LUCKNOW:UP में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा जियो भारत फोन

– लाइव क्रिकेट और आसान डिजिटल भुगतान ने बढ़ाई मांग

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बेहद किफायती दाम में उपलब्ध जियो भारत अपनी विशेषताओं के कारण आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों में बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है I  क्रिकेट के बढ़ते क्रेज़ और आसान डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं के कारण जियो भारत कुछ ही महीनों में यूपी में लोगों की पहली पसंद बन गया है I

 

राज्य में करोड़ों यूजर्स के लिए यह किफायती 4जी फोन न केवल लाइव क्रिकेट, संगीत और सैकड़ों टीवी चैनलों तक पहुंच प्रदान करता है, बल्कि डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग को भी आसान बनाता है।व्यापारियों के लिए इसमें ‘साउंड पे’ की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूपीआई भुगतान होने पर सीधे फोन से ही आवाज के जरिए पुष्टि हो जाती है, जिसके चलते अलग से साउंड बॉक्स रखने या उसका मासिक किराया देने की बाध्यता खत्म हो गई है।

 

इसके अलावा फ़ोन का ‘सेफ्टी शील्ड फीचर’ इसे बाकी और डिवाइसों के मुक़ाबले और अधिक उपयोगी बनाता है I इतने किफायती कीमत में कोई और फ़ोन ये फीचर नहीं उपलब्ध कराता, जिससे अभिवावक अपने बच्चों, व्यापारी अपने सहायकों अथवा संस्थान जैसे अस्पताल, छोटी कंपनियां, स्कूल अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पे नज़र रख सकते हैं और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं I

 

इस फीचर के द्वारा यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि केवल सीमित लोग ही कॉल कर सकते हैं और केवल उनको ही कॉल किया जा सकता है I इससे फ़ोन का दुरूपयोग नहीं होगा I सुरक्षा के लिहाज से भी यह फोन काफी उन्नत है, जहाँ जियो भारत कंपेनियन एप के जरिए यूजर्स अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं, स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं और फोन की बैटरी एवं एप इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं।

 

एक ही डिवाइस में मनोरंजन, सुरक्षित संचार और आसान भुगतान जैसी खूबियां देकर जियो भारत उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल पहुंच को तेजी से बढ़ा रहा है।छोटे व्यापारियों से लेकर युवाओं तक, यह फोन अपनी उपयोगिता और कम कीमत के कारण पूरे राज्य में लोकप्रिय हो रहा है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *