Breaking News

सरोजनीनगर:बंथरा क्षेत्र के 10 गावों में लगेंगी 100 सोलर लाइट – डॉ. राजेश्वर सिंह

-कौशल किशोर संग राजेश्वर सिंह ने की चाय पे चर्चा,सदस्यता अभियान को सफल बनाने की बनाई रणनीति

  • REPORT BY:A.K.SINGH|EDITED BY-आज नेशनल न्यूज डेस्क

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता की। डॉ. सिंह ने महिला मोर्चा मंडल मंत्री, गढ़ी चुनौटी निवासी पूनम सिंह  के पति के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके आवास पहुंच कर कुशलक्षेम जाना एवं संभव आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध कराई, साथ ही उनके मेधावी बेटे युवराज सिंह को लैपटॉप प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने गढ़ी चुनौटी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम गोपाल सिंह पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह गढ़ी चुनौटी स्थित चांदे बाबा ताल के पास रह रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ जानीं और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न होने पाए इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता भी की जायेगी। डॉ. सिंह रहीमनगर पड़ियाना में आयोजित राधा कृष्ण मेले में पहुंचे, जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोहनलालगंज से पूर्व सांसद कौशल किशोर भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने मेलों को भारतीय समाज की अमूल्य धरोहर और सांस्कृतिक पहचान बताया। डॉ, सिंह ने संस्कृति को जीवंतता प्रदान करने और राधा कृष्ण मेले के आयोजन के लिए आशू शुक्ला (भाजपा ज़िलामंत्री) व कमल किशोर शुक्ला प्रबंधक मेला आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजनी नगर के भाजपा नेताओं के साथ बूथ संख्या 283 के अंतर्गत कटी बगिया तिराहा स्थित राधा स्वीट हाउस पर चाय पे चर्चा की। इस दौरान भाजपा सदस्यता अभियान को गति प्रदान किये जाने पर विचार – विमर्श किया गया। विधायक ने बंथरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता की व बंथरा क्षेत्र के 10 गावों में यथाशीघ्र 100 सोलर लाइट लगवाकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था अधिक सुदृढ़ कराये जाने की घोषणा की। दुकान में संसाधनों के प्रसार हेतु संचालक पंकज गुप्ता जी को संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *