LUCKNOW:अपराध और अपराधियों की कड़ी निगरानी करें इगल मोबाईल

-डीसीपी अपराधी नें पुलिस अपराध और अपराधियों पर निगरानी कर्मियों को किया ब्रीफ, याद दिलाये उद्देश्य

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS  || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।पुलिस उपायुक्त अपराध नें शनिवार को आज जिले में संचालित ईगल मोबाइल टीम को अपने क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने ईगल मोबाइल के  कुशल क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं के भी बारे में जानकारी ली।

पुलिस उपायुक्त क्राइम नें सभी ईगल मोबाइल को निर्देशित किया कि अपराध स्थलों पर तत्काल पहुंचें। पुलिस उपायुक्त क्राइम नें कहा कि किसी भी अपराध चोरी, डकैती, हत्या  की सूचना मिलते ही ईगल मोबाइल तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गश्त और पेट्रोलिंग चौकस रखी जाये।उन्होंने कहा कि मोबाइल यूनिट संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त करती रहे जिससे अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।पुलिस उपायुक्त क्राइम नें कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और पूछताछ कड़ाई से की जाये।उन्होंने निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर रिकॉर्ड मिलान करते हुए अपराधियों से संबंधित सूची को अपडेट रखें।उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि  अपराध पर त्वरित नियंत्रण व संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना व जनता को पुलिस सहायता तुरंत प्रदान करना और  स्मार्ट पुलिसिंग के तहत तकनीक का उपयोग करते हुए अपराध एवं अपराधियों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखना ईगल मोबाइलों का मुख्य उद्देश्य है। अपने दायित्व और कार्यों को दुगना उत्साह के साथ क्रियान्वयन करने तथा सदैव सतर्क रहते हुए निगरानी पर विशेष ध्यान देकर दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु बताया गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *