चिनहट:निकली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा,क्लिक करें और भी खबरें

-भाजपा नेता नीरज सिंह हुए कार्यक्रम में शामिल

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:चिनहट प्रथम वार्ड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और जनसभा को संबोधित करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें और अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और गर्व को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि”तिरंगा हमारी एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा लहराकर हम देश की आजादी और बलिदानियों को सम्मान दे सकते हैं।पार्षद अरुण कुमार राय द्वारा आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ उत्साह से कदमताल किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रप्रेम का संदेश देती यह यात्रा चिनहट कस्बा स्थित महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण से निकलकर गांधी चबूतरा पर गई फिर गांधी चबूतरा से बालिका इंटर कालेज पर आ कर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ सम्मिलित हुए। पार्षद ने बताया कि इस यात्रा ने स्थानीय समुदाय को एकजुट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लखनऊ में ऐसे आयोजन लगातार देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहे हैं। यात्रा में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय, गौरव भाटिया, मनोज गुप्ता, अरुण सिंह, विजय शर्मा, अनिल सोनी, नरेंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह, शिवनारायण दुबे, बृजराज शर्मा, प्रदीप शर्मा, मिथुन, शैलेंद्र गुप्ता, टीटू, शुभम सिंघल, नवीन राय, राजेश रावत और सत्यदेव दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

संतों से विहिप नेता मिलिंद परांडे ने किया सीधा संवाद

-हर परंपरा का संतों से विहिप नेता मिलिंद परांडे ने किया आह्वान,युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी, समाज में हो रहा पारिवारिक विघटन

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने संगठन के माध्यम से लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभा कक्ष में समाज के सभी परंपरा के संतो के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया। बैठक में विहिप के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेंद्र प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप प्रांत मंत्री देवेंद्र भी मौजूद थे।सभी परंपरा के संतों के साथ सीधा संवाद करते हुए मिलिंद परांडे ने युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता जताई और कहा समाज के विभिन्न वर्गों में युवा वर्ग नशे की दिशा में बढ़ता जा रहा है समाज में कई प्रकार के नशे को अपना रहा है इसमें विशेष रूप से समाज को जागृत होकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने अपने संवाद में कहा कि आज परिवारों का विघटन होता जा रहा है नई पीढ़ी के परिवारों में पारिवारिक कलह बढ़ती जा रही है यह बहुत ही चिंता का विषय है इसको लेकर समाज में आ रही कमियों को लेकर परिवार के बीच समन्वय की आवश्यकता है।
उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया ने कहा कि 2023 में देश की 13 लाख महिलाएं लापता हुईं। इनमें से एक बड़ा वर्ग लव जिहाद का शिकार हुआ है। केरल की हजारों लड़कियां लव जिहाद का शिकार हुई। इस असंतुलन के पीछे कई अराजक तत्व योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिनमें विशेष रूप से धार्मिक मतांतरण, लव जिहाद, बांग्लादेश और म्यांमार से हो रही मुस्लिम घुसपैठ, और हिन्दू समाज में घटती जन्मदर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रूप से आर्थिक प्रलोभन, छल कपट या दबाव के माध्यम से मुसलमानों एवं ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण ने कई क्षेत्रों में स्थानीय हिन्दू जनसंख्या को कम किया है।विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री परांडे ने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है, जो केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक हमला है। सीमावर्ती राज्यों जैसे असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और आर्थिक दृष्टिकोण से जागरूक हिन्दू समाज में परिवार सीमित रखने की प्रवृत्ति है, परंतु बाकी वर्गों में इस पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे असंतुलन और तेज होता जा रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट ने भारत में जनसंख्या वितरण की गहराई से समीक्षा प्रस्तुत की है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वर्गों में जन्मदर जहां स्थिर या बढ़ती हुई है, वहीं हिन्दू समाज में यह दर घट रही है। भारत के स्थायित्व, संस्कृति और एकता की रक्षा की आवश्यकता है। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, संतों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे इन विषयों पर जनजागरण में सहभागी बनें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रान्त प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विमल प्रांत से मंत्री प्रवीण विभाग सहसंयोजक बजरंग दल अमरेंद्र विहीप एवं बजरंग दल लखनऊ विभाग व जिले के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *