सरोजनीनगर:दबंग ने मारपीट कर छीनी एचडीएफसी फाइनेंस वाली कार,क्लिक करें और भी खबरें

-जान से मारने की धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ:थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के अनौरा गांव निवासी सुधीर कुमार यादव ने कोर्ट में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, 28 दिसंबर 2024 को आरोपी मनोज कुमार रावत (निवासी शाहपुर, थाना काकोरी) ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उनकी ह्युंडई ग्रैंड आई-10 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP32 MS 8485) छीन ली। यह कार सुधीर के नाम पर रजिस्टर्ड है और HDFC बैंक से लोन पर ली गई थी, जिसकी मासिक किस्तें वे खुद चुका रहे हैं।आवेदन में कहा गया है कि घटना की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई, IGRS पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई, जहां जांच में आरोपी के पास कार के वैध कागजात न होने की पुष्टि हुई। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुधीर ने 28 जुलाई 2025 को पुलिस कमिश्नर को रजिस्टर्ड डाक से भी आवेदन भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का है, जो लगातार जान से मारने और फर्जी SC/ST केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार डर में जी रहा है।सुधीर कुमार यादव ने तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ की अदालत में धारा 156(3) CrPC के तहत आवेदन दाखिल कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार बरामद कर वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नदारदगंज चौराहे पर बदहाल हुईं यातायात व्यवस्था, केबिन में बैठ कर तमाशा देखती यातायात पुलिस 

– सुरक्षा को तरसते राहगीर, शिकायतों के बाद भी नही हो रही कार्रवाई

सरोजनीनगर क्षेत्र में स्थित नादरगंज चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी केवल अपने केबिन में बैठे रहते हैं और सड़क पर चल रहे नगर निगम के सरकारी कार्यों की वजह से उत्पन्न होने वाले यातायात अवरोध या संभावित दुर्घटनाओं की कोई परवाह नहीं करते।एक स्थानीय निवासी ने बताया कि चौराहे पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, लेकिन पुलिसकर्मी जैकेट पहनकर केबिन में बैठे तानाशाही रवैया अपनाए हुए केवल तमाशा देखते रहते हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण में कोई सहयोग नहीं कर रहे, बल्कि अवैध वसूली में व्यस्त रहते हैं, जिससे आम जनता की कोई चिंता उन्हें नहीं सताती।नादरगंज चौराहा लखनऊ-कानपुर हाईवे पर महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां अक्सर जाम और ट्रैफिक समस्याएं देखी जाती हैं। इस तरह की शिकायतें ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती हैं।

बंथरा थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान 

-पुलिस की कार्रवाई,मशीन और तब्बल जब्त

बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे अवैध रूप से दो हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई की सूचना पर पुलिस चौकी हरौनी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आधे से अधिक लकड़कटे भाग खड़े हुए।हरौनी पुलिस ने मौके से एक लकड़ी काटने वाली मशीन और एक तब्बल को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना वन विभाग की कर्मी प्रीति त्रिपाठी को दे दी गई है।जानकारी के अनुसार, यह लकड़ी रसूलपुर निवासी किसान आशा द्वारा कटवाई जा रही थी, लेकिन इसके लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थी। मामले की आगे की जांच वन विभाग कर रहा है। बताते हैं कि यह अवैध लकड़ी की कटान क्षेत्रीय वन विभाग और पुलिस की मिली भगत से लगातार की जा रही है। क्योंकि लोगों द्वारा शिकायत करने पर वन विभाग मामूली जुर्माना करके छोड़ देता है और पुलिस को तो अपनी हिस्सेदारी से मतलब रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय इस घटिया हरकत के चलते पेड़ों का सफाया खुलेआम लकडकटो के द्वारा किया जा रहा है और कार्यवाही के नाम पर केवल कागजी घोड़े दौड़ाएं जा रहे हैं।रेंजर सरोजनीनगर सुरेंद्रनाथ सिंह कहते है कि मामला सही है, पुलिस ने अवैध लकड़ी कटान की सूचना मेरे विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी को दी है, सुबह टीम मौके पर भेजूंगा और कार्यवाही की जाएगी।

बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने युवक से ठगे 1.01 लाख रुपये,क्रेडिट कार्ड डिटेल्स लेकर की धोखाधड़ी

राजधानी लखनऊ में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। फतेहपुर के मूल निवासी और वर्तमान में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले अतुल मिश्रा पुत्र उमाकांत मिश्रा के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की है। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित से क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स, ओटीपी और यूपीआई जानकारी हासिल की और उनके क्रेडिट कार्ड से 1,01,420 रुपये निकाल लिए।पीड़ित अतुल मिश्रा ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को शाम करीब 4:44 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया और एक फोन कॉल (नंबर 62037XXXXX) से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का सर्विस प्रतिनिधि बताया और बैंक डिटेल्स मांगकर धोखे से पैसे ट्रांसफर कर लिए। पैसे कटने के बाद ही पीड़ित को ठगी का पता चला।इस संबंध में पीड़ित ने सरोजनी नगर थाने में तहरीर दी है, जिसमें अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंथरा में ठगों ने महिला को बेहोश कर उतारे कान के बाला,पुड़िया में निकले पत्थर

बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज ठगी की घटना सामने आई है। हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही 50 वर्षीय महिला राजकुमारी को बाइक सवार दो युवकों ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर बेहोश कर दिया और उनके कान के सोने के बाल (झुमके) चुरा कर फरार हो गए।बंथरा निवासी राजाराम चौरसिया की पत्नी राजकुमारी मंगलवार को हनुमान मंदिर दर्शन कर घर लौट रही थीं। रास्ते में शुक्ला फैशन मार्ट के पास बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और मथुरा से आए बाबा के दर्शन कराने की बात कहकर साथ ले गए। सुनसान जगह पर पहुंचकर ठगों ने कहा कि उनकी बेटियों की शादी नहीं हो रही है। इसके बाद उन्होंने एक पुड़िया में कुछ बांधकर दी और शनि देव मंदिर में खोलने व किसी को न बताने की हिदायत दी। फिर कुछ सुंघाकर महिला को बेहोश कर दिया।होश आने पर महिला घर पहुंचीं और पुड़िया खोली तो उसमें पत्थर निकले, जबकि उनके कान के बाल गायब थे। परेशान राजकुमारी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत बंथरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार ठगों की तलाश कर रही है।

बन्थरा थाना क्षेत्र में टेलीकॉम टावर से सोलर पैनल चोरी,दो टावरों की दूरसंचार सेवा बाधित

बन्थरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नारायनपुर चौराहे के पास स्थित इंडस टावर्स के एक टेलीकॉम टावर से अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 14-15 दिसंबर 2025 की रात को टावर में लगे 10 सोलर पैनल सेट और करीब 50 मीटर पावर केबिल चुरा ली। इस चोरी से दो टावरों की दूरसंचार व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।

गोमती नगर निवासी नितेश मिश्रा, जो आरएस कंपनी की ओर से इंडस टावर्स पर टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं, ने इस संबंध में बन्थरा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वे जिला लखनऊ में टावरों के रखरखाव का कार्य करते हैं। चोरी की इस घटना से मोबाइल नेटवर्क प्रभावित होने की आशंका है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में सोलर पैनल चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *