LUCKNOW:छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण के पूर्व निदेशक मिश्री लाल पासवान गिरफ्तार

-सात करोड़ पिचानवे लाख दस हजार तीन सौ सत्तर रुपये की राजकीय धनराशि की कर दी छति, अन्य की तलाश जारी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई0ओ0डब्ल्यू0) की टीम नें  छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी समाज कल्याण विभाग के पूर्व निदेशक मिश्रीलाल पासवान को राजधानी के महानगर से गिरफ्तार किया है।

डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 व 2011-12 के मध्य  निदेशालय समाज कल्याण विभाग लखनऊ में नियुक्त तत्कालीन निदेशक मिश्रीलाल पासवान व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों नें संस्था गुरूनानक एजूकेशन ट्रस्ट रुड़की हरिद्वार, उत्तराखण्ड के तत्कालीन ट्रस्टी के साथ आपसी आपराधिक दुरभि सन्धि व छल करके मूल्यवान एवं महत्वपूर्ण अभिलेखीय साक्ष्यों को विलोपित एवं नष्ट करके, केन्द्र पुरोनिधानित अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत पीजीडीएम पाठ्यक्रम में इस अवधि में अध्ययनरत 336 छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की निर्धारित धनराशि के स्थान पर अनियमित तरीके से अधिक धनराशि प्रदान करके कुल सात करोड़ पिचानवे लाख दस हजार तीन सौ सत्तर रुपये मात्र की राजकीय धनराशि की छति कर दी।

डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इस प्रकरण में गुरूनानक एजूकेशन ट्रस्ट रुड़की हरिद्वार, उत्तराखण्ड नें कई छात्रों का फर्जी प्रवेश दिखाकर दुरभिसंधि करके फर्जी छात्रों की छात्रवृत्ति प्राप्त की गयी। डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इसको लेकर जांच के बाद तेइस अक्टूबर 2019 को थाना एसआईटी लखनऊ में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना में आरोपी साबित होनें पर तत्कालीन निदेशक समाज कल्याण विभाग मिश्रीलाल पासवान को धारा- 409,420,120बी0, 201 आईपीसी के तहत मंगलवार को ई0ओ0डब्लू0 की लखनऊ टीम नें महानगर से गिरफ्तार किया है ।डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इस मामले के चार अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *