LUCKNOW:एस0टी0एफ0 ने 50 हजार रूपये के ईनामी जीतू को रायबरेली से किया गिरफ्तार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ:एस0टी0एफ0 ने रायबरेली जिले  से गैंगरेप, पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट में वांछित  50 हजार रूपये  का पुरस्कार घोषित आरोपी  जीतू उर्फ भैरम विश्वकर्मा को थाना भदोखर क्षेत्र के मुन्सीगंज ओवर ब्रिज के नीचे  से  गिरफ्तारकिया है।पकड़ा गया  जीतू उर्फ भैरम विश्वकर्मा निवासी देवी नगर बैथेल मिसन के पास अतर्रा रोड, थाना नरैनी, जनपद बॉदा का है ।
एस0टीएफ0 के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की मिल रही थी।इसको लेकर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरस्कार घोषित फरार अपराधियो की तलाश की जा रही थी।इसी  क्रम में उपनिरीक्षक  राहुल परमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र सोलंकी,  अरविन्द सिंह, देवेश द्विवेदी, मोहर सिंह, अशोक राजपूत, व चालक शिवकुमार  जनपद रायबरेली में भ्रमणशील थे । इस दौरान सूचना मिली कि थाना भदोखर, जनपद रायबरेली से  वांछित  50 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी जीतू उर्फ भैरम अपने दोस्त व रिश्तेदारो से मिलने रायबरेली आ रहा है।इस पर एसटीएफ टीम ने  थाना क्षेत्र भदोखर रायबरेली पहुंच कर वांछित आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया।
एस0टीएफ0 के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जीतू उर्फ भैरम अपने दोस्त हेमन्त से रूपये लेने के लिये उसको फोन लगाया था, जो दरियापुर रायबरेली में एक लडकी के नम्बर पर लग गया, तभी से लडकी से बात होने लगी। वर्ष 2019 में वह दरियापुर गया और लडकी को स्टेशन पर बुलाकर उसे बहला फुसला कर अपने साथ लेकर इलाहाबाद होते हुए नरैनी बॉदा ले गया। उस समय लडकी की उम्र करीब 15 वर्ष थी। कुछ समय तक यह लोग नरैनी बॉदा में रहे जहॉ इसके रिश्तेदार लाला विश्वकर्मा ने भी लड़की के साथ गलत कृत किया। लड़की के घर वालो ने इनके विरूद्ध थाना भदोखर, रायबरेली में मुकदमा लिखवा दिया था। मुकदमा लिखने के बाद से पुलिस व लडकी के घर वाले इनको खोजने लगे। पुलिस के डर से लडकी को नरैनी में इसने अपने रिश्तेदारो के यहॉ छोडकर गुजरात चला गया। गिरफ्तारी के डर से वर्ष 2021 से इधर-उधर छितपा छिपाता घूम रहा था।गिरफ्तार आरोपी  को थाना थाना भदोखर में  दाखिल कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *