-मोहनलालगंज के मऊ का मामला,पुलिस मामले की जाँच में जुटी
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे से मऊ गांव जा रहे दो दोस्तो की बाइक में गुरूवार को पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी।जिसके बाद बाइक समेत दोनो दोस्त सड़क पर गिर पड़े ओर गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन दोनो को इलाज के लिये एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर लेकर गयी।जहां इलाज के दौरान एक दोस्त की मौत हो गयी ओर दूसरे का भर्ती कर इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड गुरूप्रसाद निवासी मऊ का बड़ा बेटा राहुल(26वर्ष)अपने दोस्त सुधीर के साथ गुरूवार को मोहनलालगंज कस्बे से अपनी अपाचे बाइक से मऊ स्थित घर वापस जा रहा था।जैसे ही वो बाइक से अतरौली मोड़ के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से उसकी बाइक में अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक समेत दोनो दोस्त सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटते चले गये।दुर्घटना में राहुल व उसका दोस्त सुशील गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन दोनो दोस्तो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जिसके बाद परिजनो एम्बुलेंस की मदद से दोनो को ट्रामा टू लेकर गये।जहां डाक्टर ने दोनो को भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गयी।जिसके बाद कोहराम मच गया।मृतक राहुल मजदूरी कर अपने परिवार का भरष पोषण करता था उसके परिवार में पत्नी सरला व दो मासूम बेटे यश व अयांश है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है ।
टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुयी बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में गुरूवार की सुबह रायबरेली से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार बुलेरो का अगला टायर फट गया जिसके बाद बुलेरो अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे टहल रही महिला को टक्कर मारते हुये खाई में जा गिरी।दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल महिला को पुलिस इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गयी।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बुलेरो व चालक को कब्जे में ले लिया है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा कालोनी में कारपेंटर छत्रपाल अपनी पत्नी शिवदेवी(48वर्ष) व बेटी माधुरी के साथ रहते है.पति छत्रपाल ने बताया गुरूवार की सुबह छ:बजे के करीब पत्नी शिवदेवी टहल कर घर वापस आ रही थी तभी रायबरेली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार बुलेरो का अगला टायर फट गया।जिसके बाद बुलेरो अनियंत्रित होकर पत्नी शिवदेवी को टक्कर मारते हुये खाई में जा गिरी।दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये।वहा डाक्टर ने हालत गम्भीर देख ट्रामा टू रेफर कर दिया।जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से पत्नी को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाली बुलेरे व चालक को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
किशोरी से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर एक युवक उसे बहला फुसलाकर बीते
सोमवार को अपने साथ भगा ले गया था।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक दिवाकर निवासी कंधरपुर थाना असोहा जनपद उन्नाव पर मुकदमा दर्ज कर दस घंटे के अंदर ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में युवक पर बहला फुसलाकर साथ ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगाया था।जिसके बाद दर्ज मुकदमें में दुराचार समेत पास्को एक्ट की धाराओ की बढोत्तरी कर युवक दिवाकर की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को लगाया गया था।गुरूवार को टीम ने आरोपी दिवाकर को सिसेंडी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।जिसके बाद आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुरानी रंजिश में दो पक्षो में जमकर मारपीट,चार घायल
निगोहां थाना क्षेत्र के दखिना शेखपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुयी ओर ईट गुम्मे चले।घटना में दोनो पक्षो के तीन
लोग घायल हो गये।पुलिस ने दोनो पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में सात आरोपियो पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
निगोहां क्षेत्र के दखिना शेखपुर गांव में रहने वाले दीपू व मनोज कुमार के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है,बीते बुधवार की देर रात दोनो पक्षो में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी।जिसके बाद मनोज ने गांव के रहने वाले विकास तिवारी व आकाश तिवारी व मनोज सिंह को फोन कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे उक्त सभी ने दीपू की बुरी तरह पिटाई कर सिर फोड़ दिया जिसके बाद घायल दीपू के भाई देवानंद व रजनीश व गौरी ने मनोज व उसकी पत्नी व छोटू की घर में घुसकर पिटाई कर दी।मारपीट में दोनो पक्षो के चार लोग घायल हो गये।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दोनो पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सात लोगो के विरूद्व मारपीट व एसी /एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
