-समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक जातिगत भावनाओं को आहत करने का आरोप
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ :पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन के थाना-हजरतगंज में सोशल मीडिया/ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित
विवादित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ (घुसखोर पंडत) को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विवादित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ (घुसखोर पंडत) को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।हजरतगंज पुलिस के मुताबिक,यूपी के मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में, समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक जातिगत भावनाओं को आहत करने वाले प्रयासों के विरुद्ध लखनऊ पुलिस नें कड़ी कार्रवाई की है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हजरतगंज विक्रम सिंह नें संज्ञान लेकर सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ (नेटफ्लिक्स) पर ‘घूसखोर पंडत’ (घुसखोर पंडत) नामक एक फिल्म/ वेब सीरीज प्रसारित की जा रही है।
पुलिस की माने तो इसमें जातिगत अपमान हुआ है।इस वेब सीरीज का शीर्षक एक विशेष समुदाय जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया है।इससे सामाजिक आक्रोश है।फिल्म के नाम और सामग्री को लेकर ब्राह्मण समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है। संगठनों द्वारा इसके विरुद्ध उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।
पुलिस के मुताबिक इससे शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि डायरेक्टर एवं उनकी टीम द्वारा समाज में वैमनस्यता फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने और सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस सामग्री को प्रकाशित किया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर एवं उनकी टीम के विरुद्ध दर्ज कर ली गई प्रथम सूचना रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक तथ्यों एवं संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए थाना हजरतगंज पुलिस नें फिल्म के डायरेक्टर एवं उनकी टीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।
किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने या शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसमें किसी को छोड़ा नही जायेगा।
