LUCKNOW:आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस,कड़ी पैरवी के बाद यूपी में सात को मिली सजा

-औरैया,हमीरपुर,फतेहपुर और बहराइच जिलों के मामले, आजीवन कारावास के साथ लगा अर्थ दंड 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:यूपी के औरैया,हमीरपुर,फतेहपुर और बहराइच जिलों में पुलिस की प्रभावी पैरवी से सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है ,यह आरोपी अलग अलग सगींन मामलों के है जिनके विरुद्ध थानों में मुकदमें दर्ज थे।इस मुकदमों की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।जिसके बाद इन्हें दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई गयी।वही इन पर अलग अलग अर्थ दंड भी लगाया गया ।
पुलिस के मुताबिक औरैया के थाना कोतवालीऔरैया पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने थाना कोतवाली औरैया में दर्ज धारा 302/149/307/148 आईपीसी व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के मुकदमें के आरोपी अमन,योगेश,विकास को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 01 लाख 20 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक हमीरपुर जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस की पैरवी से न्यायालय ने थाना कोतवाली नगर पर दर्ज धारा 302/34/201 आईपीसी के मुकदमें के आरोपी सुनील कुमार,जमुना प्रसाद को सश्रम आजीवन कारावास व 15-15 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है । पुलिस के मुताबिक फतेहपुर जिले के थाना बिन्दकी पुलिस की पैरवी से न्यायालय ने थाना बिन्दकी पर दर्ज धारा 302/201 आईपीसी के मुकदमे के आरोपी अभिषेक को सश्रम आजीवन कारावास व 60 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है ।पुलिस के मुताबिक बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज पुलिस की पैरवी से न्यायालय ने थाना विशेश्वरगंज पर दर्ज धारा 363/366 आईपीसी, 6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के आरोपी राशिद को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 01 लाख 10 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *