LUCKNOW:2025 के अंत तक यूपी में हो सकते ग्राम पंचायत चुनाव,क्लिक करें और भी खबरें

-नववर्ष पर मिलेंगे नए ग्राम प्रधान,पंचायत राज मंत्री विधानसभा में दे चुके हैं जानकारी

  • REPORT BY:K.K.VARMA|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ ।यूपी में ग्राम पंचायतों को जनवरी-फरवरी 2026 में ही नये ग्राम प्रधान मिल सकते है। तैयारी शुरू हो गयी है। इसी साल दिसंबर के अंत तक पंचायत चुनाव कराने के लिए पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर विधानसभा में जानकारी दे चुके हैं।2015 से 2020 तक पंचायत का कार्यकाल था लेकिन कोविड के चलते 2021 में चुनाव हुए थे।नियम के मुताबिक पंचायत चुनाव का 5 वर्षीय कार्यकाल 2015 से 2020 तक था। 2020 से 2025 तक ही माना जाएगा,  प्रदेश सरकार दिसंबर के अंत तक पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में जुटी हुई है, क्योंकि 2026 और 2027 के बीच का समय विधानसभा चुनाव की तैयारी का है। सूत्रों की माने तो पंचायत विभाग ने अभी से  ग्राम पंचायत की आरक्षण नियमावली और आरक्षण चक्र पर काम करना शुरू कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि प्रदेश सरकार 2025 में ही पंचायत चुनाव संपन्न कराकर विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की अड़चन पैदा करना नहीं चाहती है।उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए 67 जिलों में मतपेटिकाओं की आपूर्ति के लिए ई- टेंडर जारी की हैं, जिसमें मतपत्रों के मुद्रण, वितरण और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रपत्र  वेबसाइट पर देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है।इच्छुक निविदादाता निविदा 06 जून को शाम 05 बजे तक अपलोड कर सकते है।आयोग द्वारा प्राप्त निविदादाताओं अथवा  अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष इलेक्ट्रॉनिकली राज्य निर्वाचन आयोग यूपी लखनऊ में खोला जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ई निविदा सूचना के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में अगले साल जनवरी-फरवरी के मध्य में पंचायत चुनाव हो सकते हैं।

रालोद की ली सदस्यता

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने आज पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस के नेता एवं श्रावस्ती की ग्राम पंचायत पतिझिया के प्रधान ओमप्रकाश सोनकर उर्फ जुग्गीलाल एवं कांग्रेसी नेता नफीस अहमद को उनके साथियों सहित आज राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक एवं श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा मुख्य रूप से मौजूद रहे।सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन लोगों ने भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

प्रेरणास्रोत है अहिल्याबाई होल्कर का जीवन-केशव

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्यबने ‘लोकमाता’ रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान में कहा, लोककल्याण,धर्म, नीति की प्रतिमूर्ति, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व, न्यायप्रियता एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं।अहिल्याबाई होल्कर का जीवन एक ऐसा आदर्श है, जो आज भी नेतृत्व, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रेरणास्रोत है।अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन व सुकृत्यों से लोगों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

शिक्षक-छात्र अनुपात ठीक,भर्ती की जरूरत नहीं-डीजी

एक शिक्षक पर हैं 29 विद्यार्थी

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की नई भर्ती की संभावना दूर दूर तक नहीं है। शिक्षक भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए इससे निराशाजनक हो सकती है।स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में छात्र- शिक्षक अनुपात मानक के अनुरूप होने की वजह से स्थायी शिक्षक भर्ती की जरूरत नहीं है। इस संबंध में केंद्र सरकार को रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है, जिसमें साफ किया गया है कि प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात संतोषजनक स्थिति में है।इसकी वजह प्रदेश में छात्र-शिक्षक अनुपात शिक्षा विभाग के मानक के अनुरूप होना है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में एक शिक्षक पर औसतन 29 छात्र हैं, जो निर्धारित मानक 30 छात्र प्रति शिक्षक से भी बेहतर है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को जोड़ने पर यह अनुपात और बेहतर हो जाता है एक शिक्षक पर मात्र 22 छात्र।प्रदेश में करीब एक लाख 32 हजार परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें चार लाख 34 हजार सहायक अध्यापक, एक लाख 40 हजार शिक्षा मित्र और 25 हजार अनुदेशक कार्यरत हैं। विभाग के अनुसार स्वीकृत पदों की तुलना में लगभग 40 हजार शिक्षकों की कमी है, लेकिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, जिससे शिक्षक की उपलब्धता पर्याप्त मानी जा रही है।
पिछले वर्ष परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या एक करोड़ 52 लाख थी, इस वर्ष में बच्चों की संख्या बढ़ी है या घटी है इसकी गणना जुलाई से शुरू होगी। प्रदेश के बहुत से विद्यालयों में शिक्षक और छात्र का अनुपात असंतुलित है।कहीं शिक्षक कम हैं तो कहीं छात्रों की संख्या अधिक है। शिक्षा मित्रों के सहारे भी बहुत से विद्यालय संचालित हैं। ऐसे में विभाग इन असंतुलनों को दूर करने के लिए शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया में जुटा है। इसके जरिए संतुलित ढंग से सभी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  विभाग संविदा के आधार पर कुछ शिक्षकों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है।इन्हें निश्चित मानदेय पर तैनात किया जा सकता है, लेकिन स्थायी नियुक्तियों की संभावना तो नहीं दिख रही है।

25 पीपीएस अफसरों के तबादले,सीएम सुरक्षा में तैनात सीओ ज्ञानेंद्र सिंह बने एसीपी कमिश्नरेट लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में शासन ने आज 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह-पंचम को अमरोहा से महोबा भेजा गया है।पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अयोध्या में तैनात थे। अब इन्हें औरैया भेजा गया है। उपाधीक्षक शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया बागपत में तैनात थे। अब पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। गाजीपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक बलराम को भदोही भेजा गया है।  उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी को झांसी से चंदौली भेजा गया है।कानपुर देहात में तैनात पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। शिवाजी सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह- द्वितीय को मथुरा से बिजनौर भेजा गया है। प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर को प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ में जिम्मेदारी मिली है।पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल को सोनभद्र से अंबेडकरनगर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र लखनऊ में जिम्मेदारी मिली ही। उपाधीक्षक श्रेष्ठा को शामली से बागपत भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक नीरज सिंह को सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठानउप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है।सीतापुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात अमित कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है।गाजियाबाद में मंडलाधिकारी वीके के रूप में तैनात देवेंद्र कुमार- प्रथम को सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक भरत पासवान को औरैया से श्रावस्ती भेजा गया है।
उपाधीक्षक प्रिता को बागपत से पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस गोरखपुर में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार सोनकर को बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र लखनऊ भेजा गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई। सीओ अंकित तिवारी को मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *