-पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में नकली मार्का प्लाई बोर्ड बिक्री पर कम्पनी नें मुकदमा दर्ज कराया है।

कम्पनी मालिक कृष्ण कुमार सिंह पुत्र स्व राम उदित सिंह निवासी मकान नंबर 960 द्वितीय तल अक्षर धाम अपार्टमेंट पकेट 3 सेक्टर 19 द्वारिका नई दिल्ली नें थाना पारा में तहरीर देकर बताया कि मेरी कम्पनी एम/एस सेंचुरी बोर्ड (I) लिमिटेड पी 15 /1 तारा ताला रोड कलकत्ता मुझे शुक्रवार को मुझे मेरी कम्पनी द्बारा सूचना दी गई कि लखनऊ के पारा पूर्वी दीन खेड़ा में श्री बालाजी इन्टरप्राइजेज के द्बारा मेरी कम्पनी की नकली मार्का लगाकर प्लाई बेंची जा रही है |सूचना पर मैं और मेरे अधिवक्ता पिनाकी रंजन चटर्जी के साथ थाना पारा पहुंच कर सूचना दिया |मेरी सूचना को संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक सुबे चन्द्र यादव,उप निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक, प्रतिभा सिंह,हेका० हेका जीतेन्द्र,उप निरीक्षक राजकुमार, के साथ दुकान पर पहुंचे।मौके पर गौरव सैनी पुत्र सिंह गणेश सैनी निवासी प्रेम विहार थाना ठाकुरगंज लखनऊ श्री बालाजी इन्टरप्राइजेज प्राइजेज पर काम करता हुआ मिला।उससे पूछताछ किया गया तो उसने नकली प्लाई बोर्ड के बारे में बताया कि एक प्लाई बालाजी डेन्टल गली निकट द्विवेदी बंधु जनरल स्टोर के पास रखी हुई है।उसको साथ लेकर सेंचुरी क्लब प्राइम लिखी हुई जाली प्लाई बोर्ड बरामद की गई।जो मेरी कम्पनी की नहीं है मेरी कम्पनी के ट्रेंड मार्क लगाकर बेंची जा रही थी।कम्पनी मालिक नें थाना पारा में दुकान मालिक के ख़िलाफ़ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
दुबग्गा: बंद मकान से लाखों के जेवरात चोरी
-परिजनों का सफाई कर्मी पर गहराया शक
राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालनगर खेड़ा चौराहा इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों
रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है, जिसमें घर पर नियमित रूप से काम करने वाले सफाईकर्मी पर संदेह जताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है, जिसमें घर पर नियमित रूप से काम करने वाले सफाईकर्मी पर संदेह जताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित सलमा खान पत्नी सैय्यद अनवर इमाम निवासी लाल नगर के अनुसार, बीती 30 जनवरी की रात वह परिवार सहित अपने नवासे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए हजरतगंज स्थित एक होटल गई थीं। देर रात करीब 12 बजे जब वह घर लौटीं तो खिड़की का पर्दा हटा हुआ दिखाई दिया, लेकिन उस समय किसी तरह की चोरी की आशंका नहीं हुई।अगले दिन 1 फरवरी को जब वह अपने भाई के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्होंने अलमारी खोली। अंदर रखा लॉकर टूटा हुआ था और उसमें रखे सभी कीमती जेवरात गायब थे।
यह देख पीड़िता के होश उड़ गए।पीड़िता के अनुसार चोरी गए जेवरातों में लगभग 100 ग्राम की चार सोने की चूड़ियां, 120 ग्राम के 10 सोने के कड़े, भारी वजन का सोने का हार सेट व लाकेट, सोने के टाप्स, झुमकियां, अंगूठियां, नाक की कीलें, चांदी की पायलें, सोने की चेन और पेंडेंट सेट शामिल हैं। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।सलमा खान ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके घर पर नियमित रूप से सफाई का कार्य करने वाला अनूप पुत्र गुरु, निवासी लालनगर खेड़ा, घटना वाले दिन दोपहर में घर आया था। इस दौरान उसने घर में मौजूद लोगों से बाहर जाने और लौटने के समय को लेकर सवाल-जवाब भी किए थे, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा श्रीकांत राय नें बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पारा:नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी की पारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से प्रेम जाल में फंसाकर होटल में ले जाकर बनाएं शारीरिक संबंध और
अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल के आरोपित को बाराबंकी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल के आरोपित को बाराबंकी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक पारा सुरेश सिंह के मुताबिक बाराबंकी रामसनेही घाट सदुल्लापुर निवासी कौशलेंद्र मिश्रा उर्फ मकरंद मिश्रा म्यूज़िकल ग्रुप चलाता है। बीते 16 जनवरी को आरोपित की मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान 14 वर्षीय किशोरी से मुलाकात हुई। कौशलेंद्र मिश्रा ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे होटल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो बना ली। फिर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। मामले छानबीन के दौरान आरोपित कौशलेंद्र मिश्रा उर्फ मकरंद मिश्रा को बाराबंकी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
