-पूरी तरह से नक्सलियों का होगा खात्मा: गृह मंत्री अमित शाह
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने नक्सली उइके सहित चार नक्सलियों को भुवनेश्वर में सुरक्षा बलों मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बताया जा रहा है इसमें एक करोड़ एक लाख रुपए का इनामी नक्सली गणेश उइके शामिल है।
इस मामले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसे ‘‘नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया।उन्होंने कहा कि ‘‘ओडिशा के कंधमाल में चलाए गए एक बड़े अभियान में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की कगार पर है. हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में टॉप माओवादी लीडर गणेश उइके समेत चार नक्सली मारे गए।राज्य में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को नेतृत्व कर रहे एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) सेंट्रल कमेटी का सदस्य उइके के सिर पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था. वह ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था।उन्होंने बताया कि गोलीबारी चाकापद पुलिस स्टेशन एरिया के एक जंगल में हुई. उन्होंने कहा, “मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए. उनमें से एक की पहचान 69 साल के गणेश उइके के तौर पर हुई है, जिसे पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा जैसे नामों से भी जाना जाता है. वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चेंडूर मंडल के पुल्लेमाला गांव का रहने वाला था।
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नक्सली पुरुषों की पहचान भाकपा (माओवादी) की क्षेत्र समिति सदस्य बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है, दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन पर कुल मिलाकर 23.65 लाख रुपये का इनाम था।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास से एक अन्य महिला कैडर का शव बरामद किया गया, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर, ओडिशा पुलिस के एसओजी (विशेष अभियान समूह) की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया, जहां उनका सामना नक्सलियों से हुआ।उन्होंने कहा कि”उनके बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें नक्सली मारे गए।नक्सलियों के पास से एक रिवॉल्वर, एक राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट वहां से बरामद हुआ।अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।