- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र के काजी खेड़ा गांव निवासी युवक द्वारा अपने पड़ोसी तीन युवकों के विरुद्ध
मारपीट का आरोप लगाते हुए नगराम थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
नगराम के काजी खेड़ा गांव निवासी राम सुचित द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार बीते गुरुवार रात करीब नौ बजे जब वह खेत से घर लौटा तो वहां पहले से मौजूद श्यामू अपने लड़के नितिन व साथी आलोक के साथ मिलकर पुराने जमीनी रंजिश की वजह से गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दिया व उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई है ।
बंद मकान में चोरी,बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर चंपत
नगराम के दलपत खेड़ा गांव में बंद मकान के घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई। घर के अंदर बक्से में रखे सोने चांदी के
जेवरात लेकर चोर चंपत हो गए। रविवार के दिन मायके में रह रही महिला को चोरी की जानकारी होने पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
नगराम के दलपत खेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद की पत्नी कलावती द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार वह ज्यादातर अपने मायके में रहती है दलपत खेड़ा गांव में उसका घर ज्यादातर बंद रहता है यहां वह कभी कभार ही आती है । पिछले दिनों 15 जनवरी को उसकी बड़ी लड़की घर की देखभाल कर चली गई थी। उसके बाद से कोई नहीं आया । रविवार के दिन पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है ।
मायके से आकर देखा तो घर व अंदर बक्से का ताला टूटा हुआ मिला । बक्से में रखे दो जोड़ी मीना दो जोड़ी पायल एक सोने की चेन एक ठिपिका का सोने की माला एक एल सी डी टीवी एक पंखा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि महिला कलावती द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सहदेव कुमार को सौंपी गई है ।
