LUCKNOW:अवैध कब्ज़ा करने वाला शातिर अपराधी कमल कुमार सेठ चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार

-REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले शातिर आरोपी कमल कुमार सेठ को चंडीगढ़ पंजाब से  गिरफ्तार किया है। डीजी ई.ओ.डब्लू नीरा रावत नें बताया कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह था जो मूल्यवान करोडों की सरकारी भूमि जैसे तालाब, चारागाह, ग्राम समाज, आादि की जमीनों पर अवैध कब्जा करके जमीनों के फर्जी  दस्तावेजों को तैयार करके अवैध प्लाटिंग आम जनता को करते थे।
डीजी ई0ओ0डब्लू0 नीरा रावत नें बताया कि इनके कारनामों का ज़ब पीड़ित नें विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्दों व जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसको लेकर धारा 467/468/471/420/447/441/504/506 भा0द0वि0 व धारा 3(1)10 एससी0 एसटी0 एक्ट थाना कृष्णानगर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना शासन के आदेश से ई0ओ0डब्लू0 को सौपी गई।
डीजी ई0ओ0डब्लू0 नीरा रावत नें बताया कि इस विवेचना में आठ आरोपी को दोषी पाया गया।जिसमें 06 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर आरोप-पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।आरोपी कमल कुमार सेठ लखनऊ की गिरफ्तारी के लिये ई0ओ0डब्लू0 लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी निरन्तर फरार चल रहा था। विवेचना के दौरान ई0ओ0डब्लू0 की लखनऊ टीम नें आरोपी कमल कुमार सेठ निवासी मकान नंबर 108/04 रूबी हाऊस माडल हाऊस थाना कैंसर बाग जनपद लखनऊ को चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *