-मोहनलालगंज से 55 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ बाबा की यात्रा पर हुआ रवाना
- REPORT BY: AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे से 55 श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को अमरनाथ बाबा की यात्रा पर रवाना हुआ.अमरनाथ सेवा दल के मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हर हर महादेव व बम-बम के जयकारों के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रवाना हुआ।मोहनलालगंज कस्बे में स्थित काशेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पाण्डे ने सभी 55 श्रद्धालुओं संग पूजा अर्चना की।जिसके बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर मगंलमयी यात्रा की शुभकामनाएँ दी।इस दौरान श्रद्वालुओ ने हर हर महादेव,बम-बम व अमरनाथ बाबा के जयकारे लगाये।।जिसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था निजी वाहनो से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से जम्मू-कश्मीर में स्थित बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिये रवाना हुआ।अमर यात्रा पर अम्बरीश श्रीवास्तव,घनश्याम शर्मा,मोनी शुक्ला, विनीत मिश्रा,अनुज मिश्रा,श्री प्रकाश गुप्ता,हर्ष चौरसिया,विशाल शर्मा,अतुल सिंह,पवन सिंह,नीरज शुक्ला,नीलू पाल,संजय द्विवेदी समेत 55 श्रद्धालु रवाना हुये।
पुलिस गिरफ्त में आये तो निकली हेकड़ी,कान पकड़कर मांगी माफी,कहा अब दोबारा नहीं करेंगे गलती
-दारोगा की वर्दी फाड़ने के दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
नगराम थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बिना नम्बर की बाइक के कागजात मंगाने पर दरोगा से अभद्रता कर वर्दी फाड़ने के फरार दो आरोपियो को
बुद्ववार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही एक आरोपी को घटना वाले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।ज्ञात हो नगराम थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनुज भाटी बीते सोमवार की शाम एक मुकदमें की विवेचना के लिये हेड कास्टेबल नितेश कुमार वर्मा के साथ छंगाखेड़ा गांव गये हुये थे.जहां से लौटते समय करोरा की तरफ जाने वाली सड़क के बीच में एक बिना नम्बर की बाइक खड़ी देख वो मौके पर रूककर बाइक के मालिक के बारे में पुछ रहे थे तभी मौके पर पहुंचे तीन युवक धर्मेन्द्र उर्फ बीरू,राहुल व नरेन्द्र निवासीगण साहनखेड़ा थाना गोसाईगंज भड़क उठे ओर गालिया देते हुये दरोगा की वर्दी फाड़ दी।जिसके बाद तीनो आरोपी मौके से भगाने लगे तो एक आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ वीरू को दरोगा ने मुंशी की मदद से पकड़ लिया था ओर दो आरोपी मौके से भाग निकले थे।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया पीड़ित दारोगा की तहरीर पर तीनो आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर फरार दो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को लगाया गया था।बुद्ववार को पुलिस टीम ने आरोपी राहुल व नरेन्द्र निवासीगण साहनखेड़ा को करोरा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
दारोगा से अभद्रता कर वर्दी फाड़ने के दो आरोपियो राहुल व नरेन्द्र पुलिस की गिरफ्त में आये तो उनकी हेकड़ी निकल गयी और कान पकड़कर माफी मगाते हुये दोबारा ऎसी गलती ना करने की बात कही।
जातिवाद को जड़ से समाप्त करना है:कौशल किशोर
-मोहनलालगंज में नशा मुक्त समाज आंदोलन एवं पारख महासंघ की एक संयुक्त बैठक का हुआ आयोजन
विकासखंड मोहनलालगंज के सभागार में बुधवार को नशा मुक्त समाज आंदोलन एवं पारख महासंघ की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया
गया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने जातीय भेदभाव को खत्म करने एवं नशे से लोगों को बचाने में सहयोग की अपील की।
पूर्व सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय बड़े पैमाने पर जातिवाद चल रहा है इसे जड़ से समाप्त करना है इसके खिलाफ हम सब लोगों को एकजुट होना है इसलिए सभी को मानव बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानव-मानव एक समान,जाति पात का मिटे निशान नशा मुक्त हो हर इंसान तब एक बनेगा हिंदुस्तान इसी स्लोगन के साथ आगामी 5 अगस्त को शहीद स्मारक से गांधी प्रतिमा तक हिंदुस्तानियों नशा छोड़ो की पदयात्रा भारी संख्या में निकाले जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने सोलर पैनल लगाने में भारी छूट दे दी है और आवास योजनाओं के तहत पत्रों को सत प्रतिशत लाभ दिया जा रहा है जिसमें वह ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को सुविधा का लाभ दिलाएंगे। पदयात्रा में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए सभी का आवाह्न किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत,जिला मीडिया संयोजक अशोक तिवारी,ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा, प्रधान ललित शुक्ला व अभय दीक्षित, सतीश शुक्ला, विजय पाल सिंह, गुड्डू पासवान, ज्ञानवती सहित तमाम प्रधान व बीडीसीगण मौजूद रहे।
सगे भाईयो ने महिला को पीटा,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के ललूमर निवासी महिला रीतू ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया विपक्षी शिवम व उसका भाई विकास अपने खेत की मेड़ को काटकर मेरे खेत की तरफ बढाकर रख रहे थे जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो दोनो भाईयो ने उस पर ईट पत्थरो से हमका कर दिया ओर गाली-गालौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाईयो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
बुजुर्ग किसान की जमीन कब्जाने वाले दबंगो पर मुकदमा दर्ज
निगोहां थाने में बीते शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल से लिखित शिकायत करते हुये बुजुर्ग किसान लल्लू प्रसाद निवासी एलडीए कालोनी,आशियाना ने बताया उसकी कृषि योग्य दो बीघे जमीन मोहनलालगंज के दयालपुर में है, विपक्षी रामकुंजनी निवासी छबीलेखेड़ा से जमीनी विवाद के चलते उसने अपनी कृषि योग्य भूमि की एसडीएम न्यायालय से आदेश के बाद कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाईश कर मेड़बंदी करायी थी जिसके बाद उसने अपनी जमीन पर खम्भे गाड़ दिये थे।जिसके बाद विवाद खत्म हो गया था ।लेकिन बीते 17 जून को विपक्षी रामकुंजनी के पति सूर्यपाल व उसके बृजकेराज निवासी छबीलेखेड़ा ने खम्भे तोड़ कर जबरन खेत जोतकर कब्जा कर लिया।जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर विरोध जताया तो विपक्षियो ने दोबारा जमीन पर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।डीसीपी ने पीड़ित किसान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये मौके पर मौजूद एसीपी रजनीश वर्मा को राजस्व व पुलिस की सयुंक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच के बाद कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित बुजुर्ग किसान की जमीन कब्जाने के आरोपियो पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
