LUCKNOW:पीले गमछे पर गरमा गई पॉलिटिक्स,दयाशंकर बोले,कलेजा निकाल लेंगे,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ/बलिया ।उत्तर प्रदेश में पीले गमझे को लेकर पॉलिटिक्स छिड़ी है। योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर के बयान को लेकर यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बिना नाम लिए करारा हमला बोला है। दयाशंकर सिंह ने कहा कि अब वो पुलिस नहीं है। योगीजी की पुलिस है। कोई कॉलर पकड़ेगा तो  कलेजा निकाल देंगे।  कयास लगाया जा रहा है कि सुलदेव पार्टी की तरफ से इसका करारा जवाब आ सकता है।
 मंत्री ओपी राजभर ने भी बेटे अरुण राजभर के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओपी राजभर ने बेटे के बयान को लेकर माफी मांगी है और मंत्री राजभर का कहना है कि अरुण राजभर को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना था। अपनी बात को रखने के और भी कई तरीके हैं।भारतीय सुहेलदेव पार्टी के बांसडीह विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर को एसडीएम के स्टेनो की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, इसके बाद विरोध किया तो स्टेनो ने पिटाई करते हुए बांसडीह दरोगा को बुलवाकर थाने में ले जाकर पिटाई कर दी। मंत्री ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कहा था कि गमछे से जिसे दिक्कत है, जिनकी आंखें नहीं काम कर रही हैं तो भारतीय सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता आंख निकाल लेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान में अगर आंच आई तो सरकार से भी लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो सरकार से अलग होने पर विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं की पीटा जाएगा तो बांसडीह छोड़ दीजिए यूपी के किसी भी थाने में दारोगा बैठने लायक नहीं रहेंगे।इससे पहले ओपी राजभर ने सपा पर आरोप लगाया कि वोट के लिए बोलते हैं कि आ जाओ, जब वोट अति पिछड़ों का ले लेते हैं फिर सरकार बनाकर गाना सुनाते हैं कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के दसों विधानसभा को तैयार कर रहे हैं। विधानसभा के कार्यों की समीक्षा हम करते रहते हैं। 2027 में 10 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।

बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,युवक की मौत,महिलाओं के साथ की गंदी हरकत,परिजनों ने किया चक्का जाम

बलिया में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में बीती रात बरातियों के साथ हुई मारपीट में सहबलिया की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस रात में ही भेज दिया। आक्रोशित वर व वधू पक्ष के लोग शनिवार की सुबह बस स्टेशन चौराहा पर सड़क पर बैठ गए। शव को सिकंदरपुर ले आने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसएचओ विकास चंद्र पांडेय ने लोगों को शांत कराया। चकखान गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ तय थी। बरात मुजही से निकल कर चकखान पहुंची। लड़की पक्ष के लोग द्वारपूजा के बाद बारातियों की आवभगत में थे। लड़की के पिता श्रीभगवान के अनुसार रात करीब 12 बजे गांव के ही अराजकतत्वों ने बरात में आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब घरातियों को हुई तो बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने किसी को नहीं छोड़ा।घर की महिलाओं, दूल्हे सहित दर्जनों लोगों को भी बुरी तरह पीटा। बाराती जान बचाकर इधर-उधर भाग गए। रसड़ा थाना क्षेत्र के अथिलापुर गांव निवासी कृष्णा राजभर पुत्र जितेंद्र रिश्ते में दूल्हे के बुआ का लड़का था। वह सहबलिया बनकर आया था, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों व पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात ही में शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। अरुण राजभर पुत्र परशुराम निवासी खेमपुर थाना नगरा, मोहित 19 वर्ष, मनीष 20 वर्ष, सागर 19 वर्ष सहित दर्जनों लोग घायल है।

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना:सत्यापन एवं वितरण की समय सारिणी जारी

