-पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ की छानबीन,पिछले सालों की तरह एक बार फिर इलाकाई लोगों में दहशत
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। बीते सालों की तरह एक बार फिर बदमाशों ने ग्रामीण इलाकों का रूख कर सनसनी फैलाने में जुट गए हैं। मलिहाबाद कस्बे में स्थित फजल ज्वैलर्स की दुकान का शटर उठाकर बदमाशों ने शनिवार रात दुकान में रखे गहने और नकदी बटोर ले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो वहां का मंजर देख दुकान मालिक फजल सन्न रह गए। देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है और भीतर रखा सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी गायब थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित अन्य पुलिस के आलाधिकारी छानबीन शुरू की। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। हालांकि अभी तक दुकान मालिक की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,
मलिहाबाद कस्बे में रहने वाले फजल की कस्बे में ही फजल नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। बताया जा रहा है कि फजल के दुकान का शटर उठाकर घुसे चोरों ने दुकान में रखे गहने और नकदी चुरा ले गए। रोज की तरह फजल रविवार को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का शटर उठा हुआ है। यह माजरा देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना की खबर मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने बताया चोरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को लगाया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।
