
REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK | Updated at : 12 जुलाई , 2025
Horoscope Today 12 जुलाई, 2025 : 12 जुलाई का 12 राशियों का राशिफल आप के लिए कैसा रहेगा,आज के राशिफल में दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दैनिक राशिफल को पढ़कर आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते है ।आपको एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह बता रहे हैं 12 जुलाई का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अप्रत्याशित समाचार के कारण एक छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप आज के दिन को अपने लिए भाग्यशाली होने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रेहेगी। आज शाम 4 से शाम 6 बजे के बीच कुछ भी महत्वपूर्ण करने से बचें। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप किसी विवाद में एक मध्यस्थ की भूमिका भी निभा सकते हैं। आज आप कुछ भ्रमित महसूस कर सकते हैं। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हल्के हरे रंग का प्रयोग करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज पारिवारिक और कैरियर संबंधी समस्याओं में संतुलन बनाना आसान होगा। आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज किए गए काम का भविष्य में आपको लाभ ही मिलेगा। पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। अपने आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आगे बढ़ें। समय के साथ चलना आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम के 7 से 8 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप दूसरों को अपने दृष्टिकोण से सहमत करके अपने तरीके से काम करवाने में सक्षम होंगे। आप बेचैन और चिड़चिड़े हो सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप आज कुछ भी गलत न करें। आज उधार न दें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
आज आप ऊर्जा और आशावाद से भरपूर हैं। अपने करीबी लोगों से सार्थक पहचान और प्रोत्साहन की उम्मीद करें। आज आपका जीवन एक नया मोड़ ले सकता है, इसीलिए सकारात्मक सोच रखें। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से ज़रा संभलकर रहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में पर्ल ग्रे रंग का प्रयोग करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और आपसे जो भी सवाल पूछे जा रहे हैं, उन्हें समझाने के लिए तैयार रहें। आपको रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। करीबी दोस्त के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
लोग झूठी उम्मीदें देकर प्रभावित करने की कोशिश करेगें, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान न दें। अपना फ़ैसला खुद लें और उस पर कायम रहें। अपने शब्दों के प्रति अत्यधिक सतर्क रहें, छोटे-छोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हल्के नारंगी रंग का प्रयोग करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपको किसी का ध्यान आकर्षित करने की ज़रूरत नहीं है, लोग आपकी मदद और समर्थन के लिए आपकी ओर रुख़ करेंगे। चीजों का सिर्फ नकरात्मक पक्ष ना देखें, उज्ज्वल पक्ष पर ध्यान दें। आपको खुद पे भरोसा रखना होगा। बोलने से पहले दो बार सोचें। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सायं 6 से 7:30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सरसो-पीले रंग का प्रयोग करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कुछ दुर्घटनाओं की वजह से दूसरों की नज़रों में आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है। अपने व्यवहार में संयमित और सतर्क रहें। शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के किसी भी हिस्से में गुलाबी रंग का प्रयोग न करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपका आत्मविश्वास वास्तव में कमज़ोर है। दूसरे क्या सोचेंगे और क्या कहेंगे, इसका डर आपको रोक रहा होगा। यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी जिंदगी के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं ताकि बाद में आपको यह एहसास ना हो कि आपने किसी चीज की उपेक्षा की है। ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
दूसरों की बातों पर यकीन न करें; आप वो कर सकते हैं जो दूसरे कभी नहीं कर सकते। अपनी प्राथमिकताओं को चुनकर और जीवन में अपनी जिम्मेदारियों और महत्वाकांक्षाओं के प्रति सचेत होकर काम करें। बाहर का और खुला खाना न खायें। बिना वजह तनाव न लें। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का यह उम्दा मौक़ा है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
आज 12 जुलाई का पंचाग
दिनांक – 12 जुलाई 2025,दिन – शनिवार,मास – सावन,पक्ष – कृष्ण पक्ष,शक संवत-1947 विश्वावसु,विक्रम संवत-2082 कालयुक्त,तिथि – प्रतिपदा (02.08 AM तक ) द्वितीया (02.08 AM से )