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए सत्यापन और वितरण की समय सारिणी जारी कर दी गई है।निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए  समय-सीमा निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सीट आदि का सत्यापन 10 से 12 मार्च  तक किया जाएगा। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा 13 से 17 मार्च  के मध्य सत्यापित डेटा को लॉक किया जाएगा। राज्य एनआईसी द्वारा 19 मार्च  तक मॉग सृजन की जाएगी तथा निदेशालय स्तर से 22 मार्च  तक धनराशि का अंतरण कर दिया जाएगा।

अब मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं,रेप पीड़िता ने लगाई फांसी, रुला देगा सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।  पीड़िता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी थी। चकेरी की रहने वाली एक महिला जो मंदिर के बाहर फूल बेचने का काम करती है उनकी दो बेटियां हैं।कुशालपुर महिला ने अपनी बड़ी बेटी का विवाह कर दिया था, जिसके बाद से वह अपनी छोटी बेटी के साथ रहती थी।छोटी बेटी एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।मां ने बताया कि बीती जनवरी में बेटी को कॉलेज छोड़ने के बहाने उनका एक घाटमपुर में रहने वाला रिश्तेदार युवक उसे साथ ले गया था।जहां होटल पर उसे ले जाकर नशीली चाय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उनकी बेटी के अश्लील वीडियो फोटो भी बना लिए और लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।बेटी ने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में 6 फरवरी को बताया था, जिसके बाद उसकी मां ने 7 फरवरी को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था, लेकिन घटना के बाद से पीड़िता काफी परेशान और डिप्रेशन में रहने लगी थी।बीते शुक्रवार पीड़िता घर पर जब अकेली थी तो उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में पीड़िता ने रिश्तेदार के दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी।पूरे मामले में चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी उसके रिश्तेदार को रिपोर्ट लिखे जाने के कुछ दिन बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।पीड़िता ने सुसाइड नोट में लिखा, “मैं अब कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही।उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।इसके साथ ही उसने ये भी लिखा कि वह अपने साथ हुई इस घटना से आहत होकर अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है।

मैनपुरी पहुंचे पर्यटन मंत्री  ,सुनी जनसमस्याये,लोकप्रियता के लिए लोग कर रहे बयानबाजी-जयवीर

पर्यटन एव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मैनपुरी के सर्किट हाउस में लोगों की जन समस्याए सुनने पहुंचे जहां लोगों की समस्या सुन कर पीड़ित लोगों की तत्काल प्रभाव से समस्याओं को सुलझाने का मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिये।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा बयान दिया गया है कि सीओ ने कहा है कि होली एक बार आती है साल में और जुम्मा 52 बार आता है। प्रोफेसर रामगोपाल द्वारा दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पलट बार करते हुए कहा, लोकप्रियता के लिए इस तरीके के बयान दिए जा रहे हैं।संभल के सीओ द्वारा जो बयान दिया गया है जिन लोगों को रंग डलवाने में परेशानी या दिक्कत है वह अपने घरों से बाहर न निकले इस बयान को लोग घुमा फिरा के नए तरीके से राजनीति करने के लिए पेश कर रहे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है मुस्लिम वोटरों को खुश रखने के लिए इस तरीके के बयान दिए जा रहे हैं चाहे वह सपा हो या कांग्रेस पार्टी ही क्यों ना हो।उत्तर प्रदेश सरकार के ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री के बेटे अरुण राजभर ने युवाओं के रोजगार को लेकर बयान दिया है जिस पर भी कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि हजारों लाखों युवाओं को रोजगार देने का हमारी सरकार ने काम किया है। उद्योग लगाने वाले युवाओं को हाथ मजबूत करने का काम कर रही है सरकार एक फोर्थ क्लास को नौकरी देकर बंधुआ मजदूर बनाने से तो बेहतर है कि 100 लोग उसके साथ मिलकर उद्योग स्थापित करें और रोजगार चलाएं।महाकुंभ में 30 करोड रुपए की कमाई करने वाले नौकिया को अब विपक्षी पार्टी के लोग हिस्ट्री शीटर बता रहे हैं जिस पर जयवीर सिंह ने कहा है कि रोजगार करने वाला उद्योग करने वाला व्यापार करने वाला अपराधी है या नहीं है इससे कोई मतलब नहीं है फिलहाल उसने व्यापार किया है।

भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा – रजनी 

-मंत्री ने  महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा दिया गया है और हर युग में महिलाओं ने असाधारण कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘नारी तू नारायणी’ कहकर महिलाओं की शक्ति को सम्मानित किया है। उन्होंने यह बात माल, लखनऊ में सर्वोदय आश्रम, टाटा पावर और उषा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में कही।मंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सर्वोदय आश्रम द्वारा प्रशिक्षण उपरांत सिलाई मशीन वितरण की सराहना की। कार्यक्रम में प्रशिक्षित 160 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं, जिससे 82 गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया और कहा कि राज्य महिला आयोग उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर टाटा पावर के सुबोध दीक्षित, उषा इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष रूपा टैटे, सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त डॉ. अशोक शुक्ला, एडवोकेट अभय शंकर गौड़, जिला पंचायत सदस्य संतोष देवी, कवियत्री ममता सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण रहेगी भूमिका,डबल इन्जन सरकार में महिलाएं बनीं सशक्त, समृद्ध व सामर्थ्यवान 

उत्तर प्रदेश  के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इन्जन सरकार में देश की आधी आबादी जहां और अधिक सशक्त, समृद्ध व स्वावलंबी हो रही है , वहीं उनका उनके घर, परिवार व समाज में मान-सम्मान भी उत्तरोत्तर रूप से बढ़ रहा है, यही नहीं महिलाएं हर क्षेत्र में  आगे बढ़करन केवल  दायित्वों का  निर्वहन कर रही है,बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए  सरकार की प्रतिबद्धताओं को मूर्त रूप प्रदान करने में अभूतपूर्वसहयोग प्रदान कर रही हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण रहेगी।
डबल इन्जन सरकार में महिलाएं  सशक्त, समृद्ध व सामर्थ्यवान  बन रही हैं।देश व प्रदेश  विकास  नयी ऊंचाइयों को छू रहा है, इसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वित्तीय सहायता, कौशल विकास व प्रशिक्षण देकर महिलाओं के हुनर को निखारा जा रहा है। विकसित भारत के निर्माण का आधार विकसित ग्राम है, गांवों का विकास आधी आबादी की भागीदारी के बगैर अधूरा है। सरकार इस भागीदारी को सुनिश्चित करा रही है केशव प्रसाद मौर्य  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ मे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयी स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा वर्चुवल रूप से जुड़ने  पर उप मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया व सम्बोधन के लिए आभार जताया।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने प्रेरक उद्बोधन में  वेदों, पुराणों, ग्रन्थों में उल्लिखित नारी महिमा का बखान करते हुए नारी शक्ति की महत्ता व महत्व पर  विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि नारी शक्ति  मिशन के तहत हर क्षेत्र में विकास करने के लिए माताओं, बहनों को सरकार की ओर से लगातार हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सरकार महिला सशक्तीकरण व स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता व संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है और इसके सार्थक व सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। कहा प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में 30 लाख लखपति दीदी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो  रहा है। उन्होने दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के  तहत पक्के आवासों का आवंटन महिलाओं के नाम ही किये जाने की व्यवस्था की गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत नये लाभार्थियों के सर्वे का कार्य चल रहा है, जो 31 मार्च  तक चलेगा। समूहों की जिन  पात्र दीदियों को  अभी पक्के आवास नहीं मिल पाये हैं, उन्हें पक्के आवास दिये जायेंगे,‌कहा कि ब्लाक मिशन प्रबंधक, व जिला मिशन प्रबंधक , ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों की आवासविहीन दीदियों को आवास दिलाने में सहयोग प्रदान करें। बड़ी संख्या में दिव्यागों व विधवाओं को आवास दिये गये हैं। कहा ड्रोन दीदियों में बहुत उत्साह है। दीदियों को ई- रिक्शा भी दिये जा रहे हैं।कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दीदियों के कौशल को निखारा जा रहा है। मातृशक्ति ने‌ देश को बहुत कुछ ही नहीं, सब कुछ दिया है। सबका साथ – सबका विकास की बात करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि मा0 मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।  मोदी  के नेतृत्व में 2027 में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। कहा कि नये संसद भवन के बनने के बाद सबसे पहले नारी शक्ति वन्दन अधिनियम बनाया गया, जिसमें लोकसभा व विधान सभाओ में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान किया गया है। कहा कि सरकार द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अनेक क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान  राज्यपाल द्वारा  महिलाओं  को वर्चुवली दिए गये सम्बोधन को सभी ने पूरी तल्लीनता के साथ सुना ।राज्य मंत्री  ग्राम्य विकास विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीदियों को समाज  में आगे बढ़कर कार्य करने का अवसर मिला है। दीदियां अब किसी भी मामले में पीछे नहीं , दीदियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।कार्यक्रम को प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग बी एल मीणा,आयुक्त सचिव ग्राम्य विकास विभाग  एस प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन ने भी सम्बोधित किया।संयुक्त मिशन निदेशक जन्मेजय शुक्ला ने अतिथियों व अभ्यागतों के प्रति आभार प्रकट किया।

डिप्टी सीएम ने समूहों की दीदियों को विभिन्न योजनाओं से किया लाभान्वित ,समूहों की दीदियों को वितरित किये ई- रिक्शा 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा समूहों की दीदियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों व विभिन्न क्षेत्रों में ख्यातिलब्ध महिलाओं को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समूहों की दीदियों को वितरित ई -रिक्शा वितरित किये और हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।विभिन्न जिलों के  समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री ने  उद्घाटन किया व अवलोकन  करते हुए तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 111 करोड़ रुपये की धनराशि का  निर्गतिकरण  किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मिशाल कायम करने वाली महिलाओं का संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होने 19 टेक होम राशन इकाइयों सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु खाद्य प्रसंस्करण नीति के अन्तर्गत रू 4.33 करोड़ की धनराशि अनुदान के रूप में अवमुक्त किया।, बैंक क्रेडिट लिंकेज के रूप में 200 करोड़ रूपए का कम ब्याज  पर ऋण स्वीकृत किया। आपदा निवारण निधि के अन्तर्गत 1200 ग्राम संगठनों को 18 करोड़ रुपए की धनराशि का निर्गतिकरण किया और 1227 उत्पादक समूहों को 18.40 करोड़ रुपए की धनराशि इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के रूप में निर्गतीकरण किया। 02 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिन्टर  व 02 बी सी सखियों को हैंड हेल्ड यन्त्र वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व रेशम विभाग के मध्य रेशम उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु पंचवर्षीय अनुबंध किया गया बताया गया कि इससे 50 हजार महिला सदस्य लाभान्वित होंगी।

नारी खुद सशक्त होने के साथ लोगों को भी बना रही सशक्त,नारी सशक्तिकरण के माध्यम से समाज व राष्ट्र बनेगा अधिक मजबूत-पीएमजी

नारी सृजन, सम्मान और शक्ति की अद्वितीय प्रतीक है। नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है बल्कि लोगों को सशक्त बना रही है। नारी को समाज में उसका उचित स्थान देकर ही नए आयाम गढ़े जा सकते हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए डाक विभाग द्वारा तमाम सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक जीवन बीमा में महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। यह विचार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पीएमजी कृष्ण कुमार यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारत सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत महिलायें आज सामाजिक व आर्थिक बदलाव की नई कहानियाँ गढ़ रही हैं। ‘अहर्निशं सेवामहे’ के तहत डाक विभाग अब लोगों तक सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है और इनमें महिलाओं की अहम भूमिका है। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। गुजरात परिमंडल में 15 लाख से ज्यादा बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते कार्यान्वित हैं, वहीं 3,500 से ज्यादा गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया गया है। 1.40 लाख से अधिक महिला सम्मान बचत पत्र खाते खोले गए हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के 37 लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं, जिनमे 48 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी साकार होगी। ऐसे में नारी का आर्थिक सशक्तिकरण आज सिर्फ जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और प्रगति का अनिवार्य तत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *