- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
जौनपुर:भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित बदलापुर विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर आधारित लगाई गयी
प्रदर्शनी का भी उन्होंने फीता काटकर उदघाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1975 में इमरजेन्सी के बाद जब देश मेें चारो ओर भ्रष्टाचार, चरमपन्थ,
अलगाववाद का बोल-बाला था और देश चारो ओर से संकटों से घिरा थाउसी वक्त श्रृद्धेय अटल बिहारी वाजपयी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। तभी से आज तक बीजेपी देशहित में कार्य कर रही है और अब मोदी जी के नेतृत्व में अपने चरमोत्सव की स्थिति में पहुँच चुकी है। अब भारत मोदी जी के नेतृत्व में एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है।
मोदी के दृढ़ संकल्प से देश की एकता, अखण्डता व सार्वभौमिकता तार-तार होने से बची है। उनका सुशासन लोगों को पुरूषार्थ के साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करेंगा कोरोना काल में जब बहुत से लोगों के रोजी-रोजगार बंद हो गये थे तो ऐसे 80 करोड़ लोगों को मोदी जी मुफ्त में अनाज दिये आयुष्मान कार्ड से प्रत्येक गरीब को तथा 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 05 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलता हैं। मुगराबादशाहपुर मे आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित राज्य सभा सांसद ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तथा पार्टी द्वारा राष्ट्रहित में लिये गये निर्णयों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भाजपा के पहले अध्यक्ष बने पं अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों एवं राष्ट्रवाद
के मूल्यों के बारे में प्रकाश डालते हुये कहा कि 04अप्रैल, 1980 को सुशासन रुपी भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गयी जिसके मुख्य कर्ताधर्ता अटल विहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी थे। जिनके कठिन परिश्रम और त्याग समर्पण से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
पूर्व सांसद बी पी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं नौजवानों की भी
चिंता की गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसानों को किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन देने के साथ खाना पकाने के लिए मातृ शक्तियों को उज्जवला गैस की सुविधा मुफ्त में प्रदान किया। यही देश को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रथम श्रेणी मानी जाती है, जिसे प्रधानमंत्री जी ने कर दिखाया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ विरासत पर भी ध्यान दे रही है चाहे हमारे पौराणिक स्थलो व धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण अयोध्या, काशी, मथुरा, विंध्यवासिनी धाम और तीर्थराज प्रयाग है।
आशीष श्रीवास्तव ने दुनिया में जौनपुर का नाम रोशन किया: श्याम सिंह यादव
पत्रकार कल्याण समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति पत्रकार भवन में दुनियां में जनपद का नाम रौशन करने वाले भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुख्य चयनकर्ता आशीष श्रीवास्तव का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजनेता और शिक्षाविद मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव रहे। अध्यक्षता बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ,महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द,भाजपा नेता नीरज सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन और राज्यकर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव रहे। इस
मौके पर श्याम सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नही होती है इसे सच साबित कर दिखाया है अपने जिले के लाल आशीष श्रीवास्तव ने। इस होनहार बेटे ने अपनी प्रतिभा के बदौलत जिले का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में रोशन किया है।
उन्होने कहा कि हमारे जनपद में बहुत सारी प्रतिभाएं छिपी हुई है बस उन्हें निखारने की जरूरत है। मैं राइफल क्लब का प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण आशीष जैसे प्रतिभावान खिलाडि़यों को अतंराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने के लिए इंग्लिश क्लब में शुटिंग रेज बनवाया है वह जल्द
ही शुरू हो जायेगा। हलांकि इसी बीच उन्होने अपने अंदाज में वक्तब्य देकर मौजूद लोगों को जमकर हसाया। मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष एवं टीडी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय सिंह ने कहा कि मेरे पढ़ाये हुए विद्यार्थी व कालेज के हजारों छात्र देश दुनियां में अगल-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। इसी में एक हमारा छात्र आशीष भी है जिसने अपनी दिव्यांगता को मात देकर भारत का परचम पूरे दुनियां में फहराने का काम किया है।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव जैसे कर्मठ युवाओं ने भारत का नाम पूरी दुनियां फैलाया है। हमे ऐसे युवाओं पर गर्व होना चाहिए तथा उर्जावान खिलाडि़यों के लिए हर सम्भव मदद भी करनी चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने अपने वक्तब्य में कहा कि हमें गर्व है कि हमारे नगर का युवा आशीष श्रीवास्तव देश के लिए खेलते हुए कई मेडल जीता है, ऐसे खिलाडि़यों का हर समय सम्मान करना चाहिए।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कायस्थ्य नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव ने जिन विषम परिस्थितियों में अपने आपको आगे बढ़ाया है यह तो वही जान सकते है लेकिन आज उसने पूरी दुनियां को बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नही होती है बस जरूरत अपने हौसलों को उड़ान देने की।
इससे पूर्व बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्रा,संजय अस्थाना, रोहित सिंह,शशिराज सिन्हा,रामजी जायसवाल,प्रो0 आशाराम यादव ने सम्मान समारोह को सम्बोधित किया।अतिथियों स्वागत पत्रकार शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव,अजीत बदल चक्रवर्ती, अनूप गौड़, संजय चौरसिया, सुधाकर शुक्ला,सुनील सिंह, काजू सिंह नीतीश कुमार ,राजेश मिश्रा, चंद्रमणि पांडे ,सुशील स्वामी ,संतोष श्रीवास्तव ,विनय कुमार सिंह (पूर्व सभासद), भूपेंद्र सिंह, राजू सभासद, संजीव कुमार, विकास शुक्ला ने किया।इस कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार कल्याण समिति व संचालन बरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया।
अभिषेक सिंह आईएएस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड निर्माण को बढ़ावा
युवा सेवा शक्ति, जौनपुर के सपूत अभिषेक सिंह आईएएस द्वारा स्थापित एक सार्वजनिक सेवा संगठन है, जो युवा शक्ति के माध्यम से जौनपुर के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन द्वारा एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड के माध्यम से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। 15
मार्च से 15 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के तहत, जौनपुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में सर्वाधिक संख्या में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने वाले शीर्ष कर्मचारी को 10,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।जिले के सभी 21 ब्लॉकों में से प्रत्येक से एक विजेता का चयन किया जाएगा। यह पहल न केवल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आज, युवा सेवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने केराकत और रामनगर इलाकों में जाकर वहाँ के कर्मचारियों और समुदाय के नेताओं से बातचीत की। इस कार्यक्रम का मकसद सीधे जमीन पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्ड बनाने में ज्यादा मेहनत करें।लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही है। सरकारी कर्मचारियों ने इस बदलाव लाने वाले काम में अपनी जिम्मेदारी को लेकर नया उत्साह दिखाया है।
दौरे के दौरान एक कर्मचारी ने कहा कि इन कार्डों को बनाने की कोशिशें हमें अपने इलाके के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं।युवा सेवा शक्ति और अभिषेक सिंह आईएएस जनसेवा में अच्छा काम करने और लोगों की देखभाल करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस कोशिश के जरिए संगठन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर बुजुर्ग व्यक्ति को जल्दी और आसानी से जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिले।