
- –REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK | Updated at : 04 मई, 2025
Horoscope Today : 04 मई, 2025 : आज 04 मई शनिवार का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, आज का राशिफल आपके लिए दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दैनिक राशिफल को पढ़कर आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते है । एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह बता रहे हैं ०4 मई का राशिफल।
मेष
उलझे रिश्ते, दोहरे अर्थ वाली बातें और गलतफहमियाँ आज के दिन की दिनचर्या हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें। ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सिल्वर रंग का प्रयोग करें।
वृषभ
शांत रहें और धैर्य रखें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। अपने मन को भ्रमित न होने दें, उन चीजों पर अधिक ध्यान दें जिनकी आपको इस समय ज्यादा आवश्यकता है। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा। लोगों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।
मिथुन
अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से अपनी चिंताएँ साझा करें। अपने घरेलू जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखें। कोई ऐसी योजना बनाएं जिसमें आपके परिवार के योगदान की जरूरत हो। अपने गुस्से पर काबू रखें। अनजान लोगों को अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही खराब करेंगे और कुछ नहीं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर 5 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से बहुत गहन रहने वाला है। आप अपने दोस्तों से मिल सकते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। आपको संकोच नहीं करना चाहिए। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में पीले रंग का प्रयोग करें।
सिंह
विवाद की स्थिति में अपना आपा न खोएं और अपनी बात को दृढ़ता से पेश करें। आपको तनाव महसूस हो सकता है। किसी करीबी से दिल की बात कहने से कुछ राहत मिलेगी। आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नारंगी रंग का प्रयोग करें।
कन्या
आज आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। लोग आपसे पहले से कहीं ज़्यादा ईर्ष्या करेंगे। कुछ समय से आप जिस चीज को मिस कर रहे थे वह अचानक से आपको मिल सकती है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें लेकिन बोलने से पहले दो बार सोचें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट से लेकर 10 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
तुला
तुच्छ मामलों में अपना समय बर्बाद न करें। आपके लिए सफलता की कुंजी प्राथमिकताएँ तय करना है। अपने मूड स्विंग्स पर ध्यान दें और अपने विचारों को अपने सीनियर्स के सामने रखें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 15 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में ग्रे रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत का दिन साबित होने वाला है। आपके सामने कुछ समस्याएं या चुनौतियां आ सकती हैं। शांति से स्थिति को संभालें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
धनु
शांत रहने की कोशिश करें। आपको यह देखना होगा कि आपके लिए क्या कारगर है और क्या नहीं। आपके काम के सहयोगी आपको ज्यादा मदद नहीं करेंगे। आज आपको धैर्य रखना चाहिए। आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6 बजकर 45 मिनट से लेकर 7 बजकर 15 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।
मकर
दूसरों की आलोचना करने के बजाय अपनी पिछली गतिविधियों का विश्लेषण करें। आप आज भावुक हो सकते हैं। अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में अन…
आज 04 मई का पंचाग
दिनांक – 04 मई 2025, दिन – रविवार, मास – बैशाख, पक्ष – शुक्ल, शक संवत – 1947 विश्वावसु, विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त
तिथि – सप्तमी (07.19 AM तक) अष्टमी (07.19 AM से),सूर्योदय – 5.55 AM, सूर्यास्त – 6.51 PM,नक्षत्र – पुष्य – (12.53 PM तक) आश्लेषा – (12.53 PM से), त्योहार/व्रत – नहीं, दिशाशूल – पश्चिम की ओर, अभिजीत मुहूर्त – 11.57 AM से 12.49 PM,अमृत काल – 06.23 AM से 08.00 AM, राहू काल – 05.14 PM से 06.51 PM, यम गण्ड – 12.23 PM से 02.00 PM, भद्रा – 07.18 AM से 07.21 PM, पंचक – नहीं