-आलमबाग थाना क्षेत्र की घटना,आरोपी को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
- REPORT BY: AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब आलमबाग थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड जैसी सनसनी खेज वारदात हुई। घरेलू कलह के बाद आक्रोशित दामाद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपने सास-ससुर को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद भाग रहे आरोपों को पड़ोसियों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, इलाके में 75 वर्षीय अंतराम घर में 73 वर्षीय पत्नी आशा के साथ रहते थे। उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी जगदीप सिंह नामक युवक से कई साल पहले की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से पूनम और जगदीप सिंह में विवाद हो गया, जिसके बाद करीब 5 साल से पूनम अपने मायके में रह रही थी। आज बुधवार रात जगदीप अपनी ससुराल पहुंचा और पूनम से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि सास ससुर को बीच में बीच बचाव करना पड़ा। इस पर आक्रोशित जगदीप सिंह ने चाकू से अंतराम और आशा ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने लगा चीख कुछ पुकार सुनकर पहुंची भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
