LUCKNOW:रिटायर्ड आईएएस की पत्नी की लूटपाट के बाद हत्या

-आईएएस की दूसरी पत्नी थीं मोहिनी एक बेटा नोयडा तो दूसरा रह रहा है लखनऊ
-पुलिस की कई टीमों का गठन सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की शनिवार सुबह हत्या कर दी गई। इस दौरान लूट पाट भी की गयी है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त देवेंद्र नाथ दुबे घर में नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह रोज सुबह गोल्फ खेलने जाते थे लेकिन आज कहीं और गए थे। लौटे तो घर का दरवाजा खुला था। अंदर अलमारी का सामान बिखरा था। उन्होंने पत्नी को आवाज दी, मगर रिस्पॉन्स नहीं मिला तो बाथरूम के पास पहुंचे तो चेंजिंग रूम में पत्नी का शव पड़ा था। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस कमिश्नर समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-20 निवासी मोहिनी, देवेंद्र दुबे (71) की दूसरी पत्नी थीं। वह 2009 में रिटायर हुए थे, 2007 में दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनको दो बेटे प्रांजल और प्रतीक हैं। प्रांजल लखनऊ में कहीं और रहते हैं, प्रतीक गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि किचन में गैस खुली थी, सुबह 7.15 से 8 बजे के बीच वारदात पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर जांच की। शुरूआती जांच के मुताबिक, किचन की गैस खुली थी। वारदात सुबह 7.15 से 8 बजे यानी 45 मिनट में की गई। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नाथ दुबे फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। शव भी फर्स्ट फ्लोर पर बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग रूम में मिला। वारदात के वक्त घर पर कौन-कौन था, यह साफ नहीं हो पाया। पुलिस को शक है, परिवार के किसी नजदीकी ने ही हत्या की है।

डीवीआर भी उखाड़ ले गये बदमाश

बताया जा रहा है कि उनके घर के बाहर 2 सीसीटीवी लगे थे। जॉइट सीपी क्राइम आकाश कलहरि ने बताया कि (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) नहीं मिला है। बदमाश हत्या करने के के बाद उसे भी साथ लेकर चले गये हैं। इसमें डीवीआर की रिकॉर्डिंग स्टोर होती है। वहीं पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी भी चेक किए है। कुछ रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं। उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है। कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि इस दौरान लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच भी जांच के लिए पहुंची और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद पड़ोसी के घर जाकर पूछताछ की, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए।

पुलिस ने 2 ड्राइवर और 4 नौकरों को हिरासत में, लेकर शुरू की पूछताछ

देवेंद्र नाथ दुबे के घर पर कई ड्राइवर और नौकर काम करते हैं। पुलिस ने 2 ड्राइवर और 4 नौकरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। एक ड्राइवर रवि और उसका भाई अखिलेश उनके घर में ही रहता है। रवि ही सुबह देवेंद्र नाथ दुबे को लेकर कहीं गया था। जॉइंट सीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने कहा- देवेंद्र नाथ ने बताया, वह सुबह गोल्फ खेलने गए थे। लौटे तब हत्या का पता चला। पुलिस अखिलेश के परिवार से भी पूछताछ कर रही है। सुबह करीब 8 बजे मेड आती थी, लेकिन शनिवार को वह छुट्टी पर थी।

पॉश इलाका में हुई वारदात से हड़कंप

इंदिरा नगर के सेक्टर-20 शहर के पॉश इलाकों में गिना जाता है। यहां पर ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अफसरों के घर बने हैं। इनमें से कुछ रिटायर हो चुके हैं, तो कुछ अभी भी पद पर हैं। हर घर में नौकर-ड्राइवर हैं। घरों में सर्वेंट क्वार्टर तक बने हैं, जिनमें नौकर रहते हैं। ज्यादातर घरों में सीसीटीवी लगे हैं। कई घरों में तो मॉडर्न लॉक तक लगे हैं। कॉलोनी पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में किसी का आसानी से घर में घुसकर हत्या कर देना आसान काम नहीं है। वहीं पुलिस को जानकारी हुई है कि देवेंद्र नाथ दुबे आज गोल्फ खेलने नहीं गए थे। वह रोज गोल्फ खेलने जाते थे। शुरूआत में पुलिस ने भी उनके गोल्फ क्लब जाने की बात कही थी। रिटायर्ड आईएएस और उनकी पत्नी के अलावा घर में कुछ नौकर रहते थे। नौकर और उनसे जुड़े लोग शक के घेरे में हैं।

प्रयागराज में कमिश्नर रह चुके हैं देवेंद्र नाथ दुबे

देवेंद्र नाथ दुबे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने। वह रायबरेली के डीएम रह चुके हैं। प्रयागराज के कमिश्नर का पद भी उन्होंने संभाला। दुबे रोजाना 5-कालीदास मार्ग स्थित क्लब में गोल्फ खेलने जाते हैं। वहीं रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी मोहिनी दुबे का शव शनिवार को एंबुलेंस से भैसाकुंड घाट पर ले जाया गया। शाम को करीब 6 बजे परिवार के साथ ही कई रिटायर्ड अधिकारी भी मौजूद रहे। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *