नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले प्रशिक्षु अधिकारी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

नई दिल्ली:रविवार को  राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भातीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की।

इस मौके  पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। वैश्विक मंच पर भारत के बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अफसरों से कहा कि दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में लगातार जानकारी हासिल करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से सामग्रियों के प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध व प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *