Breaking News

सरोजनीनगर:PM और CM ने किया मुआवजे का एलान, विधायक ने जताया आभार,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.K.SINGH|EDITED BY-आज नेशनल न्यूज डेस्क

-मवई पड़ियाना में आयोजित हुआ डॉ. राजेश्वर सिंह का 87वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर, सुनीं गईं जनसमस्याएँ

लखनऊ:सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग हादसे के पीड़ितों को अनुग्रह राशि की घोषणा किए जाने पर आभार जताया। इससे पहले विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लोकबंधु चिकित्सालय भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में एल्डिको ग्रीन, गोमती नगर निवासी गुरुमीत सिंह साहनी में पुत्र जसमीत सिंह साहनी के मृत्यु पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शनिवार देर शाम राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत धराशायी हो जाने के बाद कई लोगों के दबे होने की आशंका पर सारी रात रेस्क्यू आपरेशन चला, स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पूरे समय राहत और बचाव कार्य पर नज़र बनाये रहे, घटना स्थल और लोकबन्धु अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। इस बीच विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की कई टीमें विभिन्न अस्पतालों और घटना स्थल पर सक्रिय दिखी। विधायक की टीम द्वारा रहत और बचाव कर्मियों को पानी और बिस्कुट पहुंचाया गया, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, उनके घरवालो को विधायक की ओर से आवश्यक तात्कालिक सहायता राशि पहुंचाई गयी, यहाँ तक विधायक की टीम जरुरत पड़ने पर मरीजों के लिए रक्तदान करती नजर आई।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गयी अभिनव पहल

आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर विगत 87 सप्ताह से जारी है। रविवार को ग्राम पंचायत मवई पड़ियाना में ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर का आयोजन कर विधायक की टीम द्वारा ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनीं गईं।शिविर के दौरान आवास, निराश्रित महिला एवं वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, सड़क निर्माण, जल निकासी आदि से संबंधित जन शिकायतें/सुझाव प्राप्त हुए, जिन्हें डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा सम्बंधित विभागों अथवा अधिकारियों को प्रेषित कर व विधायक स्तर पर प्रयास कर यथोचित निराकरण के लिए आश्वस्त किया।शिविर के दौरान गाँव की शान पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले मवई पड़ियाना के दो मेधावियों आकांक्षा पटेल (87.5%) व फिज़ा बानों (80.4%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों सुधांशु (80.17%) व उत्कर्ष तिवारी (63.6%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से साईकिल, घडी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटियों को प्रगति के संसाधन उपलब्ध कराने के संकल्प क्रम में ग्राम पंचायत दोना में 38वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर उन्हें वॉलीबॉल, कैरम आदि इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स की किट प्रदान की गयी।
शिविर के दौरान ग्राम प्रधान राम प्रकाश, बूथ अध्यक्ष राम किशोर पटेल, ईश्वरदीन, मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, पूजा चौहान, राम विलास पटेल, रूप रानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रकाश, सत्य नारायण द्विवेदी, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, ओंकार पटेल, अरुण कुमार सिंह और भगवती शर्मा को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सरोजनीनगर की पहचान बन चुकी तारा शक्ति रसोई के माध्यम से उपस्थित जनों को ताजा, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

धीरज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर सड़क की जाम

-शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से हुआ सा हादसा

-विधायक राजेश्वर सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर बधाया ढांढस, परिजनों को एक लाख रुपए दी सहायता राशि, भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान ने पांच हजार रुपए की किया सहायता

शनिवार को सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला इमारत बारिश से गिर जाने से तमाम लोग हादसे का शिकार हो गए। इसमें धीरज गुप्ता उम्र लगभग 42 वर्ष बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज की मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने जुनाबगंज चौराहा लखनऊ कानपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी मृतक बहुत गरीब जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दनीय है।

मृतक की पत्नी कविता गुप्ता उम्र लगभग 38 वर्ष बेटी नव्या गुप्ता उम्र लगभग 7 वर्ष बेटा अरवन उम्र लगभग 5 वर्ष है। मृतक के परिवार की जीविकापार्जन करने व बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई आय का स्रोत नहीं है। मृतक धीरज गुप्ता डाला चलाता था। जिससे परिवार का भार पोषण होता था। लगभग पौने दो घंटे तक लखनऊ कानपुर हाईवे पर जाम लगने से हाईवे पर बंथरा कस्बा तक जाम लग गया वहीं उन्नाव जनपद के सीमावर्ती थाना सोहरामऊ तक वाहनों की कटारे लग गई। बनी मोहनलालगंज सड़क पर जाम को लेकर यात्री बुरी तरीके से परेशान रहे।मौके पर सूचना मिलने के बाद एसीपी कृष्णा नगर विनय कुमार द्विवेदी और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामचंदर सिंह चंदर, भाजपा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह पिंकू पहुंचे। राजेश सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया और क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह से मृतक के परिजनों से मोबाइल फोन पर बात करवाई उसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हाईवे सड़क से शव हटाया गया।

इस दौरान भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को 5000 की नगद राशि देकर आर्थिक मदद की, वही शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर मृतक के घर पहुंचकर ढांढस बांधा और एक लाख रुपए की नगद राशि देकर आर्थिक देकर मदद करते हुए अन्य योजनाओं के माध्यम से परिवार की मदद की जाएगी इसका परिजनों को भरोसा दिया। हाईवे पर लगे भीषण जाम में कई एंबुलेंस मरीज काफी देर तक फंसे रहे जो समय से इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंच सकें। हाईवे सड़क पर लगे जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस को कई घंटे कड़ी मेहनत करनी पड़ती उसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *