय राजपूत ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस घटना में आरोपी राजेंद्र कुमार और उसके परिवार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने में लगी हुई है।विनय राजपूत, पुत्र संतलाल, ग्राम कुरौनी, थाना बन्थरा, लखनऊ के निवासी ने बताया कि उनकी जमीन, जो 1987 में उनके पिता द्वारा मैकूलाल गौतम से खरीदी गई थी, पर राजेंद्र कुमार पुत्र हरिवंश अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।8 नवंबर 2025) दिवाली के अवसर पर जब विनय अपनी जमीन पर दीपक जलाने गए, तो राजेंद्र, उसके पुत्र अभिषेक और अमरदीप तथा पत्नी ने मिलीभगत से हथियार लहराते हुए हमला कर दिया। अभिषेक ने बाका और अमरदीप ने कट्टा निकालकर धमकाया, जबकि राजेंद्र की पत्नी ने डंडे-लाठी से प्रहार किया। विनय किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भागे, लेकिन आरोपी चिल्ला रहे थे कि यदि प्लॉट या दीवार पर आए तो जान से मार देंगे।विनय ने बताया कि आरोपी परिवार अपराधिक प्रवृत्ति का है और उनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले विचाराधीन हैं।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरोजनीनगर थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 25 वर्षीय शातिर अभियुक्त मोहम्मद शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीआरपीएफ चौराहा सैनिक स्कूल के पास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रविवार को थाने में तहरीरी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि आरोपी मोहम्मद शादाब पुत्र स्व जुल्फिकार अली (निवासी रहीमाबाद रोड, न्यू रहीमाबाद, निकट निलांश हॉस्पिटल, थाना सरोजनीनगर) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 364/25 के तहत धारा 69/89/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।

रहीमाबाद में 143 वां जनसुनवाई शिविर लगा,20 शिकायतों का मौके पर समाधान, 50 को चश्मे, 4 मेधावियों को साइकिल

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान का 143वां शिविर ग्रामसभा रहीमाबाद में हुआ। स्ट्रीट लाइट, पीएम आवास, नाली-सड़क, आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि 20 समस्याओं का त्वरित निराकरण।

मौके पर 5 आयुष्मान कार्ड व 1 आय प्रमाण-पत्र जारी।K.K. हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर में 50 जरूरतमंदों को चश्मे वितरित। ‘गांव की शान’ योजना में प्रत्यूषा यादव (81%), आर्यन यादव, आनंद व अभिनव यादव (64-65%) को साइकिल-घड़ी देकर सम्मानित।
3 नए यूथ क्लब (155वां-156वां बॉयज, 92वां गर्ल्स) गठित, खेल किट वितरित। प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र, ताराशक्ति रसोई से सभी को पौष्टिक भोजन। शिविर संवाद व संवेदना का उत्सव बना।

नई पीढ़ी: सीखिए, सोचिए सेवा की राह पर चलिए – डॉ. राजेश्वर सिंह

जो युवा कौशलवान, पर्यावरण-सचेत, स्वस्थ, नैतिक और जागरूक हैं, वही भारत को 2047 तक विश्व-शक्ति बनाएंगे”, इस प्रेरणादायक विचार के साथ सरोजनीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’  पर एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया।
यह संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए दिशा-सूचक मार्गदर्शन के रूप में प्रस्तुत हुआ, जिसमें डॉ. सिंह ने भारत के युवाओं के 5 प्रमुख स्तंभ बताए – जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ बनेंगे।डॉ. सिंह ने कहा कि “AI और ऑटोमेशन की दुनिया में निरंतर सीखते रहना ही सफलता का पासपोर्ट है।” उन्होंने युवाओं को डिजिटल साक्षरता और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष  के अनुसार भारत में 37.1 करोड़ युवा हैं, परंतु केवल हर 5 में से 1 युवा ही AI-स्किल्ड है।डॉ. सिंह ने Mission LiFE (Lifestyle for Environment) के तहत युवाओं की भागीदारी को सराहा, बताते हुए कहा, “पृथ्वी की रक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, पीढ़ियों का धर्म है।” UNICEF रिपोर्ट के अनुसार 94% भारतीय युवा जलवायु परिवर्तन से प्रभावित महसूस करते हैं, और 2 करोड़ से अधिक युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।स्वास्थ्य पर जोर देते हुए डॉ. सिंह जी ने युवाओं को सचेत किया कि मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य सफलता के लिए आवश्यक हैं। WHO रिपोर्ट (2024) के अनुसार हर 7 में से 1 किशोर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि 38% भारतीय युवा पर्याप्त शारीरिक गतिविधि नहीं करते।सामाजिक जिम्मेदारी को युवाओं की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा, “बिना चरित्र के सफलता केवल एक छलावा है।” UNDP रिपोर्ट (2023) के अनुसार सामाजिक कार्य में जुड़े युवाओं में नेतृत्व क्षमता 40% अधिक पाई गई है।डॉ. सिंह जी ने युवाओं से अपील की कि वे वैश्विक सोच रखते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े रहें। उन्होंने कहा, “भारत की 65% आबादी 35 वर्ष से कम है, यह जनसंख्या नहीं, जनशक्ति है।” यह पीढ़ी ही “विकसित भारत 2047” की वाहक बनेगी।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *