मोहनलालगंज:व्यापारी व सिपाही को मारपीट कर मोबाइल छीनने के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर,क्लिक करें और भी खबरें

-क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश,पहचान के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सके आरोपी 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी में एक सप्ताह पहले कार में मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई करने का विरोध करने पर बिग्रेडियर व उनके साथियो ने लोहे की राड से मौके पर पहुंचे सिपाही व भाजपा नेता की पिटाई कर दोनो के मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले थे।पुलिस ने घायल बाइक सवार की तहरीर पर तीन कार नम्बरो के आधार पर आरोपियो पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपियो की पहचान करने के बाद भी गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुयी।जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञात हो 22जून की शाम सिसेंडी कस्बे में एक बाइक में कार सवारो ने टक्कर मार दी थी।जिसके बाद बाइक सवार आकाश निवासी लंगड़ाखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव के विरोध करने पर कार सवार बिग्रेडियर कृषानू शाहा निवासी‌ मानसरोवर योजना थाना सरोजनीगर ने अपने साथियो के साथ मिलकर लोहे की राड से पिटाई शुरू कर दी थी।इस दौरान मारपीट की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सिपाही राहुल राज से अभद्रता कर‌ते हुये मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था इस दौरान मौके पर पहुंचकर व्यापारी प्रदीप गुप्ता पूरी घटना का वीडियो बनाने के साथ विरोध जताया तो बिग्रेडियर के साथ मौजूद लोगो ने व्यापारी की लोहे की राड व गुप्ती से बुरी तरह पिटाई कर जान से मारने की कोशिश करते हुये उसका मोबाइल फोन छीन लिया।जिसके बाद राहगीरो व ग्रामीणो के विरोध करने पर मौके से कारो पर सवार होकर भाग निकले।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक व व्यापारी को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।वही पीड़ित बाइक चालक ने पुलिस को मारपीट के आरोपियो के तीन कारो के नम्बर देते हुये कार्यवाही की मांग की।जिसके बाद पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा तो दर्ज किया ओर घटना में प्रयुक्त कारो के मालिको समेत मारपीट के आरोपी बिग्रेडियर व उसके साथियो का पता भी लगा लिया लेकिन गिरफ्तारी करने में नाकाम रही।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मारपीट करने वाले बिग्रेडियर समेत उनके साथियो को कार के नम्बरो के आधार पर ट्रैस कर लिया गया है।पुलिस टीमो को आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये लगाया गया है।वही सिपाही व व्यापारी से‌ मारपीट व मोबाइल छीनने की घटना भी संज्ञान में आयी है दोनो से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

व्यापारी व सिपाही की मोबाइल छीनने की घटना छुपाई…

व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बिग्रेडियर कृषानू शाहा व उनके साथी बुरी तरह बाइक चालक की पिटाई कर रहे थे सूचना पाकर सिपाही राहुल राज मौके पर पहुंचा तो उसकी पिटाई कर मोबाइल छीन लिया जब उसने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो उक्त सभी ने उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर हत्या करने की कोशिश करने के साथ ही मोबाइल फोन छीन लिया और  दोनो मोबाइल फो‌न साथ लेकर चले गये।घटना के सात दिन बाद भी पुलिस मुकदमा‌ दर्ज करने के बाद आरोपियो को गिरफ्तार नही कर सकी।यहा तक मोबाइल छीनने की घटना का भी जिक्र
एफआईआर तक में नही किया।व्यापारी ने बताया आरोपी बिग्रेडियर समेत उनके साथियो की गिरफ्तारी जल्द ना की गयी तो वो व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के साथ उच्चाधिकारियो से करेगे।

सीसीटीवी फुटेज में ब्रिगेडियर व उनके साथी मारपीट करते दिखे..

व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बताया घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो में बिग्रेडियर व उनके साथ मौजूद लोगो द्वारा चालक समेत सिपाही व उससे मारपीट करने की घटना कैद हुयी है।उक्त साक्ष्यो के बाद भी अब तक आरोपियो की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

बुजुर्ग किसान की दो बीघे जमीन पर लगे खम्भे तोड़कर विपक्षी ने किया कब्जा,डीसीपी से शिकायत

निगोहां थाने में शनिवार को आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने करते हुये एसीपी रजनीश वर्मा की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।
निगोहां थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल को शिकायती पत्र देते हुये बुजुर्ग किसान बल्लू प्रसाद निवासी एलडीए कालोनी,आशियाना ने बताया उसकी कृषि योग्य दो बीघे जमीन मोहनलालगंज के दयालपुर में है, विपक्षी रामकुंजनी निवासी छबीलेखेड़ा से जमीनी विवाद के चलते उसने अपनी कृषि योग्य भूमि की एसडीएम न्यायालय से आदेश के बाद कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाईश कर मेड़बंदी करायी थी जिसके बाद उसने अपनी जमीन पर खम्भे गाड़ दिये थे।जिसके बाद विवाद खत्म हो गया था ।लेकिन बीते 17जून को विपक्षी रामकुंजनी के पति सूर्यपाल व उसके बृजकेराज निवासी छबीलेखेड़ा ने खम्भे तोड़ कर जबरन खेत जोतकर कब्जा कर लिया।जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर विरोध जताया तो विपक्षियो ने दोबारा जमीन पर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी।जिसके बाद 21जून को निगोहां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी की लेकिन विपक्षियो पर कोई कार्यवाही नही हुयी।पीड़ित ने खम्भे तोड़कर जमीन कब्जाने वाले आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की मांग की।डीसीपी ने पीड़ित किसान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये मौके पर मौजूद एसीपी रजनीश वर्मा को राजस्व व पुलिस की सयुंक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच के बाद कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।दूसरी शिकायत विधवा कृष्णावती निवासी नटौली ने करते हुये बताया विपक्षी बुद्वीलाल से उसका जमीनी विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है बिना कोई फैसला आये विपक्षी जबरन जमीन पर कब्जा कर बोरिंग करा रहा है ओर मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।डीसीपी ने विधवा महिला की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

थाना समाधान दिवस में नही पहुंचे तहसील अफसर,राजस्वकर्मियो को भेजकर की खानापूर्ति….

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भले ही तहसील व थानो में आयोजित होने वाले समाधान दिवसो में सभी विभागो के अफसरो को पहुंचकर जनता की शिकायते सुनने के सख्त आदेश दे रखे है,लेकिन राजधानी की मोहनलालगंज तहसील में तैनात अधिकारी शायद सीएम के आदेशो को नही मानते है इसी लिए शायद वो थाना समाधान दिवसो में नही जाते है,शनिवार को मोहनलालगंज व निगोहां व नगराम थानो में आयोजित समाधान दिवस में तहसील का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फरियादियों की शिकायते सुनने नही पहुंचा।तहसील अफसरो ने कुछ एक कानूनगो व लेखपालो को थाना समाधान दिवस में भेजने की फर्ज अदायगी की।तहसील अफसरो के ना पहुंचने से राजस्व से जुड़ी शिकायते लेकर आये थानो में आये फरियादियों को मायूषी हाथ लगी ओर बैरंग वापस लौटना पड़ा।

प्रभारी निरीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें

मोहनलालगंज कोतवाली में श‌निवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षको व राजस्वकर्मियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के‌ निर्देश दिये।थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते हुये राधेलाल निवासी कुंवरखेड़ा मजरा सुल्सामऊ ने बताया पुश्तैनी मकान पर कब्जेदारी को लेकर विपक्षी अनिरुद्ध से मुकदमा अपर सिविल जज के न्यायालय में चल रहा है।जिसके बाद भी विपक्षी अनिरुद्ध ने जबरन पुश्तैनी मकान में लगे छ:दरवाजे व खिड़कियां व चादरे उखाड़कर निर्माण शुरू कर दिया।जब उसने मना किया तो लाइसेंसी बंदूक लेकर मारने दौड़े‌।कई शिकायतो के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही हुयी।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पीड़ित की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश दिये।

मासूम बेटी पर बुरी नजर रखने वाले कलयुगी पिता पर मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

निगोहां के एक गांव में 10साल की मासूम बेटी पर बुरी नजर रखने वाले कलयुगी पिता ने विरोध करने पर अपनी बुजुर्ग मां को पीटा था।पीड़ित बुजुर्ग मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे पर मारपीट समेत छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।निगोहां के एक गांव निवासि बुजुर्ग ने बीते शुक्रवार को पुलिस से शिकायत करते हुये बताया था उसका बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर आने के बाद अपनी दस साल की मासूम बेटी पर बुरी नजर रखता ओर किसी ना किसी बहाने पैसो का लालच देकर अपने साथ सोने के लिये बुलाता था।जब उसने नातिन के साथ बेटे द्वारा की जाने वाली अश्लील हरकतो का विरोध किया तो बेटे ने 25जून को उसकी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकला।किसी तरह पड़ोसियो ने उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया बुजुर्ग की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी बेटे पर‌ मारपीट व छेड़खानी समेत पास्को एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

मोहनलालगंज पुलिस ने दस दिन पहले युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद दुराचार करने के आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 20जून को शिकायती पत्र देते हुये बताया था उसकी बेटी को अमरेश उर्फ ब्रजेश निवासी नगर थाना मोहनलालगंज बहलाफुसला अपने साथ भगा ले गया है‌।

मां की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को सकुशल बरामद किया गया था।पीड़िता ने पुछताछ में युवक पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद दुराचार किये जाने की बात कही थी।

बयान के आधार पर दर्ज मुकदमें में दुराचार की धारा बढाने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिये चौकी इंचार्ज गुड्डू प्रसाद समेत पुलिस टीम को लगाया गया था।

शनिवार को टीम ने आरोपी अमरेश उर्फ ब्रजेश को कल्लीपूरब गांव के पास से गिरफ्तार किया।जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मुकदमा वापस ना लेने पर युवती को पीटने वाले आरोपियो पर मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर युवक मुकेश कुमार निवासी हवैतमऊ मवैया थाना पीजीआई ने पांच साल तक यौन शोषण किया था ओर चुपचाप उसे धोखा देकर दूसरी महिला दूसरी महिला उषाभारती से प्रेमविवाह कर लिया था जिसकी जानकारी होने पर उसने आरोपी पर पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके बाद से मुकेश व उसकी पत्नी उससे रंजिश मानने लगे थे ओर मुकदमा वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी.19म‌ई को जब वो घरेलू सामान लेने कल्ली बाजार जाने के लिये निकली थी तभी ऊषा भारती तीन चार लड़को के साथ बाइको से आकर उसे घेर लिया ओर गंदी गंदी गालिया देते हुये उसकी पिटाई शुरु कर दी ओर मुकदमा ना वापस लेने पर हत्या करने की धमकी दी।जिसके बाद डरी सहमी पीड़िता ने आरोपियो पर कार्यवाही किये जाने के लिये पुलिस कमिश्नर समेत उच्चाधिकारियो से गुहार लगायी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

सिसेंडी में एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स संग पैदल गश्त व सदिग्धं वाहनो की चेकिंग

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी,उत्तरगांव व केसरीखेड़ा गांवो मे एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की।इस दौरान पुलिस अफसरो ने आमजन से सवांद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाएं रखने की अपील भी।गश्त के दौरान ड्रोन कैमरे से सिसेंडी कस्बे समेत अन्य गांवो में मिश्रित आबादी वाले इलाके की निगरानी भी की गयी।गश्त के दौरान पुलिस ने सदिग्धं चार पहिया व दो पहिया वाहनो की चेंकिग भी की।एसीपी ने मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति के सदस्यो से वार्ता कर सहयोग के लिये प्रेरित किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि सभी लोग सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। चेताया कि अगर किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *