- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
दिया। उसके बाद 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और डंडों से पीटा। चाकू से वार किए। आसपास के लोगों के जुटने पर उसे बेसुध छोड़कर फरार हो गए।ग्रामीण पीड़ित को लेकर इटौंजा थाने पहुंचे। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी। दारोगा और कांस्टेबल ने ग्रामीणों से से कहा कि वे खुद ही उसका इलाज और मेडिकल कराकर लाएं, तब कार्रवाई की जाएगी।यह घटना गांव के बाहर नेवादा में बुधवार रात में हुई। पीड़ित की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई।बाराबंकी से लखनऊ चोरी करने आए 3 बदमाश गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।प्रधान के बेटे ने साथियों संग किशोरी को किया अगवा
कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। कुछ देर बाद स्कूल वैन चालक ने फोन कर बताया कि लड़की अभी तक वैन तक नहीं पहुंची है। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ ने आरोपी को आशियाना इलाके से गिरफ्तार किया है।एसटीएफ को सूचना मिली थी कि चंदौली के थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमे में वांछित आशुतोष सिंह लखनऊ में छिपकर रह रहा है। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लाल प्रताप सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुख्य आरक्षी गौरव सिंह, विनोद सिंह और अखिलेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार शाम करीब 7:10 बजे मां गायत्री स्वीट्स एवं नमकीन के पास, नाबार्ड बैंक के निकट पावर हाउस रोड एलडीए कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जून 2025 में पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश के दौरान उसके परिवार के शैलेन्द्र कुमार सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने अपने साथी गोलू उर्फ राजीव सिंह के साथ मिलकर शैलेन्द्र सिंह को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी दी थी। हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और लखनऊ में छिपकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सैयदराजा में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।एयरपोर्ट के पास चलती कार में लगी आग
चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार रात एक चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। एयरपोर्ट से महज कुछ दूरी पर हुए इस घटना में
कार चालक ने समय रहते गाड़ी रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, वहीं मौके पर पहुंची दमकल टीम ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गोमती नगर निवासी शशांक बुधवार रात करीब 10 बजे बंथरा के एक होटल से सवारी लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सवारी छोड़ने के बाद जब वह एयरपोर्ट से वापस लौट रहे थे, तब रात करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से लगभग 300 मीटर दूर कानपुर रोड की ओर लक्ष्मण तिराहे से पहले ही उनकी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने धुआं देखकर शशांक को सचेत किया। शशांक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कार के इंजन से आग की तेज लपटें उठने लगीं।बताया जा रहा है कि आग ने सीएनजी किट को अपनी चपेट में ले लिया था। सीएनजी किट में आग लगने से तेज धमाका हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट फायर कंट्रोल रूम को दी गई। एयरपोर्ट फायर टीम ने एक दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि शशांक समय रहते गाड़ी रोककर बाहर न निकलते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
युवक को कार से कुचलने की कोशिश
हजरतगंज इलाके में विधान भवन गेट नंबर-8 के पास एक कार सवार युवक ने स्कूटी सवार को कुचलने की कोशिश की। कार सवार युवक ने तेज हॉर्न बजाकर
स्कूटी सवार को डराने की कोशिश भी की और उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।इसके बाद स्कूटी सवार युवक गाड़ी से उतरकर कार के पास पहुंचा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, इस मामले में पीड़ित की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो में एक होंडा सिटी कार यूपी 32 एफजे 9191 स्कूटी के पीछे युवक को टक्कर मारने का प्रयास कर रही है। कार सवार लगातार तेज चलाकर ब्रेक मार कर उसे डरा रहा है। उसके पीछे से लगातार हॉर्न देता है, तभी स्कूटी से सवार युवक गुस्से में स्कूटी रोककर उतर जाता है और जाकर कार के शीशे पर मरता है। कार सवार से चढ़ाने की वजह पूछता और बोलता है चढ़ा दो। इसके बाद कार चालक गाड़ी पीछे करता है और फिर तेजी से युवक की ओर बढ़ाता है। हालांकि युवक बाल-बाल बच जाता है, लेकिन स्कूटी को टक्कर लग जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
