- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डीएलएफ गार्डेन सिटी के एक बंद मकान में बीते शनिवार की देर रात धावा बोलकर बैखोफ चोर नगदी समेत लाखो के जेवरात चुरा ले गये।पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।मोहनलालगंज के डीएलएफ गार्डेन सिटी के सेक्टर ए निवासी संजीव श्रीवास्तव ने बताया वो अपनी पत्नी संग यूएसए में रहने वाले अपने बेटे-बहू के पास गये हुये,बीते शनिवार की देर रात बैखोफ चोरो ने उनके बंद मकान के दरवाजे का लांक तोड़कर अंदर घुसकर नगदी समेत जेवरात उड़ा ले गये।रविवार को उन्होने यूएसए से मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दरवाजा टूटा व घर के अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त दिखा।जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी समेत व सोसाइटी के पदाधिकारियो समेत पुलिस को सूचना दी।तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।सोसाइटी के लोगो ने बताया इसके पहले भी गार्डो की लापरवाही से दो घरो में चोरी की घटनाये हो चुकी है।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर ईट से वार कर युवती का फोड़ा सिर,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी निवासी महिला उर्मिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसके मोहल्ले में रहने वाले राजेश प्रतिदिन सुबह व रात में तेज आवाज में डीजे बजाते है जिसके चलते बच्चो को पढाई में परेशानी होती है.पूर्व में कई बार तेज आवाज में डीजे बजाने से राजेश को मना किया तो डीजे की आवाज तेज कर देते है ओर गाली-गालौज भी करते है,बीते सोमवार की रात पड़ोसी राजेश तेज आवाज में फिर से डीजे बजा रहे थे बेटी प्रिया ने मना किया तो नाराज पड़ोसी राजेश ने अपने पिता प्यारेलाल व बहनो रेनू,हिना के साथ मिलकर मेरी बेटी प्रिया की पिटाई के बाद ईट से वार कर सिर फोड़ दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी मौके से भाग निकलें।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
दम्पत्ति ने पटाखे जलाने के विवाद में युवक को पीटा
मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ निवासी दीपक कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार को दीपावली पर्व पर अपने घर के बाहर पटाखे दगा रहे थे तभी पड़ोसी शिवशंकर मौके पर आकर पटाखे जलाने पर नाराजगी जताते हुये विवाद करने लगे ओर पिटाई कर दी इस दौरान बीच बचाव को आये पड़ोसियो से भी आरोपी शिवशंकर व उसकी पत्नी सुष्मिता ने मारपीट की कोशिश करते हुये जान से मारने की धमकी दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दम्पति के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
जमीनी विवाद में दम्पति की पिटाई कर तोड़ा हाथ,मुकदमा दर्ज
निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां निवासी महिला मनीषा ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया विपक्षी सहजराम व उनकी पत्नी संध्या ने घर के बंटवारे को लेकर बीते सोमवार को विवाद करते हुये उसकी व पति की लाठी डंडो व सरिया से पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी भी दी।पिटाई से उसके पति का दाहिना हाथ टूट गया ओर पैर में भी चोट आयी है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
जुआ खेलने के दौरान दो पक्षो में मारपीट,कई घायल
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में बीते मगंलवार की देर रात जुआ खेलने के दौरान दो पक्षो में विवाद हो गया जिसके बाद दोनो पक्षो केड कई लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये ओर जमकर मारपीटरहुयी।जिसमें दोनो पक्षो के कई लोग घायल हो गये।सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास लेकिन पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू हो गये।जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनो पक्षो से चार लोगो को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया जुआ खेलने के दौरान दो पक्षो में मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से राजन उर्फ वैभव व दूसरे पक्ष के अरुण कुमार,नित्यानंद,शशिकांत निवासीगण जैतीखेड़ा को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया।
